डेविड मिलर ने किया कबाड़ा, गुजरात टाइटंस ने 1 रन से जीता मैच, DC vs GT बना IPL 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला
DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला लंबे वक्त तक भूल नहीं पाएंगे. इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हार मिली. गुजरात टाइटंस के दिए 211 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. डेविड मिलर ने इस मैच को जीत के करीब ले गए, लेकिन आखिरी 2 गेंद पर मैच पलटा और गुजरात टाइटंस ने सिर्फ एक रन से जीत हासिल कर लिया.
केएल राहुल-पथुम निसांका ने दिल्ली को दिलाई थी अच्छी शुरुआत
गुजरात टाइटंस के दिए 211 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत केएल राहुल और पथुम निसांका ने की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसे फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा. पथुम निसांका प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. निसांका ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 1 छक्का शामिल रहा.
राशिद खान ने एक ही ओवर दिल्ली को दिए 2 झटके
इसके बाद राशिद खान ने एक ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को 2 बड़े झटके देकर उनकी बैटिंग की कमर तोड़ दी. पहले उन्होंने नीतीश राणा को आउट किया. नीतीश 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसके बाद अगली ही गेंद पर राशिद ने समीर रिजवी को चलका किया. रिजवी खाता भी नहीं खोल पाए, फिर 10 गेंद पर 12 रन बनाकर डेविड मिलर रिटायर्ड हर्ट हो गए, क्योंकि उनकी उंगली में चोट लग गई थी.
शतक से चूके केएल राहुल
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 2 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता किया. इसके बाद 7 रन बनाकर स्टब्स आउट हो गए. इसके बाद 166 रन के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स की जीत की उम्मीद भी छिन ली. केएल राहुल शतक से चूक गए. राहुल ने 52 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले.
आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए थे 13 रन
इसके बाद डेविड मिलर जो उंगली में चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर गए थे 17वें ओवर में वापस बल्लेबाजी के लिए आए. राहुल के आउट होने के बाद 19वें ओवर में डेविड मिलर ने मोहम्मद सिराज के ओवर से कुल 23 रन बटोरे और दिल्ली को जीत के करीब पहुंचाया. इसके बाद आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी. प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विप्रज निगम ने चौका जड़ दिया, लेकिन दूसरी गेंद पर सिराज ने विप्रज को आउट किया, फिर तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने एक रन लेकर मिलर को स्ट्राइक दी.
डेविड मिलर की एक गलती पड़ी भारी
मिलर ने चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया, लेकिन पांचवी गेंद पर मिलर एक गलती कर बैठे, क्योंकि उन्होंने एक रन नहीं लिया. वो 1 रन ले लेते तो आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंसर डाला, लेकिन मिलर उसे हिट करने से चूक गए. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हार का सामना करना पड़ा.
Watch it yourself to believe it ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
A nerve-wrecking finish to a #TATAIPL classic ???? @gujarat_titans fans, you can breathe now ????
Updates ▶️ https://t.co/oOdPR1oSeP#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/Wh5EQvshqd
EDGE. DRAMA. ABSOLUTE CINEMA. ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 8, 2026
GT HOLD THEIR NERVE TO WIN BY JUST 1 RUN! ????????????
An edge-of-the-seat thriller till the very last ball, IPL is IPLling! ????⚡#TATAIPL 2026 | #KKRvLSG | THU, 9 APR, 6:30 PM pic.twitter.com/yjakce6rbt
ऐसी रही गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया है. कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्का निकला. जबकि जोल बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच सख्त हुआ BCCI, बनाया नया नियम, अब टीमों के रणनीति पर पड़ेगा असर
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच संघर्ष-विराम का बांग्लादेश ने किया स्वागत, शांति की दिशा में अहम कदम बताया
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बांग्लादेश ने हालिया सीजफायर का स्वागत करते हुए इसे शांति की दिशा में एक अहम और सकारात्मक कदम बताया है। बांग्लादेश ने उम्मीद जताई है कि सभी पक्ष इस युद्धविराम का सम्मान करेंगे।
बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग में सीजफायर की घोषणा स्वागत योग्य है। बांग्लादेश का मानना है कि यह इलाके में तनाव कम करने की दिशा में एक अच्छा कदम है।
बांग्लादेश को उम्मीद है कि इसमें शामिल सभी पार्टियां सीजफायर का सम्मान करेंगी और इस मौके का सही इस्तेमाल करके एक टिकाऊ समाधान की दिशा में काम करेंगी और पूरे इलाके में हमेशा के लिए शांति और स्थिरता बहाल करेंगी।
बांग्लादेश सीजफायर को आसान बनाने में डिप्लोमैटिक कोशिशों में शामिल सभी पार्टियों की तारीफ करता है। बांग्लादेश फिर से कहता है कि सभी झगड़ों को बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए शांति से सुलझाया जा सकता है और सुलझाया जाना चाहिए।
भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी संघर्ष-विराम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इजरायल संघर्ष-विराम का समर्थन करता है और उम्मीद करता है कि ईरानी शासन की सैन्य क्षमताओं के गंभीर रूप से कमजोर पड़ने तथा अस्तित्वगत खतरों के समाप्त हो जाने के बाद, इस बार वे अमेरिका की 15 सूत्रीय योजना पर अधिक गंभीरता से विचार करेंगे।
वहीं, संघर्ष-विराम की घोषणा के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम के दौरान संघर्ष विराम को नाजुक करार देते हुए कहा कि यह समझौता फिलहाल केवल शुरुआती चरण में है और इसकी स्थिरता अनिश्चित बनी हुई है।
यह संघर्ष विराम अमेरिका की ओर से ईरान को दिए गए अल्टीमेटम के बाद हुआ, जिसमें प्रमुख समुद्री मार्गों को खोलने और वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को रोकने की शर्त रखी गई थी। वेंस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर वार्ताकारों ने यह स्पष्ट किया था कि समुद्री मार्ग को खोलने के बदले युद्धविराम लागू किया जाएगा।
समझौते के तहत ईरान ने रणनीतिक जलमार्गों को फिर से खोलने पर सहमति जताई, जबकि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने सैन्य हमले रोक दिए हैं। वेंस ने कहा, “ईरान ने जलमार्ग खोलने पर सहमति दी है और अमेरिका ने हमले रोक दिए हैं।”
--आईएएनएस
एवाई/डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















