Responsive Scrollable Menu

समझौता हो या ना हो…अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, ईरान वार्ता पर बोले ट्रंप, चीन को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम ईरान के साथ गहन बातचीत कर रहे हैं, जीत हमारी ही होगी. हमने उन्हें सैन्य रूप से हरा दिया है. हम होर्मुज स्ट्रेट में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि शांति वार्ता में ईरान से चाहे समझौता हो या न हो, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.

Continue reading on the app

IPL में आज बेंगलुरु vs मुंबई:डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने 2, MI ने 1 मैच जीता; दोनों राजस्थान को नहीं हरा सके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। सीजन का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। RCB ने 2 मैच जीतकर शुरुआत की थी, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने हरा दिया। MI को भी पिछले मैच में RR से ही हार मिली। टीम एक ही मैच जीत सकी है, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने भी हरा दिया था। हेड टु हेड में आगे MI मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 36 टी-20 मैच खेले गए। 21 में MI और 15 में RCB को जीत मिली। इनमें 2 मैच चैंपियंस लीग टी-20 में भी रहे थे। IPL में दोनों ने 34 मैच खेले। यहां भी मुंबई हावी है, टीम ने 19 मुकाबले जीते। पाटीदार RCB के टॉप स्कोरर 19वें सीजन में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए हैं। उनके अलावा विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल भी 100 प्लस रन बना चुके हैं। जैकब डफी 5 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर हैं, लेकिन जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 में शामिल करने के कारण वे पिछला मैच नहीं खेल सके थे। शार्दूल MI के टॉप बॉलर MI के लिए इस सीजन शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। उनके बाद अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट लिए। बाकी कोई भी बॉलर 1 से ज्यादा विकेट नहीं ले सका। बैटर्स में रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए हैं। बारिश नहीं होगी मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दौरान यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यहां ओस का प्रभाव रहता है, इसलिए दूसरी पारी में बैटिंग करना आसान हो जाता है। वानखेड़े में बैटिंग फ्रेंडली पिच वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलती है। यहां अब तक टी-20 में 34 बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 200 प्लस का स्कोर बनाया, इनमें 28 बार टीमों को जीत भी मिली। MI ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 5 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया, हर बार टीम को जीत मिली। टीम यहां 4 बार 200 प्लस का टारगेट चेज भी कर चुकी है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 MI: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (विकेटकीप), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम/अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

Continue reading on the app

  Sports

कौन है सीएसके का ये नया 'हथियार', डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर मचाया तहलका

Who is Gurjapneet Singh: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को आईपीएल डेब्यू कराया, जिन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह आईपीएल डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज बन गए हैं. Sat, 11 Apr 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Iran-US Peace Talks In Islamabad | अमेरिका अड़ा...ईरान डटा...पाकिस्तान बुरा फंसा? Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:52:09+00:00

Monalisa Farman Marriage Controversy: 'मोनालिसा को मार देंगे', शादी के बाद बड़ा खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:00:01+00:00

Iran Israel War LIVE: Israel Iran Conflict | Iran US Ceasefire | Iran Israel US Tensions |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:01:46+00:00

Motivation Quotes जब शांति के सारे मार्ग बंद हो जाएं तब युद्ध करना ज़रूरी हो जाता है | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T01:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers