Shree Bhairav Chalisa & Aarti Lyrics: कालाष्टमी पर भैरव कृपा पाने का सरल उपाय, पूजा में शामिल करें बटुक भैरव आरती और चालीसा, पढ़ें लिरिक्स
Shree Bhairav Aarti & Chalisa: आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर कालाष्टमी पर्व भी मनाया जाता है. आज काल भैरव की पूजा में हमें बटुक भैरव स्वरूप की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. जीवन से ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलती है. जिन लोगों को राहु-केतु जैसे ग्रह परेशान कर रहे हैं, उन्हें आज के दिन विशेष रूप से कालभैरव की पूजा करनी चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि काल भैरव कलियुग के जागृत देवता है. बाबा भैरव को मां वैष्णो से वरदान मिला था. उनका वर्णन शिव पुराण में भी है. ऐसे में आज जातकों को बटुकभैरव चालीसा और आरती का पाठ विशेष रूप से करना चाहिए.
श्री बटुक भैरव चालीसा (Shree Batuk Bhairav Chalisa Lyrics in Hindi)
॥ दोहा ॥
विश्वनाथ को सुमिर मन,धर गणेश का ध्यान।
भैरव चालीसा रचूं,कृपा करहु भगवान॥
बटुकनाथ भैरव भजू,श्री काली के लाल।
छीतरमल पर कर कृपा,काशी के कुतवाल॥
॥ चौपाई ॥
जय जय श्रीकाली के लाला।रहो दास पर सदा दयाला॥
भैरव भीषण भीम कपाली।क्रोधवन्त लोचन में लाली॥
कर त्रिशूल है कठिन कराला।गल में प्रभु मुण्डन की माला॥
कृष्ण रूप तन वर्ण विशाला।पीकर मद रहता मतवाला॥
रुद्र बटुक भक्तन के संगी।प्रेत नाथ भूतेश भुजंगी॥
त्रैलतेश है नाम तुम्हारा।चक्र तुण्ड अमरेश पियारा॥
शेखरचंद्र कपाल बिराजे।स्वान सवारी पै प्रभु गाजे॥
शिव नकुलेश चण्ड हो स्वामी।बैजनाथ प्रभु नमो नमामी॥
अश्वनाथ क्रोधेश बखाने।भैरों काल जगत ने जाने॥
गायत्री कहैं निमिष दिगम्बर।जगन्नाथ उन्नत आडम्बर॥
क्षेत्रपाल दसपाण कहाये।मंजुल उमानन्द कहलाये॥
चक्रनाथ भक्तन हितकारी।कहैं त्र्यम्बक सब नर नारी॥
संहारक सुनन्द तव नामा।करहु भक्त के पूरण कामा॥
नाथ पिशाचन के हो प्यारे।संकट मेटहु सकल हमारे॥
कृत्यायु सुन्दर आनन्दा।भक्त जनन के काटहु फन्दा॥
कारण लम्ब आप भय भंजन।नमोनाथ जय जनमन रंजन॥
हो तुम देव त्रिलोचन नाथा।भक्त चरण में नावत माथा॥
त्वं अशतांग रुद्र के लाला।महाकाल कालों के काला॥
ताप विमोचन अरि दल नासा।भाल चन्द्रमा करहि प्रकाशा॥
श्वेत काल अरु लाल शरीरा।मस्तक मुकुट शीश पर चीरा॥
काली के लाला बलधारी।कहाँ तक शोभा कहूँ तुम्हारी॥
शंकर के अवतार कृपाला।रहो चकाचक पी मद प्याला॥
शंकर के अवतार कृपाला।बटुक नाथ चेटक दिखलाओ॥
रवि के दिन जन भोग लगावें।धूप दीप नैवेद्य चढ़ावें॥
दरशन करके भक्त सिहावें।दारुड़ा की धार पिलावें॥
मठ में सुन्दर लटकत झावा।सिद्ध कार्य कर भैरों बाबा॥
नाथ आपका यश नहीं थोड़ा।करमें सुभग सुशोभित कोड़ा॥
कटि घूंघरा सुरीले बाजत।कंचनमय सिंहासन राजत॥
नर नारी सब तुमको ध्यावहिं।मनवांछित इच्छाफल पावहिं॥
भोपा हैं आपके पुजारी।करें आरती सेवा भारी॥
भैरव भात आपका गाऊँ।बार बार पद शीश नवाऊँ॥
आपहि वारे छीजन धाये।ऐलादी ने रूदन मचाये॥
बहन त्यागि भाई कहाँ जावे।तो बिन को मोहि भात पिन्हावे॥
रोये बटुक नाथ करुणा कर।गये हिवारे मैं तुम जाकर॥
दुखित भई ऐलादी बाला।तब हर का सिंहासन हाला॥
समय व्याह का जिस दिन आया।प्रभु ने तुमको तुरत पठाया॥
विष्णु कही मत विलम्ब लगाओ।तीन दिवस को भैरव जाओ॥
दल पठान संग लेकर धाया।ऐलादी को भात पिन्हाया॥
पूरन आस बहन की कीनी।सुर्ख चुन्दरी सिर धर दीनी॥
भात भेरा लौटे गुण ग्रामी।नमो नमामी अन्तर्यामी॥
॥ दोहा ॥
जय जय जय भैरव बटुक,स्वामी संकट टार।
कृपा दास पर कीजिए,शंकर के अवतार॥
जो यह चालीसा पढे,प्रेम सहित सत बार।
उस घर सर्वानन्द हों,वैभव बढ़ें अपार॥
श्री भैरव आरती (Shree Batuk Bhairav Aarti Lyrics in Hindi)
जय भैरव देवा प्रभुजय भैरव देवा,
सुर नर मुनि सबकरते प्रभु तुम्हरी सेवा॥
ऊं जय भैरव देवा...॥
तुम पाप उद्धारकदुःख सिन्धु तारक,
भक्तों के सुखकारकभीषण वपु धारक॥
ऊं जय भैरव देवा...॥
वाहन श्वान विराजतकर त्रिशूल धारी,
महिमा अमित तुम्हारीजय जय भयहारी॥
ऊं जय भैरव देवा...॥
तुम बिन शिव सेवासफल नहीं होवे,
चतुर्वतिका दीपकदर्शन दुःख खोवे॥
ऊं जय भैरव देवा...॥
तेल चटकि दधि मिश्रितभाषावलि तेरी,
कृपा कीजिये भैरवकरिये नहिं देरी॥
ऊं जय भैरव देवा...॥
पांवों घूंघरू बाजतडमरू डमकावत,
बटुकनाथ बन बालकजन मन हरषावत॥
ऊं जय भैरव देवा...॥
बटुकनाथ की आरतीजो कोई जन गावे,
कहे धरणीधर वह नरमन वांछित फल पावे॥
ऊं जय भैरव देवा...॥
ये भी पढ़ें- Kalashtami 2026: वैशाख माह की कालाष्टमी आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और व्रत का महत्व
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
'फिर आ गया बेशर्मों की तरह, गधे पर बैठने...', समय रैना का कमबैक वीडियो देख आग बबूला हुए मुकेश खन्ना
Mukesh Khanna on Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडिनय समय रैना ने यूट्यूब पर वापसी कर ली है. पिछले साल इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी (India's Got Latent Controversy) के बाद समय ने एक घंटे 21 मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे पूरे विवाद पर खुलकर बात करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने सुनील पाल, सिंगर बी प्राक और एक्टर मुकेश खन्ना को रोस्ट किया. वहीं, अब मुकेश खन्ना बुरी तरह से भड़क गए हैं.
मुकेश खन्ना ने समय रैना को गधे पर बैठाया!
दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने समय रैना (Samay Raina) के खिलाफ गुस्से में एक पोस्ट किया, जिसमें वो शक्तिमान के ड्रेस में आंखों से आग निकलाते दिख रहे हैं, दूसरी ओर समय गधे पर बैठा है और उसके मुंह पर कालीख पोती गई है और गले में जूतों की माला भी है. हालांकि ये बस कॉर्टूनी तौर पर इमेज बनाई गई है. लेकिन इस फोटो में मुकेश खन्ना ने लिखा है- 'तू मुंह गधे पर बैठने लायक है, वो भी मुंह काला करके!! '
ये भी पढ़ें- 'मुझे नीले ड्रम में बंद करना चाहते हैं', 'चिरैया' के अरुण को मिल रही धमकी, फिर भी एक्टर को क्यों हो रही खुशी?
कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है-मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने इस पोस्ट पर लंबा चोड़ा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- 'कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है, उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी. समय रैना की भी एक दुम है, कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है. क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है, वो रोस्टेड प्राणी है. गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा, मारा... फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने. अब एक ही चीज बाकी है, उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए. जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें, क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है.'
समय रैना ने एक्टर के खिलाफ क्या कहा था?
समय रैना ने 'Samay Raina Still Alive' शो में इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए कहा- 'कैसे उस समय सब आ गए थे हमें खाने के लिए. नेता से लेकर सेलेब्रिटीज और सुनील पाल, इन्होंने मुझे कपिल शर्मा से सीखने की सलाह दी, जबकि वो (कपिल) खुद मेरे अगले एपिसोड में आने वाले थे. फिर मुकेश खन्ना का जिक्र करते हुए समय ने कहा- 'शक्तिमान आ गया था यार, शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? सॉरी शक्तिमान. वो कह रहा था कि क्या असर पड़ेगा बच्चों पर इस तरह का कंटेंट देखकर. मुझे नहीं पता तुम में से कितने लोग शक्तिमान के समय टीवी देखते थे. हर महीने न्यूज आती थी कि बच्चा शक्तिमान देखकर बिल्डिंग से कूद गया. तूने बच्चे मारे हैं शक्तिमान. तू क्या बोल रहा है.'
क्या थी लेटेंट कंट्रोवर्सी?
दरअसल, पिछले साल 2025 में समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो का एक एपिसोड विवादों में घिर आया था. इसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेसी को लेकर भद्दा कमेंट किया था, जिस पर बवाल मच गया. विवाद काफी दिन सुर्खियों में रहा था और उस एपिसोड में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की गई थी. वहीं, समय को अपना शो बंद करना पड़ा था और साथ ही सभी एपिसोड हटाने पड़े थे. इस वजह से समय पर कई केस भी हुए थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















