क्यों हर साल तीन दिनों के लिए लाल हो जाती है ब्रह्मपुत्र नदी? जानें असम के अनोखे मंदिर की कहानी
असम….एक दिन पहले ही असम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई, जिसका परिणाम 4 मई को आएगा. चुनाव के इतर जब भी हम असम के बारे में सोचते हैं तो दो चीज हमारे ध्यान में आती है, पहला- मां कामाख्या का मंदिर और दूसरा- कांजीरंगा नेशनल पार्क. पार्क यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है. खास बात है कि ये दुनिया के दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडों (One-horned Rhinos) का घर भी है.
हम आज बात करेंगे मां कामाख्या के मंदिर की. ये मंदिर मां दुर्गा को समर्पित 51 शक्तिपीठों में से एक है. मंदिर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है. खास बात है कि साल में तीन दिन मंदिर के आसपास के नदी का पानी एकदम लाल हो जाता है. लोग इसे माता का चमत्कार मानते हैं. हालांकि, साइंस का कुछ और ही कहना है. आखिर नदी का पानी लाल कैसे हो जाता है. आइये जानते हैं….
कहानी को समझने के लिए हमें कई युग पहले जाना पड़ेगा, जब भगवान शिव और माता सती के विवाह को कुछ समय बीत गया था. इस दौरान, माता सती के पिता प्रजापति दक्ष ने बृहस्पतिसव यज्ञ करवाया. उन्होंने इस यज्ञ में सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा था सिर्फ अपने दामाद भोलेनाथ को छोड़कर. माता सती को अपने पिता द्वारा करवाए जा रहे इस यज्ञ में शामिल होने का मन था, जिस वजह से वे भगवान शंकर से भी साथ चलने का आग्रह करने लगी. निमंत्रण न होने की वजह से भोलेनाथ ने ससुराल जाने से मना कर दिया, जिस वजह से लाड में माता सती अकेले ही अपने पिता के घर चली गईं.
माता सती जब अपने पिता के यज्ञ में पहुंची तो प्रजापति दक्ष ने माता सती के सामने भगवान शिव को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया. अपशब्दों से आहत होकर माता सती ने यज्ञ की अग्नि में कूदकर आत्मदाह कर लिया. शिव जी इससे आहत हो गए और वे माता सती को बाहों में भरकर तीनों लोकों में कई दिनों तक घूमत रहे. वियोग और शोक में भगवान शंकर अधजले शव के साथ हाहाकार करते हुए घूम रहे थे, जिस वजह से पूरी सृष्टि को विनाश का खतरा हो गया था. सृष्टि का संतुलन बिगड़ने की वजह से भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के 51 टुकड़े कर दिए, ये टुकड़े पृथ्वी पर जहां-जहां गिरे, वे स्थान शक्तिपीठ कहलाए.
साल में तीन दिन रजस्वला होती है माता कामाख्या
ऐसा ही एक शक्तिपीठ है असम में स्थित मां कामाख्या मंदिर. गुवाहाटी में नीलांचल पर्वत पर माता सती की योनि गिरी, जिस स्थान पर माता की योनि गिरी, उस स्थान को आज कामाख्या मंदिर के नाम से जाना जाता है. कामाख्या मंदिर में मूर्ति की जगह एक योनि के आकार की शिला है. शिला में से प्राकृतिक रूप से जल निकलता रहता है. मान्यता है कि माता हर साल जून में तीन दिनों के लिए रजस्वला (पीरियड्स) होतीं है. 3 दिनों तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं. इन तीन दिन मंदिर के पास से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी का पानी भी लाल हो जाता है. चौथे दिन विशेष अनुष्ठान के साथ मंदिर खोला जाता है. माता की प्रतिमा को स्नान करवाया जाता है और विशेष अनुष्ठान के बाद भक्तों के लिए कपाट खोले जाते हैं. रजस्वला के दौरान, माता को सफेद कपड़ों से ढंका जाता है, जो चौथे दिन एकदम लाल मिलता है. यही कपड़ा भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है.
साइंस ने नदी के लाल होने की वजह ये बताई
हालांकि, नदी के लाल होने की वजह साइंस के अनुसार कुछ और ही है. साइंस का कहना है कि ब्रह्मपुत्र नदी के क्षेत्र की मिट्टी में लौह यानी Iron बहुत ज्यादा है. मॉनसून के दौरान, तेज बारिश की वजह से लाल मिट्टी नदी में मिल जाती है, जिससे पानी का रंग लाल हो जाता है. वैज्ञानिकों का एक और तर्क है- मंदिर के पास की पहाड़ियों में सिनाबार जैसे खनिज मिलते हैं, जो लाल रंग के होते हैं, जिस वजह से पानी लाल हो जाता है. वैज्ञानिकों का एक और तर्क है कि मंदिर में विशेष प्रकार के लाल रंग के शैवाल की वृद्धि हो जाती है, जिस वजह से रंग का परिवर्तन हो जाता है.
हालांकि, ये भी तथ्य है कि दुनिया में ब्रह्मपुत्र ही एक ऐसी इकलौती नदी है, जिसका पानी हर साल में तीन दिनों के लिए लाल हो जाता है. जिस वजह से लोगों का मानना है कि इसमें साइंस नहीं है बल्कि ये माता का चमत्कार ही है.
अमेरिका-ईरान के बीच पहली ही बैठक से बहुत बड़े नतीजों की उम्मीद करना ठीक नहीं : अशोक सज्जनहार
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इस्लामाबाद में अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ समझौता वार्ता की टेबल पर बैठने से ईरान के इनकार ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव के बावजूद दोनों पक्ष सीजफायर की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। विदेशी मामलों के जानकार अशोक सज्जनहार ने ऐसे ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की।
अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर पाकिस्तान में होने वाली समझौता वार्ता में ईरान ने शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। ईरान ने इस्लामाबाद में अपने प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया।
फॉरेन एक्सपर्ट अशोक सज्जनहार ने कहा कि इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत कुछ रुकावटों और परेशानियों की वजह से थोड़ी देर से हो सकती है। लेकिन मेरा मानना है कि जैसे अमेरिका चाहता है, वैसे ही ईरान भी जल्द से जल्द सीजफायर (युद्धविराम) चाहता है। मुझे लगता है कि शनिवार सुबह होने वाली बैठक जरूर होगी। उसके बाद हमें माहौल को समझना होगा। बातचीत कैसी रही और आगे कैसे बढ़ती है, लेकिन पहली ही बैठक से बहुत बड़े नतीजों की उम्मीद करना ठीक नहीं होगा। अभी सबसे जरूरी है कि बैठक हो जाए।
सज्जनहार ने कहा कि इस समय मुख्य ध्यान इन बातों पर होना चाहिए, जैसे होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना और वहां रुकावटें खत्म करना। आगे कोई हमला न हो चाहे ईरान की तरफ से इजरायल या खाड़ी देशों पर या इजरायल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर। ये सबसे अहम मुद्दे हैं, बाकी बातों पर बाद में चर्चा हो सकती है।
सज्जनहार ने जयशंकर की यात्रा का रणनीतिक महत्व बताते हुए कहा कि एस. जयशंकर की मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। मॉरीशस में इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस हो रही है, जहां भारत एक बड़े सुरक्षा सहयोगी के रूप में अपनी मजबूत मौजूदगी दिखाता है। जहां तक यूएई की बात है, भारत के उसके साथ रिश्ते पिछले दस वर्षों में बहुत मजबूत हुए हैं। यूएई भारत को तेल सप्लाई करने वाला एक बड़ा देश है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट भी है और एक बड़ा निवेशक भी है। वहां 30 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। यूएई एक ऐसे इलाके में है, जहां अक्सर तनाव रहता है, इसलिए यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
सज्जनहार ने कहा कि भारत इस पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कतर का दौरा किया। भारत की एलपीजी (रसोई गैस) की बड़ी जरूरत खाड़ी देशों, खासकर कतर से पूरी होती है। इस तरह की यात्राओं का मकसद रिश्तों को मजबूत करना, वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और न सिर्फ इन देशों से बल्कि बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और दूसरे देशों से भी बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई बनाए रखना है।
लेबनान में तनाव के असर को लेकर सज्जनहार ने कहा कि लेबनान को लेकर अलग-अलग राय हैं। अमेरिका और इजरायल का कहना है कि इजरायल सीजफायर का हिस्सा नहीं है, जबकि ईरान और पाकिस्तान कुछ और कहते हैं। कुछ यूरोपीय देश मानते हैं कि लेबनान को भी इसमें शामिल होना चाहिए। असल में लेबनान एक अलग देश है। वहां हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच संघर्ष अक्टूबर 2023 से चल रहा है, जो हमास के हमले के बाद शुरू हुआ था। इस संघर्ष को 28 फरवरी से शुरू हुए नए युद्ध से अलग रखना चाहिए। मेरी समझ से सीजफायर मुख्य रूप से इन बातों पर केंद्रित है: इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले, ईरान की ओर से इजरायल पर हमले, खाड़ी में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले, क्षेत्र की आर्थिक और आम नागरिकों से जुड़ी जगहों पर हमले।
विक्रम मिस्री की अमेरिका यात्रा को लेकर सज्जनहार ने कहा कि विक्रम मिस्री की वॉशिंगटन डीसी यात्रा का मकसद भारत-अमेरिका रिश्तों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करना था। अमेरिका भारत के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साझेदार है चाहे टेक्नोलॉजी हो, रक्षा हो या व्यापार। वहां रहने वाला भारतीय समुदाय भी काफी प्रभावशाली है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि दुनिया में चल रहे संघर्षों के बावजूद भारत-अमेरिका के रिश्ते और साझेदारी पटरी पर बने रहें और इन पर कोई असर न पड़े।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















