Responsive Scrollable Menu

पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी, बोले- राहुल गांधी का सिपाही हूं, डरूंगा नहीं

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के संबंध में तेलंगाना उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। एफआईआर में एकाधिक पासपोर्ट रखने से संबंधित आरोप हैं। यह शिकायत गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिनमें चुनाव के दौरान झूठे बयान, धोखाधड़ी, जालसाजी, मानहानि और जानबूझकर अपमान करना शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा


खेड़ा ने अदालत से इस मामले से संबंधित गिरफ्तारी की स्थिति में जमानत देने का अनुरोध किया है। दूसरी ओर पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार के खिलाफ विदेश में संपत्ति होने से संबंधित नए आरोप लगाए और कहा कि वह राहुल गांधी के सिपाही हैं और बिना डरे सवाल पूछते रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी एक वीडियो में यह भी कहा कि ‘अपशब्द’ बोलने और पुलिस से पीछा करवाने के बजाय हिमंता बिस्वा सरमा को कांग्रेस द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि खेड़ा का वीडियो किसी ‘अज्ञात स्थान’ से रिकॉर्ड किया गया है। 

खेड़ा ने कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में कहा कि आप देख रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मेरे फ्लैट पर कल 100 पुलिस वाले पहुंचे थे और मेरे इलेक्ट्रॉनिक गजट लेकर चले गए। उनका दावा है कि मैं जहां भी जाता हूं या इनको लगता है कि मैं गया हुआ हूं, वहां ये पुलिस भेज रहे हैं। क्यों? कांग्रेस ने सवाल ही तो उठाए हैं, आप कांग्रेस और मुझे चुप क्यों करना चाहते हैं? आप जवाब देने की बजाय सबको गाली दे रहे हैं और पीछे पुलिस छोड़ रहे हैं। खेड़ा ने कहा कि आपकी आदत डराने की हो सकती है, हमारी आदत डरने की नहीं हैं। कारण यह है कि मैं मेवाड़ का हूं, कांग्रेसी हूं, राहुल गांधी का सिपाही हूं। मैं नहीं डरूंगा नहीं, लेकिन मुझे सवाल पूछते रहना है, तो आपकी पुलिस को जरूर ‘अवाइड (बचना)’ कर रहा हूं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शर्मा की विवादित टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘जिनका (खरगे) राजनीतिक अनुभव आपकी उम्र से ज्यादा है आप उनके बारे में अपशब्द बोलते हैं...यह असम की संस्कृति नहीं है।’

 

इसे भी पढ़ें: Pawan Khera के Delhi आवास पर Assam Police, हिमंता सरमा का बड़ा दावा- वह Hyderabad भाग गए है


खबरों के मुताबिक, असम पुलिस के अधिकारी जांच के सिलसिले में खेड़ा का पता लगाने के लिए हैदराबाद गए थे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के पास तीन पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा कांग्रेस पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष हैं। वे कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी हैं। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 175, 35, 36, 318, 337, 338, 340, 352 और 356 के तहत चुनाव संबंधी झूठे बयान, धोखाधड़ी, महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सार्वजनिक अभिलेखों की जालसाजी, जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना और मानहानि जैसे अपराधों का उल्लेख किया गया है।

Continue reading on the app

Fact Check: क्या भारत ने ईरान पर हमले में इजरायली जेट्स की मदद की? जानें वायरल दावे का सच

PIB फैक्ट चेक ने भारतीय वायु सेना द्वारा ईरान पर हमले में इजरायली जेट्स की मदद करने के दावे को फर्जी बताया है। सरकार ने इसे दुष्प्रचार करार देते हुए लोगों से अफवाहों से बचने को कहा है। नागरिकों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

5 गोल्ड सहित 16 मेडल... एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, चैंपियन बनकर विश्वनाथ ने इंटरनेशनल स्टेज पर की एंट्री

Asian Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. मेंस कैटेगरी में भारत ने 5 गोल्ड सहित 16 मेडल जीते जबकि वुमेंस कैटेगरी में भारत की झोली में 10 मेडल गिरे. विश्वनाथ सुरेश ने गोल्ड जीतकर भारत के लिए आखिरी दिन यादगार बना दिया. Fri, 10 Apr 2026 19:15:55 +0530

  Videos
See all

Chakra View | Humayun Kabir News: बंगाल की राजनीति ने मौसम विभाग को बेरोजगार किया? | #bengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:41:48+00:00

G B Road पर Delhi Police ने की रेड #delhipolice #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:42:40+00:00

सिलेंडर के लिए जंग जैसे हालात #shortsvideo #lpgcylinder #lpgcrisis #viral #aajtak #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:39:48+00:00

मुंबई में Akshay Kumar के कूल लुक ने फैंस को बनाया दीवाना | Bollywood | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:41:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers