अनंत अंबानी के बर्थडे पर भजन के बाद मस्ती का तड़का, जाह्नवी कपूर-रणवीर सिंह ने किया गरबा, वीडियो वायरल
जामनगर में अनंत अंबानी का 31वां बर्थडे धू्मधाम से मनाया गया. खास मौके पर अंबानी परिवार के साथ रणवीर सिंह, गौरी खान और जाह्नवी कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की. जश्न की शुरुआत 'वंतारा यूनिवर्सिटी' थीम वाले केक कटिंग से हुई, जिसके बाद एक भक्तिमय भजन सेशन रखा गया. इसमें नीता अंबानी और मेहमानों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया. भक्ति के बाद जाह्नवी और रणवीर ने गरबा करके माहौल में जोश भर दिया.
वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों पर पचासा, हेजलवुड-भुवनेश्वर कुमार की निकाली हेकड़ी, ट्रेविस हेड के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Vaibhav Suryavanshi hits 15 balls fifty: वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन के चौथे मैच में दूसरी हाफ सेंचुरी जड़कर खूब सूर्खियां बटोरी. सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ महज 15 गेंदों पर पचासा जड़ा. वह आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले ज्वॉइंट रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए. आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकाॅर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है जिन्होंने 13 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी है जबकि केएल राहुल 14 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. वैभव और यूसुफ पठान के नाम 15-15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















