Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 BO Collection: 21वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कलेक्शन में गिरावट, सिंगल डिजिट में पहुंची कमाई

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 की रिलीज को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं, और अब फिल्म की कमाई में साफ गिरावट देखने को मिल रही है। 21वें दिन का कलेक्शन अब तक का सबसे कम रहा है, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है।

21वें दिन सिंगल डिजिट में पहुंची कमाई

फिल्म ने 21वें दिन करीब 7.90 करोड़ रुपये की कमाई की। यह पहली बार है जब फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ से नीचे गिरा है। इससे पहले फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही थी।

तीन हफ्तों का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Collection

(Dhurandhar 2 Box Office Collection)

पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार 674.17 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में कमाई घटकर 263.65 करोड़ रुपये रही। तीसरे हफ्ते में अब तक फिल्म करीब 103 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1,041.27 करोड़ रुपये हो गया है।

पहले पार्ट से पिछड़ी फिल्म

धुरंधर (Dhurandhar) के मुकाबले ‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन कमजोर नजर आ रहा है। जहां पहले पार्ट ने 21वें दिन 25 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं सीक्वल सिर्फ 7.90 करोड़ ही कमा पाया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन शानदार

Dhurandhar 2 Collection Day 21

(Dhurandhar 2 Collection World Wide)

फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 1,653.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 1,246.67 करोड़ और ओवरसीज कमाई करीब 407 करोड़ रुपये है।

‘पुष्पा 2’ से पीछे

Pushpa 2: The Rule के रिकॉर्ड को तोड़ना ‘धुरंधर 2’ के लिए मुश्किल नजर आ रहा है। ‘पुष्पा 2’ ने भारत में 1,234.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो धुरंधर के कलेक्शन से अभी भी काफी आगे है। ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना चुनौती भरा हो सकता है।

यह भी पढ़े -  ‘शक्तिमान’ पर तंज पड़ा भारी! समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- गधे पर बैठाने…

Continue reading on the app

Mukesh Khanna: ‘शक्तिमान’ पर तंज पड़ा भारी! समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- गधे पर बैठाने…

Mukesh Khanna On Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद लंबे समय से सुर्खियों से दूर रहे समय रैना (Samay Raina) ने अपने नए स्टैंडअप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ (Still Alive) से जोरदार वापसी की है। उन्होंने तीखे और बेबाक अंदाज आलोचकों पर खुलकर निशाना साधा था।

खासतौर पर सुनील पाल और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना को लेकर किए गए उनके तंज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। अब उनके वीडियो के पर अभिनेता (Mukesh Khanna) ने पलटवार किया है।

मुकेश खन्ना पर कसा तंज

अपने वीडियो में समय रैना ने मुकेश खन्ना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शो के कंटेंट पर सवाल उठाए थे। जिसपर तंज कसते हुए समय ने कहा, “शक्तिमान आ गया था यार, उससे कैसे लड़ेंगे?”

आगे समन ने बोला पुराने दौर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि शक्तिमान शो जब टीवी पर आता था तो उस समय भी खबरें आती थी कि बच्चे ‘शक्तिमान’ देखकर छत से कूंद जाते थे। इसलिए उन्हें नैतिकता की बात करना ठीक नहीं है। 

मुकेश खन्ना ने समय पर किया पलटवार

समय रैना के इस बयान पर मुकेश खन्ना भड़क गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कॉमेडियन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लिखा कि समय रैना बार-बार आलोचना के बावजूद नहीं सुधरते और उनके कंटेंट को उन्होंने ‘गंदगी’ बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने बेहद सख्त शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से सजा मिलनी चाहिए।

पोस्ट में जताया गुस्सा

मुकेश खन्ना ने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठा हुआ दिखाया गया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि कॉमेडियन ने ‘शक्तिमान’ का अपमान किया है और उनके खिलाफ लोगों में गुस्सा होना चाहिए। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था पूरा विवाद?

2025 में शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा था। इस पर सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ, कई जगह FIR दर्ज हुई और मामला काफी बढ़ गया। बाद में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी और कोर्ट से भी फटकार मिली।

समय रैना की वापसी

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद समय रैना ने यूट्यूब पर अपना नया स्पेशल सेगमेंट “Still Alive” रिलीज किया। इस वीडियो में उन्होंने उन सभी लोगों को जवाब दिया, जिन्होंने पहले उनकी आलोचना की थी। वीडियो को रिलीज हुए एक दिन ही हुआ है और इसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। साथ ही, उन्होंने शो के दूसरे सीजन का ऐलान भी कर दिया है।

यह भी पढ़े - समय रैना की वापसी: ‘Still Alive’ में सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर कसा तंज, वीडियो वायरल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: तूफानी पारी खेलने के बाद भी शुभमन गिल को 12 लाख का झटका, GT के कप्तान पर क्यों लगा जुर्माना?

Shubman Gill: भले ही गुजरात टाइटंस की टीम मैच जीत गई हो लेकिन इसके कप्तान शुभमन गिल के ऊपर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। Thu, 09 Apr 2026 12:18:15 +0530

  Videos
See all

Bengal Election | PM Modi On Mamata Banerjee: ममता सरकार पर मोदी का बड़ा प्रहार, क्या बदलेगा खेल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:10:29+00:00

Bengal Election: चुनाव से पहले बंगाल से घुसपैठियों का सफाया | Bengal SIR Controversy | Mamata | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:17:04+00:00

Bihar New CM Breaking: इस्तीफे से तीन दिन पहले सीएम पद पर अड़े नीतीश? | Nitish Kumar | Bihar Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:15:00+00:00

Anant Ambani Birthday Celebration: अनंत अंबानी के बर्थडे पर किशनगंज गौशाला में हरे चारे का इंतजाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers