लव जिहाद के आरोपों के बीच मुस्लिम पति संग हनीमून मना रहीं मोनालिसा, फरमान खान संग वीडियो वायरल
Monalisa Enjoye Honeymoon With Muslim Husband Farman Khan: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी, खासकर शादी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने हाल ही में फरमान खान के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी की थी, जिसके बाद से यह जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है.
शादी के बाद वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
वहीं शादी के बाद अब मोनालिसा और फरमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की झलक देखने को मिलती है. वीडियो में एक बेहद खूबसूरत लोकेशन दिखाई दे रही है, जिसे देखकर कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कपल हनीमून पर गया हुआ है. हालांकि पोस्ट में इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
रोमांटिक गाने के साथ शेयर किया वीडियो
फरमान खान ने इस वीडियो को मोनालिसा के साथ कोलैब पोस्ट के रूप में शेयर किया है और इसके साथ अरिजीत सिंह की आवाज में एक रोमांटिक गाना जोड़ा है, जो वीडियो को और भी खास बना रहा है. वीडियो की शूटिंग भी बेहद खूबसूरती से की गई है, जिसमें मोनालिसा की सादगी और लोकेशन की खूबसूरती दोनों ही दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं.
परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
मोनालिसा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी शादी उनके रिश्तेदार (बुआ के बेटे) से कराना चाहते थे, लेकिन वह फरमान खान से ही शादी करना चाहती थीं. इसके बाद उन्होंने फरमान से बात की और दोनों ने मुंबई में शादी करने का फैसला किया. इस शादी में फरमान के परिवार को पहले से जानकारी नहीं थी, जबकि मोनालिसा के पिता को सब पता होने के बावजूद वे इस समारोह में शामिल नहीं हुए.
‘लव जिहाद’ के आरोपों पर दिया जवाब
शादी के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में तब आया जब फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोनालिसा का “माइंड वॉश” किया गया है और वह “लव जिहाद” का शिकार हुई हैं. हालांकि मोनालिसा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और इस रिश्ते में किसी तरह का दबाव नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला है.
सोशल मीडिया पर छाया कपल
विवादों और चर्चाओं के बीच मोनालिसा और फरमान खान की जोड़ी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है. उनके वीडियो और पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ भी हो रही है.
कैसे हुई फरमान खान से मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा की मुलाकात फरमान खान से एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई. बताया जाता है कि दोनों किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मिले थे और वहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.
कौन हैं फरमान खान?
फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं. हालांकि कई रिपोर्ट्स में उन्हें महाराष्ट्र का बताता गया है. इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, फरमान पेशे से एक एक्टर और मॉडल हैं. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कुछ छोटी फिल्म और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था. हालांकि फरमान खान अभी बड़े फिल्म स्टार नहीं हैं, लेकिन मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.अब वो मोनालिसा को से शादी करने के बाद चर्चा में हैं.
ये भी पढ़ें: सबने समझा नाकाम, फिर जया बच्चन ने किया भरोसा, अमिताभ बच्चन के बुरे वक्त में एक्ट्रेस ने ऐसे थामा हाथ
Mohammed Shami का नया ब्रह्मास्त्र! Coach Carl Crowe ने खोला 4 दिन में बनी Special Ball का रहस्य
लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो ने खुलासा किया कि अनुभवी मोहम्मद शमी ने भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा को चकमा देने के लिए नई गेंद का इजाद किया था। शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर निकलती धीमी गेंद पर टी20 रैंकिंग के शीर्ष बल्लेबाज को चकमा देकर आउट किया था। भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी बंगाल के लिए शानदार घरेलू सत्र के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहतरीन लय में हैं।
उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सितारों से सजे शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए चार ओवरों में 18 डॉट गेंदों सहित सिर्फ नौ रन खर्च कर दो विकेट लिए। क्रो ने कहा, “(गेंदबाजी कोच) भरत अरुण और शमी ने मैच से चार दिन पहले गेंदबाजी में नई तरह की गेंद का इजाद किया था। उन्होंने उसी गेंद का इस्तेमाल अभिषेक को आउट करने के लिए किया।” अभिषेक ऑफ स्टंप से बाहर की ओर निकल रही धीमी गेंद को समझने में चूक कर गए और शॉर्ट थर्ड मैन पर लपके गए। शमी ने ओवर की शुरुआत में फुल-लेंथ की गेंदबाजी से ट्रेविस हेड को परेशान किया और अभिषेक के स्ट्राइक पर आने के बाद क्षेत्ररक्षकों की जमावट में बदलाव करते हुए चतुराई से धीमी गेंद फेंकी।
अभिषेक ने ड्राइव शॉट खेला और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए शॉर्ट थर्ड मैन पर एम. सिद्धार्थ के हाथों में चली गई। शमी ने अगले ओवर में हेड को चलता किया, जिससे सनराइजर्स की टीम नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया। शमी ने 2025-26 के घरेलू सत्र में बंगाल के लिए सभी प्रारूपों में 68 विकेट लिए हैं। इसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 16, विजय हजारे ट्रॉफी के 15 और रणजी ट्रॉफी के 37 विकेट शामिल हैं। इसके बावजूद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति उन्हें नजरअंदाज कर रही है। वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए उनकी वापसी की मांग उठ रही है। क्रो ने शमी की सीखने की ललक की सराहना करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें अलग बनाता है। उन्होंने कहा, “कोई भी खिलाड़ी नया कौशल सीखने के लिए कभी बूढ़ा नहीं होता। चार दिन में नई कला सीखकर उसे मैच में लागू करना और विकेट लेना शमी की मानसिकता को दर्शाता है।”
इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत की भी जमकर तारीफ की और उन्हें ‘खिलाड़ियों को सशक्त बनाने वाला’ कप्तान करार दिया। उन्होंने कहा कि पंत टीम बैठक में गेंदबाजों की राय सुनने के इच्छुक रहते हैं और सभी को अहमियत देते हैं। क्रो ने कहा, “पंत की खासियत यह है कि कप्तान के तौर पर कमरे में आते ही वह हर व्यक्ति का अभिवादन करते हैं और इससे टीम में अपनापन महसूस होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi


















