Responsive Scrollable Menu

कहानी देश की पहली मस्जिद की, केरल के राजा ने पैगंबर मोहम्मद से मिलने के बाद निर्माण करवाने का किया फैसला

केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. यहां एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला है. केरल ऐसा राज्य है, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक संख्या में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केरलम एक ऐसा राज्य हैं, जहां देश की पहली मस्जिद है. इसका निर्माण 629 ईस्वी में हुआ था. अब सवाल है कि 629 ईस्वी में जब भारत भूमि में इस्लाम ने कदम भी नहीं रखा था तो केरलम में मस्जिद का निर्माण हुआ कैसे. आइये जानते हैं देश की पहली मस्जिद के निर्माण की कहानी… 

आपको ले चलते हैं सातवीं शताब्दी में…मालाबार के राजा चेरामन हुआ करते थे. एक रात सोते समय उन्हें एक सपना आया, जिसमें उन्होंने देखा कि आसमान में चांद के दो टुकड़े हो गए हैं. अगले दिना राजा ने दरबार में विभिन्न ज्योतिषियों को बुलवाया और अपने के बारे में सवाल किया. ज्योत्षियों के जवाब से राजा संतुष्ट नहीं हुए. इसी दौरान, अरब से कुछ मुस्लिम व्यापारी राजा से मिलने पहुंचे. राजा ने उनको भी अपने सपने के बारे में बताया. 

मक्का-मदीना के लिए रवाना हो गए राजा

राजा को व्यापारियों ने मक्का-मदीना के पैगंबर मोहम्मद के बारे में बताया और कहा कि ये चमत्कार होगा. राजा ने कहा कि मुझे पैगंबर से मिलना है. ये सुनकर मुस्लिम व्यापारी बहुत खुश हुए. वे मक्का-मदीना जाने की तैयारी में जुट गए. राजा ने अपना राज-पाठ का काम सौंप दिया. राजा इसके बाद व्यापारियों के साथ समुद्र के रास्ते नाव से मक्का के लिए रवाना हो गए. 

उन्होंने मक्का-मदीने में पैगंबर मोहम्मद से मुलाकात की. कुछ समय वे उनके साथ रहे. राजा इस दौरान, दुनिया की पहली मस्जिद अल-हरम में गए. पैगंबर से प्रभावित होकर राजा चेरामन ने इस्लाम अपना लिया. उन्हें पैगंबर ने उन्हें नया नाम दिया गया है- ताजुद्दीन. यानी धर्म का मुकुट. 

लौटते वक्त राजा की बिगड़ गई तबीयत

इसके बाद राजा चेरामन वापस मालाबार लौटने के लिए जमीनी रास्ते से रवाना हो गए. हालांकि, बीच रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ गई. ओमान पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई. बीमारी के दौरान, राजा को पहले से ही एहसास हो गया था कि वे जिंदा नहीं बचेंगे. इसलिए उन्होंने एक खत लिखा और इस्लामिक विद्वान मलिक बिन दीनार को सौंप दिया. दीनार जब कुछ समय बाद मालाबार पहुंचे तो उन्होंने राजा के अधिकरियों को खत सौंपा. खत में राजा ने आदेश देते हुए लिखा था कि ‘कोडंगलूर में वीरान पड़े एक बौद्ध विहार की जगह पर मस्जिद बनाई जाए.’

ऐसे 1400 साल पहले केरलम में बनी दुनिया की दूसरी मस्जिद

अधिकारियों ने खत प्राप्त होने के बाद राजा के नाम पर 629 ईस्वी में चेरामन जुमा मस्जिद बनवाई. यानी आज से करीब 1400 साल पहले एक हिंदू राजा ने केरलम में भारत की पहली और दुनिया की दूसरी मस्जिद बनवाई थी. इसके बाद धीरे-धीरे केरलम में इस्लाम धर्म फैलना शुरू हो गया.

अब जानें केरलम की धार्मिक आबादी के बारे में

वर्तमान में केरलम में 26.5 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं. केरलम में 140 विधायकों में से 32 मुस्लिम विधायक हैं. विधानसभा चुनाव 2026 में कुल 87 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. केरलम में कुल 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने चुनावी दंगल में उतरे हैं. 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य में हिंदू 1.83 करोड़ यानी 54.57 प्रतिशत मुस्लिम हैं. मुस्लिम 26.56 प्रतिशत है, जिनकी आबादी 88.73 लाख है. 18.38 प्रतिशत आबादी के साथ ईसाई राज्य का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है. राज्य में 61.41 लाख ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं.

 

Continue reading on the app

'मैं कपड़े उताकर खड़ी रहूंगी...', इस एक्ट्रेस से हुई ये डिमांड, तो यूजर्स को दिया ऐसा जवाब

Actress Slams Subscribers on Absurd Demand: गुरुवार यानी आज सुबह से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तमिल एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटाचलम का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसकी वजह है उनका एक तीखा और बेबाक बयान, जिसमें उन्होंने अपने सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म पर आने वाले यूजर्स की 'घटिया मांगों' पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है. 35 साल की एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्होंने यह सब्सक्रिप्शन मॉडल अपनी क्रिएटिविटी और आर्टिस्टिक कंटेंट साझा करने के लिए शुरू किया था, न कि किसी तरह की अश्लील या आपत्तिजनक डिमांड के लिए. चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

सब्सक्रिप्शन मॉडल पर यूजर्स की हरकतों से नाराज

आपको बता दें कि आजकल कई सेलेब्रिटी और इंफ्लुएंसर्स इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर पेड सब्सक्रिप्शन शुरू कर रहे हैं, जहां फैंस एक तय राशि देकर एक्सक्लूसिव कंटेंट देख सकते हैं. इसी ट्रेंड को अपनाते हुए अभिरामी वेंकटाचलम ने भी 399 रुपये प्रति महीने के चार्ज पर अपना सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया था. खबर लिखे जाने तक उनके 700 से अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं. लेकिन एक्ट्रेस इस बात से हैरान और नाराज हैं कि कुछ यूजर्स उनसे 'ओछी' और 'अनुचित' तस्वीरों की मांग कर रहे हैं.

‘यहां कपड़े उतारकर खड़ी रहने नहीं आई’

अभिरामी ने अपने पोस्ट में पहले उन फैंस का धन्यवाद किया, जो उनकी क्रिएटिविटी और काम को सराहते हैं. लेकिन इसके बाद उन्होंने सीधे शब्दों में ट्रोल्स और गलत मांग करने वालों को जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ''मेरे उन सभी प्यारे सब्‍सक्राइबर्स को दिल से धन्यवाद, जो मुझसे बहुत प्यार करते हैं. प्यारे सब्सक्राइबर्स, मैंने यह पेज अपनी कुछ क्रिएटिव तस्वीरें शेयर करने के लिए शुरू किया है. इसे मैंने पहले कभी आजमाया नहीं था और न ही कहीं और पोस्ट किया था. लेकिन अगर कोई यह उम्मीद करता है कि उसने सब्सक्रिप्शन लिया है, और इसलिए मैं यहां उसके लिए कपड़े उताकर नंगी खड़ी रहूंगी, तो आप अभी अनसब्सक्राइब करके जा सकते हैं.' उनका साफ कहना है कि वह यहां सिर्फ अपनी कलात्मक तस्वीरें और रचनात्मक काम साझा करने के लिए आई हैं, न कि किसी की गलत इच्छाओं को पूरा करने के लिए.

‘यह कोई पोर्न साइट नहीं है’

अभिरामी वेंकटाचलम ने अपने बयान में आगे कहा कि कोई भी उन्हें यह नहीं बताएगा कि उन्हें क्या पोस्ट करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्लेटफॉर्म केवल उन लोगों के लिए है, जो उनकी कला और क्रिएटिविटी को समझते हैं. साथ ही उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा- 'यह कोई पोर्न साइट नहीं है.' उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, जहां लोग सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी, सब्सक्रिप्शन कंटेंट और यूजर्स की मानसिकता पर चर्चा कर रहे हैं.

कौन हैं अभिरामी वेंकटाचलम

अभिरामी वेंकटाचलम तमिल फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उनका जन्म 9 मार्च 1991 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2017 में 'मिस तमिलनाडु' का खिताब जीता. इसके बाद उन्होंने 2018 में रिलीज फिल्म Nota से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया, जिसमें विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में थे. वह Nerkonda Paarvai और रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. अपने करीब आठ साल के करियर में वह 10 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

‘बिग बॉस’ से मिली पहचान

अभिरामी को टीवी रियलिटी शो Bigg Boss तमिल और उसके स्पिन-ऑफ 'Bigg Boss Ultimate' से भी काफी लोकप्रियता मिली. वह इस शो में फाइनल तक पहुंचीं और 5वीं रनर-अप रहीं. इसके अलावा वह तमिल रियलिटी शो 'Star Wars' की होस्ट भी रह चुकी हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं.

वेब सीरीज और आने वाले प्रोजेक्ट्स

फिल्मों के अलावा अभिरामी ने ओटीटी और वेब सीरीज में भी काम किया है. उन्हें वेब सीरीज 'Ctrl Alt Delete' और 'इरु ध्रुवम' में देखा गया, जहां उनके अभिनय की काफी सराहना हुई. उनकी हालिया रिलीज ओटीटी प्रोजेक्ट 'अनंता' है, जबकि वह इन दिनों 'नेरुनजी' और 'अगस्त २७ 'जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं.

ये भी पढ़ें: पैर पर बंधी हुई थीं पट्टियां, फिर भी की शूटिंग, भयानक हादसे को लेकर अनु अग्रवाल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर, किसके नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट?

आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाना है। वहीं अभी तक खेले गए सभी मुकाबले रोमांच से भरपूर थे। बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज और गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप की रेस शुरू हो चुकी है। वहीं हमारी इस रिपोर्ट में देखें अभी तक किस गेंदबाज का स्पेल सबसे बेहतरीन रहा तो किसी बल्लेबाज के नाम सर्वोच्च रन हैं। 

बता दें कि, आईपीएल में ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी के पास होती है जिसके नाम सीजन में सबसे ज्यादा रन होते हैं। मैचों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर भी बदलते रहते हैं, अंत में जिसके पास ये कैप रहती है उसे अवॉर्ड और प्राइज मनी मिलती है। ऐसे ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए पर्पल कैप होती है। 

ऑरेंज कैप किसके पास है?
अभी ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल के पास है, जो आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जायसवाल ने 3 मैचों में 170 की स्ट्राइक रेट से कुल 170 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर समीर रिजवी हैं जो अपने पिछले मैच में खाता नहीं खोल पाए। उन्होंने 3 मैचों में 160 रन बनाए हैं। 

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल- 170
समीर रिजवी- 160
हेनरिक क्लासेन- 145
वैभव सूर्यवंशी- 122
रोहित शर्मा- 118

पर्पल कैप होल्डर
अभी पर्पल कैप रवि विश्नोई के पास है। राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। उनसे पीछे प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए। राशिद खान, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, वैशाख विजय कुमार, जैकब डफी, अंशुल कंबोज के 5-5 विकेट हैं। 

Thu, 09 Apr 2026 16:18:36 +0530

  Videos
See all

PM Modi vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC: बीच चुनाव में मुद्दा बदला... घुसपैठ के बाद 'मछली भात'? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:01:12+00:00

Chhattisgarh News: तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास से रायपुर पहुंचे सीएम साय | BJP | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:03:52+00:00

Himanta Biswa Sarma News | Assam | Congress को नहीं जानते CM हिमंता? | #assam #shorts #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:03:49+00:00

Delhi से तय होगा Bihar का भविष्य! | hindi news | Bihar news | Delhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:14:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers