Responsive Scrollable Menu

Israel-Lebanon War | महायुद्ध की आहट तेज! सीज़फ़ायर के बीच इज़रायल का बेरूत पर भीषण हमला, 182 की लोगों की मौत

मध्य पूर्व में शांति की उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध-विराम (Ceasefire) की घोषणा के चंद घंटों के भीतर इज़रायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर अब तक का सबसे घातक हमला कर दिया। बुधवार को हुए इन हवाई हमलों में कम से कम 182 लोगों की मौत हो गई और 890 से अधिक लोग घायल हुए हैं।यह हमला इज़रायल-हिज़बुल्लाह संघर्ष के इतिहास में एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Strait Of Hormuz Crisis | Middle East में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादल

 

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इजराइल और अमेरिका के साथ हुए युद्ध-विराम समझौते में लेबनान को शामिल किया जाना था जबकि इजराइल व अमेरिका का कहना है कि इसमें लेबनान शामिल नहीं है। इससे पहले, इजराइल ने लेबनान पर हमले के बाद कहा था कि ईरान के साथ हुआ युद्ध-विराम समझौता लेबनान में तेहरान के समर्थन वाले चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता।

इसे भी पढ़ें: Kerala Assembly Elections: केरल की 140 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान जारी

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक समाचार चैनल से कहा कि हिजबुल्ला की वजह से लेबनान को युद्ध-विराम समझौते में शामिल नहीं किया गया गया है। उन्होंने लेबनान पर इजराइल के हालिया हमलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि “वह एक अलग लड़ाई है।” हालांकि, समझौते में मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान ने पहले कहा था कि ईरान युद्ध में दो हफ्ते के युद्ध-विराम के तहत इजराइल अपने हमले रोक देगा।

मंत्रालय ने बताया कि लेबनान पर हुए हमलों में कम से कम 182 लोग मारे गए है और 890 अन्य लोग घायल हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लेबनान में महज करीब पांच सप्ताह में 1,739 लोग मारे गए हैं और 5,873 लोग घायल हुए हैं। इस बीच, ईरान के सरकारी मीडिया की खबर में कहा गया कि तेहरान ने लेबनान पर इजराइली हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है।

Continue reading on the app

केरोसिन VS पेट्रोल: एक ही कच्चे तेल से निकलने वाली दो चीजों के दाम में जमीन-आसमान का अंतर क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि कच्चा तेल (Crude Oil) एक ही होने के बावजूद पेट्रोल इतना महंगा और केरोसिन सस्ता क्यों होता है? जानिए रिफाइनिंग, सरकारी सब्सिडी और टैक्स से जुड़ी बातें जो इन दोनों की कीमतों में जमीन-आसमान का फासला पैदा कर देता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 DCvsGT: आखिरी गेंद पर थमीं Delhi की सांसें, Gujarat Titans ने 1 रन से जीती बाजी

रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल के इस सत्र में पहली जीत दर्ज की जबकि केएल राहुल और डेविड मिलर की साहसिक पारियां भी दिल्ली को इस नाटकीय हार से बचा नहीं सकी। जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाये। दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिये थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले।

डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाये रखा। आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ दिया।अगली गेंद पर निगम आउट हो गए जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए। दिल्ली ने वाइड गेंद के लिये रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा। दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। गुजरात के लिये अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लिये। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर गिल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच तीसरे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की मदद से गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 210 रन बनाये थे।

मांसपेशी में ऐंठन से उबरकर वापसी करने वाले गिल ने 45 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 70 रन बनाये जबकि बटलर ने 27 गेंद में 52 और सुंदर ने 32 गेंद में 55 रन बनाये। दिल्ली के लिये लुंगी एनगिडि ने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दो विकेट मिले लेकिन उन्होंने चार ओवर में 55 रन दे डाले। भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया। दिल्ली को पाथुम निसांका और राहुल ने अच्छी शुरूआत दी और पहले विकेट की साझेदारी में 76 रन जोड़े। दोनों ने छठे ओवर में अशोक शर्मा को खासी नसीहत दी जब राहुल ने चौका और निसांका ने तीन चौके तथा एक छक्का लगाकर 23 रन निकाले। इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने नौवें ओवर में तोड़ा जब पहली गेंद पर निसांका मिडआफ में राहुल तेवतिया को कैच दे बैठे। निसांका ने 24 गेंद में छह चौकों और एक छक्के के साथ 41 रन बनाये।

राहुल ने हालांकि इसी ओवर में डीप स्क्वेयर लेग पर चौका , स्ट्रेट और लांग आफ में छक्का लगाने के बाद चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया। दिल्ली के सौ रन दसवें ओवर में बने। इसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर हालांकि राशिद ने असहज दिख रहे नीतिश राणा (पांच) और फॉर्म में चल रहे समीर रिजवी (0) को पवेलियन भेजकर दिल्ली को दो करारे झटके दिये। दिल्ली की उम्मीदें राहुल पर टिकी थी लेकिन वह शतक से आठ रन पीछे रह गए और 17वें ओवर में सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे बटलर को कैच दे बैठे। इससे पहले गुजरात के लिये भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज साइ सुदर्शन ने अच्छी शुरूआत की और पहली ही गेंद पर मुकेश कुमार को स्ट्रेट चौका लगाया। वहीं अगले ओवर की पहली गेंद पर एनगिडि को कवर में चौका लगाकर अपने तेवर जाहिर किये। सुदर्शन हालांकि अगले ओवर में मुकेश की गेंद पर बोल्ड हो गए और 19 के स्कोर पर गुजरात ने पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद से बटलर ने अपने पुराने फॉर्म की झलक देते हुए गुजरात की रनगति को अपने आकर्षक स्ट्रोक्स से आगे बढाना जारी रखा।

उन्होंने मुकेश का स्वागत स्ट्रेट में छक्का लगाकर किया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल चौथे ओवर में खुद गेंदबाजी के लिये आये लेकिन पहली गेंद पर बटलर ने चौका लगाया और अगली गेंद को लांग आन सीमारेखा के पार पहुंचा दिया। अक्षर के पहले ओवर में 13 रन बने। बटलर ने पांचवें ओवर में मुकेश को खासी नसीहत देते हुए तीन छक्के और एक चौके के साथ 23 रन निकाले। स्ट्रेट और लांग आन में छक्के के साथ उन्होंने गुजरात के पचास रन 4.2 ओवर में पूरे किये। पावरप्ले के छह ओवर में गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 68 रन था। बटलर की आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा दूसरे छोर से देख रहे गिल को स्ट्राइक नहीं मिलने का मलाल नहीं रहा होगा। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने अक्षर की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे। इस साझेदारी को खतरनाक होती देख अक्षर ने अपने सबसे होनहार गेंदबाज कुलदीप यादव को गेंद सौंपी और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया। कलाई के इस स्पिनर की नीची गेंद पर बटलर (27 गेंद में 52 रन) चकमा खाकर बोल्ड हो गए।

गुजरात के बल्लेबाज सातवें से दसवें ओवर के बीच 33 रन ही बना सके और एक विकेट भी गंवाया। दस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 101 रन था। दिल्ली के लिये 12वां ओवर भी काफी महंगा साबित हुआ जिसमें 23 रन बने। पहले वॉशिंगटन सुंदर ने डीप मिडविकेट के ऊपर से विपराज निगम को छक्का लगाया। इसके बाद गिल ने गेंदबाज के सिर से ऊपर से गेंद को सीमा पार भेजा। गिल ने 15वें ओवर में एनगिडि को डीप स्क्वेयर लेग में चौका लगातर अपना अर्धशतक पूरा किया। कुलदीप 17वें ओवर में फिर गेंदबाजी के लिये आये जिन्होंने पहली गेंद लेग स्टम्प के बाहर शॉर्ट डाली जिस पर गिल ने जबर्दस्त पुल शॉट खेलकर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर छक्का लगाने के बाद चौथी गेंद पर अपनी पारी का पांचवां छक्का जड़ा। इस बीच गिल और सुंदर ने तीसरे विकेट के लिये 56 गेंद में सौ रन की साझेदारी पूरी कर ली।

गिल की पारी का अंत एंगिडि ने किया जब गुजरात का स्कोर 183 रन था। वह आफ स्टम्प से बाहर जाती फुल लैंग्थ गेंद पर मिड आफ में नीतिश राणा को कैच दे बैठे। सुंदर ने नटराजन को 19वें ओवर में स्क्वेयर लेग के ऊपर छक्का लगाकर आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। लेकिन आखिरी ओवर में वह मुकेश की गेंद पर राणा को कैच देकर लौटे। उन्होंने 31 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये।

Thu, 09 Apr 2026 10:43:41 +0530

  Videos
See all

Assam Election Voting 2026: असम में मतदान जारी, CM हेमंत पहुंचे मां कामाख्या के दरबार | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T05:12:36+00:00

China India on Iran US Ceasefire LIVE: सीजफायर के बाद जंग में कूदा चीन! | Breaking News | Trump |War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T05:19:30+00:00

Iran Israel US Ceasefire: होर्मुज से आई बड़ी खबर! | Hormuz | Trump | Mojtaba | Oil | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T05:21:21+00:00

पहले से ज्यादा कमजोर हो चुका है Iran - Benjamin Netanyahu #aajtak #shorts #iranusceasefire #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T05:11:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers