Responsive Scrollable Menu

खड़गे बोले- भाजपा जहरीले सांप जैसी:चुनाव आयोग से शिकायत, FIR की मांग; शाह बोले- वोटर जवाब देंगे, कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं दिखेगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा-आरएसएस की जहरीले सांप से तुलना करने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचा। भाजपा की मांग है कि खड़गे के भड़काऊ बयानों को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही उन्हें भाषण देने से रोका जाए। दरअसल 7 अप्रैल को असम में एक रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोड़कर उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है। यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं। खड़गे के इस बयान पर अमित शाह ने मंगलवार को ही पलटवार किया था। शाह ने कहा था कि जनता इस बयान का जवाब वोट से देगी और 9 अप्रैल के बाद कांग्रेस दूरबीन से भी नजर नहीं आएगी। चुनाव आयोग को लिखित शिकायत का लेटर… खड़गे गुजरात के लोगों को अनपढ़ भी कह चुके हैं, उस पर भी विवाद… खड़गे ने 5 अप्रैल को केरल के इडुक्की में कहा था कि राज्य के लोग ‘पढ़े-लिखे और समझदार’ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात और कुछ अन्य जगहों के लोग ‘अनपढ़’ हैं। हालांकि खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मेरे बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं शब्दों पर खेद व्यक्त करता हूं। खड़गे के पिछले 3 विवादित बयान… 8 जुलाई, 2025- खड़गे ने कहा बीजेपी ने मुर्मू और कोविंद को राष्ट्रपति तो बनाया, पर क्या इसलिए कि वह हमारी जमीन, जंगल और पानी छीन सकें? उन्होंने यह सब आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए किया है। BJP बोली बयान बेहद अपमानजनक और आदिवासी-दलित विरोधी है। खड़गे बिना शर्त माफी मांगे। 6 मई, 2025- खड़गे ने कहा पीएम मोदी को हमले से तीन दिन पहले ही इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिल गई थी, इसीलिए उन्होंने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया। लेकिन आम जनता को कोई चेतावनी क्यों नहीं दी गई? BJP बोली बयान पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खड़गे को माफी मांगनी चाहिए। 20 मई, 2025- खड़गे ने कहा ऑपरेशन सिंदूर कोई बड़ी बात नहीं। यह तो एक छुटपुट युद्ध है। BJP बोली ये भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का अपमान है। खड़गे को हमारे वीर जवानों से माफी मांगनी चाहिए।

Continue reading on the app

ईरान युद्ध में सऊदी अरब को मिला दोहरा जख्म, तेल सप्लाई के दूसरे रास्ते पर भी हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीजफायर घोषणा के बाद ईरान युद्ध थम चुका है। इस युद्ध में सऊदी अरब को दोहरे जख्म मिले हैं। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने बाद ईरान ने सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर भी हमला किया है।

Continue reading on the app

  Sports

‘हां हम बिहारी हैं जी...' दिग्गज खिलाड़ियों के बीच वैभव सूर्यवंशी ने जमाई अपनी हुकूमत, ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

Vaibhav Suryavanshi orange cap list: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए. 266 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे वैभव ने यशस्वी जायसवाल और समीर रिजवी जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है. वैभव इस सीजन खेले गए अपने 4 मैचों में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं. Fri, 10 Apr 2026 23:48:11 +0530

  Videos
See all

Ujjain News: बोरवेल में गिरा मासूम, बचाव जारी #mpnews #shorts #viralvideo #aajtak #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:45:02+00:00

Shorts | बैठक को लेकर ईरान में अब भी संदेह | Iran- Israel War | America | donald Trump |#Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:45:07+00:00

BOBBY DEOL । एयरपोर्ट पर बॉबी देओल का कुल अंदाज! #entertainment #mumbai #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:45:01+00:00

Oil Tanker Crisis: Strait of Hormuz में भारी नुकसान, Iran ने बढ़ाया टोल और सीमा | US Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers