Responsive Scrollable Menu

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ में ईरान पर हुए 13,000 से ज्‍यादा हमले, 13 अमेर‍िकी सैनिक शहीद

वॉशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पेंटागन की ओर से बुधवार को एक बयान जारी करते हुए बताया क‍ि अमेर‍िका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान 13,000 से ज्‍यादा ठ‍िकानों पर हमला क‍िया। यह एक बड़ा सैन्‍य अभ‍ियान रहा, जि‍समें अमेर‍िका ने अपने 13 सैन‍िकों को खो द‍िया।

जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, एयर फोर्स जनरल डैन केन ने कहा कि इस ऑपरेशन का पैमाना इसकी तीव्रता और पहुंच को दिखाता है।

उन्होंने कहा, “युद्ध कार्रवाई शुरू होने के बाद से, अमेरिकी संयुक्त बलों ने 13,000 से ज्‍यादा लक्ष्यों को निशाना बनाया।”

इनमें से 4,000 से ज्‍यादा ऐसे लक्ष्य थे जो युद्ध के दौरान अचानक सामने आए और उन्हें तुरंत तेज कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के जरिए निशाना बनाया गया।

इस ऑपरेशन में 10,000 से ज्‍यादा मिशन शामिल थे, जिनमें 62 बॉम्बर उड़ानें भी थीं। इनमें से कुछ उड़ानें अमेरिका से ईरान तक जाकर और वापस आने में 30 घंटे से भी ज्‍यादा चलीं।

केन ने कहा क‍ि दुनिया में कोई और सेना ऐसा नहीं कर सकती, और इसे अमेरिका की लॉजिस्टिक क्षमता का उदाहरण बताया।

इस अभियान में ईरान के सैन्य बुनियादी ढांचे के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी बलों ने 450 से ज्‍यादा बैलिस्टिक मिसाइल स्टोरेज साइट, 801 ड्रोन स्टोरेज जगहें, और 1,500 से ज्‍यादा एयर डिफेंस टारगेट नष्ट किए, जिससे ईरान की करीब 80 प्रत‍िशत हवाई रक्षा क्षमता खत्म हो गई।

केन ने कहा कि इस ऑपरेशन में ईरान के कमांड और कंट्रोल नेटवर्क को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया। 2,000 से ज्‍यादा ऐसे सिस्टम नष्ट किए गए, जिससे उनकी सैन्य प्रतिक्रिया समन्वय करने की क्षमता कमजोर हो गई।

उन्होंने कहा क‍ि हमने ईरान के कमांड, कंट्रोल और लॉजिस्टिक नेटवर्क को बुरी तरह तबाह कर दिया है।

नौसैनिक कार्रवाई भी काफी बड़ी रही। अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान के 90 प्रत‍िशत से ज्‍यादा नौसैनिक बेड़े को डुबो दिया, जिसमें बड़े युद्धपोत भी शामिल थे, और 700 से ज्‍यादा हमलों के जरिए 95 प्रत‍िशत से ज्‍यादा नौसैनिक माइंस को नष्ट कर दिया।

इस हमले का असर ईरान के रक्षा उद्योग पर भी पड़ा। लगभग 90 प्रत‍िशत हथियार फैक्ट्रियों को निशाना बनाया गया, जिनमें ड्रोन और मिसाइल के पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्रियां भी शामिल थीं।

केन ने कहा क‍ि ईरान के न्यूक्लियर इंडस्ट्रियल बेस का लगभग 80 प्रत‍िशत हिस्सा भी प्रभावित हुआ।

इस ऑपरेशन के लिए 50,000 से ज्‍यादा अमेरिकी सैनिकों को सेंट्रल कमांड क्षेत्र और अन्य ठिकानों पर तैनात किया गया।

उन्होंने कहा क‍ि इस पूरे अभियान के दौरान, पेंटागन ने 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत की भी पुष्टि की। केन ने कहा क‍ि हम अपने शहीदों और उनके परिवारों को कभी नहीं भूलते… खासकर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में शहीद हुए 13 सैनिकों को।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

डेविड मिलर ने किया कबाड़ा, गुजरात टाइटंस ने 1 रन से जीता मैच, DC vs GT बना IPL 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला लंबे वक्त तक भूल नहीं पाएंगे. इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हार मिली. गुजरात टाइटंस के दिए 211 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. डेविड मिलर ने इस मैच को जीत के करीब ले गए, लेकिन आखिरी 2 गेंद पर मैच पलटा और गुजरात टाइटंस ने सिर्फ एक रन से जीत हासिल कर लिया.

केएल राहुल-पथुम निसांका ने दिल्ली को दिलाई थी अच्छी शुरुआत

गुजरात टाइटंस के दिए 211 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत केएल राहुल और पथुम निसांका ने की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसे फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा. पथुम निसांका प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. निसांका ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 1 छक्का शामिल रहा.

राशिद खान ने एक ही ओवर दिल्ली को दिए 2 झटके

इसके बाद राशिद खान ने एक ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को 2 बड़े झटके देकर उनकी बैटिंग की कमर तोड़ दी. पहले उन्होंने नीतीश राणा को आउट किया. नीतीश 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसके बाद अगली ही गेंद पर राशिद ने समीर रिजवी को चलका किया. रिजवी खाता भी नहीं खोल पाए, फिर 10 गेंद पर 12 रन बनाकर डेविड मिलर रिटायर्ड हर्ट हो गए, क्योंकि उनकी उंगली में चोट लग गई थी.

शतक से चूके केएल राहुल

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 2 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता किया. इसके बाद 7 रन बनाकर स्टब्स आउट हो गए. इसके बाद 166 रन के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स की जीत की उम्मीद भी छिन ली. केएल राहुल शतक से चूक गए. राहुल ने 52 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले.

आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए थे 13 रन

इसके बाद डेविड मिलर जो उंगली में चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर गए थे 17वें ओवर में वापस बल्लेबाजी के लिए आए. राहुल के आउट होने के बाद 19वें ओवर में डेविड मिलर ने मोहम्मद सिराज के ओवर से कुल 23 रन बटोरे और दिल्ली को जीत के करीब पहुंचाया. इसके बाद आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी. प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विप्रज निगम ने चौका जड़ दिया, लेकिन दूसरी गेंद पर सिराज ने विप्रज को आउट किया, फिर तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने एक रन लेकर मिलर को स्ट्राइक दी.

डेविड मिलर की एक गलती पड़ी भारी

मिलर ने चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया, लेकिन पांचवी गेंद पर मिलर एक गलती कर बैठे, क्योंकि उन्होंने एक रन नहीं लिया. वो 1 रन ले लेते तो आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंसर डाला, लेकिन मिलर उसे हिट करने से चूक गए. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हार का सामना करना पड़ा.  

ऐसी रही गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया है. कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्का निकला. जबकि जोल बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 के बीच सख्त हुआ BCCI, बनाया नया नियम, अब टीमों के रणनीति पर पड़ेगा असर

Continue reading on the app

  Sports

वैभव-जुरेल के आगे आरसीबी चारों खाने चित, गुवाहाटी में राजस्थान ने लगाया विनिंग चौका

Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bengaluru: वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगा दिया है. सीजन के 16वें मुकाबले में रियान पराग की राजस्थान टीम ने डिफेंडिंग चैंपियंस को 6 विकेट से शिकस्त दी. इस जीत से राजस्थान रॉयल्स चार अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में मजबूती से पहले पायदान पर बनी हुई है. Sat, 11 Apr 2026 00:03:24 +0530

  Videos
See all

Debate में PM Modi को लेकर किस बात पर भिड़े Faraz Kidwai और Anand Ranganathan? Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T21:30:20+00:00

Melania Trump denied connections to Jeffrey Epstein on Thursday. #MelaniaTrump #USNews #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:00:09+00:00

निकाह से पहले ड्रामा, फिर मारपीट और पथराव #viral #nikah #BrideVsGroom #WeddingDrama #WeddingChaos #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T21:30:23+00:00

14 Year Old Boy Saves Lakhs of Rupees | कैसे इस 14 साल के बच्चे ने अपनी Family के लाखों रुपये बचाए? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers