Hegseth says Iran ceasefire offers 'chance at real peace' as both sides claim victory | BBC News
US Defence Secretary Pete Hegseth said "we have a real chance at peace" after a conditional two-week ceasefire was agreed under "overwhelming pressure" with Iran. Both sides have claimed victory - Iran says it will reopen the Strait of Hormuz and that its "victory in the field would also be consolidated" in upcoming talks. In a press conference, Hegseth praised US President Donald Trump for having "made history" and said it was a "capital V military victory" - claiming that Iran's military was rendered combat ineffective for years to come. The defence secretary also suggested that if it had refused Washington's terms then "the next targets would have been their power plants, their bridges, and oil and energy infrastructure". Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #US #PeteHegseth #BBCNews
खड़गे बोले- भाजपा जहरीले सांप जैसी:चुनाव आयोग से शिकायत, FIR की मांग; शाह बोले- वोटर जवाब देंगे, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा-आरएसएस की जहरीले सांप से तुलना करने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचा। भाजपा की मांग है कि खड़गे के भड़काऊ बयानों को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही उन्हें भाषण देने से रोका जाए। दरअसल 7 अप्रैल को असम में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोड़कर उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है। यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं। खड़गे के इस बयान पर अमित शाह ने मंगलवार को ही पलटवार किया था। शाह ने कहा था कि जनता इस बयान का जवाब वोट से देगी और 9 अप्रैल के बाद कांग्रेस दूरबीन से भी नजर नहीं आएगी। चुनाव आयोग को लिखित शिकायत का लेटर… खड़गे गुजरात के लोगों को अनपढ़ भी कह चुके हैं, उस पर भी विवाद… खड़गे ने 5 अप्रैल को केरल के इडुक्की में कहा था कि राज्य के लोग ‘पढ़े-लिखे और समझदार’ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात और कुछ अन्य जगहों के लोग ‘अनपढ़’ हैं। हालांकि खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं। खड़गे के पिछले 3 विवादित बयान… 8 जुलाई, 2025- खड़गे ने कहा बीजेपी ने मुर्मू और कोविंद को राष्ट्रपति तो बनाया, पर क्या इसलिए कि वह हमारी जमीन, जंगल और पानी छीन सकें? उन्होंने यह सब आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए किया है। BJP बोली बयान बेहद अपमानजनक और आदिवासी-दलित विरोधी है। खड़गे बिना शर्त माफी मांगे। 6 मई, 2025- खड़गे ने कहा पीएम मोदी को हमले से तीन दिन पहले ही इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिल गई थी, इसीलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया। लेकिन आम जनता को कोई चेतावनी क्यों नहीं दी गई? BJP बोली बयान पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खड़गे को माफी मांगनी चाहिए। 20 मई, 2025- खड़गे ने कहा ऑपरेशन सिंदूर कोई बड़ी बात नहीं। यह तो एक छुटपुट युद्ध है। BJP बोली ये भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का अपमान है। खड़गे को हमारे वीर जवानों से माफी मांगनी चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News




















