Responsive Scrollable Menu

इंदौर में अजीबो-गरीब घटना, खेलते-खेलते बच्चे के गले में जा फंसी मछली, डॉक्टरों ने समय रहते बचाई मासूम की जान

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छोटी बच्ची के साथ खेल-खेल में ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को डराकर रख दिया. बच्ची के मुंह में अचानक जिंदा मछली फंस गई. यह घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार को समझ ही नहीं आया कि क्या करें. बताया जा रहा है कि बच्ची घर में खेल रही थी. उसी दौरान वह एक्वेरियम के पास पहुंच गई. खेलते-खेलते उसने मछली को मुंह में डाल लिया. कुछ ही सेकंड में मछली उसके गले की ओर फंस गई. इसके बाद बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी.

तीन इंच लंबी थी मछली

जैसे ही बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, परिवार घबरा गया. बच्ची रोने लगी और उसकी सांस अटकने लगी. परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर माना और तुरंत इलाज शुरू किया. डॉक्टरों के मुताबिक, मछली तीन इंच लंबी और डेढ़ इंच चौड़ी थी और वह बच्ची के मुंह के अंदर फंस गई थी. इस वजह से सांस की नली पर दबाव बन रहा था. थोड़ी भी देरी होती तो मामला जानलेवा हो सकता था.

डॉक्टरों ने किया तुरंत ऑपरेशन

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए ऑपरेशन करने का फैसला लिया. यह एक बेहद नाजुक स्थिति थी. मछली को सावधानी से निकालना जरूरी था, ताकि बच्ची को अंदर कोई चोट न पहुंचे. ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने खास उपकरणों की मदद से मछली को बाहर निकाला. पूरी प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन टीम ने धैर्य और सतर्कता से काम किया. करीब कुछ समय की मेहनत के बाद मछली को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया. इसके बाद बच्ची की हालत धीरे-धीरे सामान्य होने लगी.

अब खतरे से बाहर है बच्ची

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित है. उसे निगरानी में रखा गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है. परिवार ने डॉक्टरों का धन्यवाद किया है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बच्चों के सात छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. 

बच्चों की सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क

विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, खासकर जब घर में एक्वेरियम या छोटे खिलौने हों. बच्चे अक्सर ऐसी चीजें मुंह में डाल लेते हैं, जो खतरनाक हो सकती हैं. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों पर नजर रखें और उन्हें ऐसी चीजों से दूर रखें. थोड़ी सी सावधानी बड़े खतरे को टाल सकती है. यह घटना भले ही डराने वाली है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से एक मासूम की जान बच गई.

यह भी पढ़ें: 'सड़-सड़ के मरेगा..',. ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में भगवान पर फेंककर प्रसाद चढ़ाने पर विवाद, पुजारी ने भक्त पर जमकर बरसाए थप्पड़

Continue reading on the app

Viral Video: गाजियाबाद में शादी में हुआ 'गन शो', वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल

Viral Video: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके से सामने आए एक वायरल वीडियो ने गाजियाबाद पुलिस की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इन वीडियोज में बैंक्वेट हॉल के अंदर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और हवाई फायरिंग की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना एक शादी समारोह की है, जहां जश्न के नाम पर कानून की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 3 वीडियोज

वायरल हो रहे तीन अलग-अलग वीडियो में हैरान कर देने वाले दृश्य सामने आए हैं. इनमें से एक वीडियो करीब 23 सेकंड का है, जबकि दो अन्य वीडियो एक और दो सेकंड के हैं. सबसे लंबे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ युवक दूल्हे को जबरन तमंचा पकड़ा रहे हैं. यह पूरी घटना मजाक और शौक के नाम पर की जा रही थी, लेकिन उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह कितना खतरनाक है.

ये भी पढ़ें- 'एक ने पकड़ा पैर, तो दूसरे ने बरसाए ताबड़तोड़ डंडे...', मदरसे के शिक्षकों ने बच्चे की बेरहमी से की पिटाई, वायरल हुआ दर्दनाक वीडियो

खुलेआम हो रही फायरिंग

वहीं, अन्य वीडियोज में एक युवक खुलेआम शादी समारोह में हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. बैंक्वेट हॉल जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि आसपास मौजूद लोगों की जान के लिए भी खतरनाक है. चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में मौजूद लोगों को इस बात का कोई डर नहीं दिख रहा कि उनके इस कृत्य के गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं.

पुलिस ने लिया संज्ञान

इस घटना के सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई है. गाजियाबाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की तलाश हो रही है. जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं

जी हां, इससे पहले भी इस तरह गोलीबारी की घटनाओं के वीडियोज और मामले सामने आ चुके हैं. कई बार ऐसी हरकतों से लोगों की जान भी गई है. ऐसी घटनाएं सवाल उठाती हैं कि आखिरकार सार्वजनिक समारोहों में इस तरह हथियारों का इस्तेमाल कैसे हो रहा है? क्या इलाके में प्रशासन की निगरानी में कमी है या फिर लोगों में कानून का डर खत्म हो चुका है? शादी जैसे खुशी के अवसर पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ कानून का उल्लंघन कर रही है बल्कि यह समाज के लिए भी एक गंभीर विषय है.

ये भी पढ़ें- Pink Missile Girl Video: छोटी बच्ची ने इच्छा जताई पिंक कलर की मिसाइल दागे ईरान, IRGC ने पूरी की डिमांड

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर, किसके नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट?

आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाना है। वहीं अभी तक खेले गए सभी मुकाबले रोमांच से भरपूर थे। बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज और गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप की रेस शुरू हो चुकी है। वहीं हमारी इस रिपोर्ट में देखें अभी तक किस गेंदबाज का स्पेल सबसे बेहतरीन रहा तो किसी बल्लेबाज के नाम सर्वोच्च रन हैं। 

बता दें कि, आईपीएल में ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी के पास होती है जिसके नाम सीजन में सबसे ज्यादा रन होते हैं। मैचों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर भी बदलते रहते हैं, अंत में जिसके पास ये कैप रहती है उसे अवॉर्ड और प्राइज मनी मिलती है। ऐसे ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए पर्पल कैप होती है। 

ऑरेंज कैप किसके पास है?
अभी ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल के पास है, जो आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जायसवाल ने 3 मैचों में 170 की स्ट्राइक रेट से कुल 170 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर समीर रिजवी हैं जो अपने पिछले मैच में खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने 3 मैचों में 160 रन बनाए हैं। 

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल- 170
समीर रिजवी- 160
हेनरिक क्लासेन- 145
वैभव सूर्यवंशी- 122
रोहित शर्मा- 118

पर्पल कैप होल्डर
अभी पर्पल कैप रवि विश्नोई के पास है। राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। उनसे पीछे प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए। राशिद खान, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, वैशाख विजय कुमार, जैकब डफी, अंशुल कंबोज के 5-5 विकेट हैं। 

Thu, 09 Apr 2026 16:18:36 +0530

  Videos
See all

PM Modi vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC: बीच चुनाव में मुद्दा बदला... घुसपैठ के बाद 'मछली भात'? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:01:12+00:00

Himanta Biswa Sarma News | Assam | Congress को नहीं जानते CM हिमंता? | #assam #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:03:49+00:00

Chhattisgarh News: तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास से रायपुर पहुंचे सीएम साय | BJP | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:03:52+00:00

Viral Video | आपस में भिड़ गए तीन सांड | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:01:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers