Responsive Scrollable Menu

Hormuz में ईरान ने बिछाईं बारूदी सुरंगें? नए नेविगेशन चार्ट से World Trade पर बढ़ा खतरा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए नेविगेशन संबंधी निर्देश जारी किए हैं, जिनका उद्देश्य जहाजों को समुद्री बारूदी सुरंगों के खतरे से बचाना है। नए नक्शे महत्वपूर्ण जलमार्ग में निर्दिष्ट मार्गों के माध्यम से जहाजों के आवागमन को निर्देशित करते हैं, जिससे होकर दुनिया के तेल की आपूर्ति का पांचवां हिस्सा गुजरता है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जहाजों के लिए पूरी तरह से खुला है या नहीं। कल रात आई खबरों के अनुसार, ईरान ने लेबनान पर इजरायल के हमलों के विरोध में इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को बंद कर दिया है, जिसे तेहरान अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन मानता है।

इसे भी पढ़ें: Middle East तनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा LPG टैंकर

होर्मुज जलडमरूमध्य का चार्ट आईएसएनए और तस्नीम समाचार एजेंसी ने जारी किया जिसे रिवोल्यूशनरी गार्ड का करीबी माना जाता है। चार्ट में पोतों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मार्ग ‘ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम’ पर फारसी में खतरे का क्षेत्र अंकित करते हुए एक बड़ा घेरा दिखाया गया है। इसी क्षेत्र में रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा कथित तौर पर बारूदी सुरंगें बिछाई गईं। चार्ट के अनुसार, पोतों को लारक द्वीप के निकट ईरान की मुख्यभूमि के करीब उत्तरी मार्ग से गुजरने का सुझाव दिया गया जिसका युद्ध के दौरान कुछ पोतों ने पालन भी किया। इस चार्ट में 28 फरवरी से लेकर बृहस्पतिवार (नौ अप्रैल) तक की अवधि दिखाई गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड ने उक्त मार्ग में बिछाई गई कथित सुरंगों को हटाया है या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Mehbooba Mufti बोलीं- Pakistan ने World War होने से बचा लिया, Omar Abdullah ने India की Israel से दोस्ती पर उठाये सवाल

माना जा रहा है कि यह कदम ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच संभावित वार्ता से पहले दो सप्ताह के युद्धविराम के दौरान दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर उठाया गया है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच अस्थिर युद्धविराम समझौते की शुरुआती शर्तों को लेकर तेहरान और वाशिंगटन ने एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दावे किए हैं। ईरान के साथ युद्ध-विराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद इजराइल ने बुधवार को मध्य बेरूत के घनी आबादी वाले कई आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों पर हवाई हमले किए जिसमें 182 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, इजराइल ने लेबनान पर हमले के बाद कहा था कि ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम समझौता लेबनान में तेहरान के समर्थन वाले चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता। 

इसे भी पढ़ें: कहां गए शांति के कपोत उड़ाने वाले?

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक समाचार चैनल से कहा कि हिजबुल्ला की वजह से लेबनान को युद्ध-विराम समझौते में शामिल नहीं किया गया गया है। उन्होंने लेबनान पर इजराइल के हालिया हमलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि “वह एक अलग लड़ाई है। इस बीच, ईरान ने लेबनान पर हमलों को युद्धविराम का उल्लंघन बताया है। उसने इजराइल द्वारा लेबनान में हमले तेज किए जाने के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद कर दिया जिससे हाल में हुआ युद्धविराम खतरे में पड़ गया है।

Continue reading on the app

एआई का उपयोग और शिक्षा सुधार: दिग्गज बैंकर K.V. Kamath ने बताया अगले दशक का रोडमैप

दिग्गज बैंकर और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन के. वी. कामत ने गुरुवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भविष्य की सबसे बड़ी ताकत करार दिया। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के एक कार्यक्रम में उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई अगले दशक की सबसे प्रमुख 'ट्रेंड' होगी, लेकिन इसका पूरा लाभ उठाने के लिए भारत को अपनी शिक्षा प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव करने होंगे।कामत ने यहां ‘एआईएमए’ के एक कार्यक्रम में हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल के साथ बातचीत में कहा कि भारत को महंगे फाउंडेशनल मॉडल विकसित करने के बजाय एआई के व्यावहारिक उपयोगों पर ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka के लिए IMF का बड़ा सहारा: 70 करोड़ डॉलर की राहत किस्त को मिली मंजूरी, अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत

 

उन्होंने कहा, “एआई के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) बनाना ही अंतिम लक्ष्य नहीं है... हमें यह देखना चाहिए कि इसके उपयोग कहां किए जा सकते हैं।” कामत ने वित्तीय सेवाओं में एआई के उपयोग की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कॉल सेंटर जैसे क्षेत्रों में इसे आसानी से लागू किया जा सकता है, जिससे दक्षता बढ़ेगी, लागत घटेगी और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन और आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन कामत ने कहा कि एआई-आधारित बदलावों का पूरा लाभ उठाने के लिए शिक्षा पाठ्यक्रम में बड़े स्तर पर सुधार और युवाओं को उपयुक्त प्रशिक्षण देना आवश्यक है। देश की आर्थिक स्थिति पर उन्होंने कहा कि फिलहाल महंगाई और ब्याज दरें नियंत्रण में होने से नीति-निर्माताओं के लिए दरें स्थिर रखने या घटाने की गुंजाइश बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: West Bengal में Modi के 6 बड़े वादों ने हिला दिये सत्ता के सारे समीकरण, TMC के लिए आगे की राह मुश्किल

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान भारतीय उद्योग ने मजबूत जुझारूपन दिखाया और हर बड़े संकट ने उत्पादकता एवं दक्षता बढ़ाने का अवसर दिया है। कामत ने कहा कि कंपनियों को तेज गति से काम करने के साथ संतुलन भी बनाए रखना होगा, अन्यथा जोखिम बढ़ सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs SRH: 23 करोड़ के खिलाड़ी ने अभिषेक-हेड की मेहनत पर फेरा पारी, SRH का टूटा सपना

IPL 2026, SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की, लेकिन टीम का एक सपना अधूरा रह गया. जिसकी वजह 23 करोड़ का एक खिलाड़ी बना. इस खिलाड़ी ने काफी धीमी बल्लेबाजी की. Sat, 11 Apr 2026 17:45:10 +0530

  Videos
See all

जेडी वेंस को पाकिस्तान भेजना एक गलती : जॉन बॉल्टन [John Bolton on JD Vance's Pak mission] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:14:51+00:00

UP BJP New Team:यूपी बीजेपी की नई टीम पर बड़ा मंथन! क्या होंगे बड़े बदलाव? Top News | BJP | Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:15:05+00:00

Iran America War: 'Hormuz Strait जल्द खुलेगा, Iran Toll वसूलने की कोशिश न करे' - Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:11:49+00:00

Viral Video: “मेरा प्यार नहीं मिला तो…” टावर पर चढ़ी किशोरी का अल्टीमेटम | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:03:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers