परमसुंदरी का वो ब्लॉकबस्टर गाना, सास-ससुर की जिसमें लगाई थी क्लास, डायरेक्टर की पत्नी ने दी थी गाने को आवाज
साल 1989 में आई फिल्म चांदनी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. फिल्म चांदनी में विनोद खन्ना और जूही चावला के अलावा ऋषि कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म के लव ट्रांयगल ने तो लोगों का दिल जीता ही, साथ ही फिल्म के गानों ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था. लेकिन फिल्म के एक गाना तो सभी की जुबां पर चढ़ गया था. वो गाना है, श्रीदेवी का मैं ससुराल नहीं जाऊंगी. इस गाने में दिखाया है कि दुल्हन ससुराल जाने से पहले नखरे दिखाती है, जो श्रीदेवी पर फिल्माया गया है. लेकिन बाद में साजन का नाम सुनते ही नंगे पाव चली जाती है. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के गाने को आवाज यश की पत्नी पामेला चोपड़ा ने दी थी.
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सियासी घमासान, BJP ने FIR की मांग की
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सियासी घमासान, BJP ने FIR की मांग की
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama


















