IPL 2026: गुजरात की जीत से बदला अंक तालिका का हाल, सिर्फ एक टीम नहीं खोल पाई है खाता, जानें शिखर पर कौन कर रहा है राज
IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. बुधवार की रात दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया, जिसकी आखिरी गेंद पर जाकर विजेता टीम का फैसला हुआ. दिल्ली ने कोशिश की, लेकिन वह गुजरात के दिए 211 रनों के लक्ष्य को चेज नहीं कर पाई और आखिर में 1 रन से हार गई. ऐसे में शुभमन गिल की टीम ने आईपीएल 2026 की पहली जीत दर्ज कर ली. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि GT की जीत के बाद अंक तालिका का क्या हाल है? कौन सी टीम किस स्थान पर पहुंच गई है...
गुजरात टाइटंस ने खाता खोलते ही लगाई छलांग
गुजरात टाइटंस ने बुधवार की रात दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर पर 1 रन से हराकर IPL 2026 की पहली जीत दर्ज कर ली है. गुजरात ने अब तक 3 मैच खेले, जिसमें उसे शुरुआती 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मगर, फिर तीसरा मैच जीटी ने जीत लिया. इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने छलांग लगाई और वह अंक तालिका में छठवें नंबर पर आ पहुंची है. गुजरात के पास 2 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.270 है.
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 2 अंक हैं, मगर बेहतर रन रेट के कारण वह GT से ऊपर पांचवें नंबर पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस क्रमश: 2-2 अंक के साथ सातवें और आठवें नंबर पर है.
Respect at the end of a hard fought day ???? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
Relive a dramatic last-over ▶️ https://t.co/xy6R8Vatnc#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/n3g2nGadxQ
राजस्थान रॉयल्स शिखर पर है मौजूद
IPL 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम शिखर पर मौजूद है. राजस्थान ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. इस तरह 6 अंक और +2.403 नेट रन रेट के साथ RR टॉप पर है. पंजाब किंग्स की टीम ने भी 3 मैच में हिस्सा लिया है, जिसके शुरुआती दोनों ही मैच पंजाब ने जीते, जबकि केकेआर के साथ खेला गया तीसरा मुकाबला बारिश में धुल गया. इसलिए पंजाब किंग्स 5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच जीते हैं. नतीजन 4 अंक और +2.501 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है. वहीं, गुजरात टाइटंस से हारने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है. दिल्ली ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच हारा है. इस तरह 4 अंक और +0.811 नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है.
???? TATA IPL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
┗ ???? 2026
┗ ???? Last Over Classics
Sum it up in one word ????✍️
Relive the Match Highlights ▶️ https://t.co/qAEMWiC8o3 #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/vxrNUZXqhX
CSK नहीं खोल पाई है जीत का खाता
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है. वैसे जीत तो अब तक इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को भी नसीब नहीं हुई है. मगर, पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मैच के बारिश में धुलने के कारण केकेआर को एक अंक मिल गया था. वहीं, सीएसके ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा. इसलिए वह अंक तालिका में 10वें पायदान पर है और कोलकाता 1 अंक लेकर 9वें स्थान पर है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम 2-2 अंकों के साथ क्रमश: 7वें और 8वें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: ये क्या कर रहे हो नेहरा जी! शुभमन गिल के ओवर थ्रो पर आशीष नेहरा ने दिया ऐसा रिएक्शन, हो गया वायरल
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आधुनिक जीवनशैली में देर तक कुर्सी पर बैठने से अक्सर रीढ़ की हड्डी प्रभावित होने लगती है। इससे कमर दर्द, उठने-बैठने में तकलीफ और मांसपेशियों में तनाव बढ़ जाता है। कई लोग घरेलू नुस्खों या थेरेपी से राहत पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन समस्या जड़ से समाप्त नहीं होती हैं।
इन्हीं में से एक लोकप्रिय आसन है चक्रासन, जिसे व्हील पोज भी कहा जाता है और यह अष्टांग योग की प्राइमरी सीरीज का ही एक हिस्सा है। इस योगासन को करने के लिए शरीर को पीछे की ओर झुकाया जाता है और शरीर एक पहिए का रूप धारण कर लेता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, चक्रासन (व्हील पोज) एक उन्नत योगासन है, जो रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है और हृदय व फेफड़ों के लिए अत्यधिक लाभकारी है। यह आसन नसों, पाचन, श्वसन और अंतःस्रावी तंत्र को मजबूत करता है, तनाव कम करता है और संपूर्ण शरीर की मांसपेशियों को टोन करता है।
चक्रासन रीढ़ को लचीला बनाता है और कमर दर्द से राहत दिलाता है। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत कर रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। यह मानसिक तनाव और चिंता को कम कर शांति देने में भी मददगार है। यह मांसपेशियों को मजबूत कर शरीर की सक्रियता बढ़ाता है।
इसके नियमित अभ्यास से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, शुरुआत में करने से थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अभ्यासकर्ता आसन को करने के लिए दीवार का सहारा ले सकते हैं।
चक्रासन न सिर्फ रीढ़ की मज़बूती बढ़ाता है, बल्कि पूरे शरीर को ऊर्जावान बनाता है। रोजाना 5-10 मिनट का अभ्यास कमर दर्द को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है। अगर कोई भी अभ्यासकर्ता बैठे रहने की वजह से जकड़न महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें अपनी दिनचर्या में चक्रासन शामिल करें।
अगर पीठ, कलाई या गर्दन में गंभीर दर्द है, तो डॉक्टर या योग गुरु की सलाह लें। गर्भवती महिलाएं या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग बिना मार्गदर्शन के न करें।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















