Responsive Scrollable Menu

पत्नी को मारा तंदूर में जलाया! 1995 का वो हत्याकांड जिसने दिल्ली का दिल दहला दिया

युवा नेता सुशील शर्मा ने अपनी पत्नी नैना साहनी के सिर और छाती में गोलियां दाग दी थीं। वजह? सिर्फ एक शक कि नैना का किसी और से अफेयर चल रहा है।

Continue reading on the app

Awarapan 2 में अरिजीत सिंह के साथ काम करने पर Amaal Mallik ने कही बड़ी बात

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके म्यूजिक को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच कंपोजर अमाल मलिक ने अरिजीत सिंह के साथ काम करने और सिंगर के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के फैसले पर खुलकर बात की है।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अमाल मलिक ने बताया कि अरिजीत सिंह ने म्यूजिक को लेकर जो फैसला लिया है, वह अचानक नहीं था। अमाल के मुताबिक, अरिजीत के इस फैसले के बारे में इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग पहले से ही समझने लगे थे।

अरिजीत सिंह ने म्यूजिक से दूरी बनाने का फैसला क्यों लिया?
अमाल मलिक ने कहा कि अरिजीत सिंह ने खुद यह फैसला लिया है और इसमें किसी तरह का दबाव नहीं है। उन्होंने बताया कि जब अरिजीत ने दुनिया के सामने अपने फैसले की बात कही, उससे करीब एक-दो साल पहले ही उनके साथ काम कर चुके लोग यह समझने लगे थे कि शायद वह इस तरह के म्यूजिक काम को लेकर पहले जैसी दिलचस्पी नहीं रखते।

अमाल ने यह भी कहा कि फिल्म म्यूजिक में एक समय के बाद बड़े कलाकारों के पास यह चुनने का मौका होता है कि उन्हें किस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करना है। इसे भी पढ़ें: Aman Gandhi ने बताया क्यों हुआ था Shivangi Joshi और Rohit Suchanti का ब्रेकअप

सिर्फ अरिजीत के नाम से हिट नहीं होता गाना
अमाल मलिक ने फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर के नाम के इस्तेमाल को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कई बार किसी बड़े सिंगर को गाना देने के पीछे यह सोच होती है कि उसके नाम से गाना हिट हो जाएगा और ज्यादा लोग उसे सुनेंगे।

उनके मुताबिक, अरिजीत सिंह के साथ भी उनके करियर के शुरुआती वर्षों में ऐसा हुआ, जब उनके नाम से ही गानों को बड़ी लोकप्रियता मिल जाती थी। लेकिन अब सिर्फ किसी बड़े सिंगर का नाम किसी गाने की सफलता की गारंटी नहीं है।

अमाल ने कहा कि गाना कितना अच्छा है, यह भी उतना ही जरूरी है। अगर गाने में दम नहीं है तो सिर्फ अरिजीत सिंह या सोनू निगम जैसे बड़े सिंगर की आवाज उसे लंबे समय तक नहीं चला सकती।

गाने की सफलता में सिंगर और कंपोजर दोनों की भूमिका
अमाल मलिक ने कहा कि किसी गाने को लोग कितना पसंद करेंगे, यह केवल सिंगर पर निर्भर नहीं करता। गाने की सफलता सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट यानी गीतकार के बीच सही तालमेल और उनकी एनर्जी से बनती है।

उन्होंने कहा कि अगर गाने में अच्छी धुन, अच्छे बोल और सिंगर की शानदार आवाज एक साथ मिल जाए तो वह लोगों के दिल तक पहुंच सकता है। इसलिए किसी बड़े नाम को गाने से जोड़ देना ही उसकी सफलता के लिए काफी नहीं है।

आवारापन 2 के गाने को लेकर क्या बोले अमाल मलिक?
अमाल मलिक ने अरिजीत सिंह के साथ आवारापन 2 के लिए काम करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने साफ किया कि यह कोई पुराना रिकॉर्ड किया हुआ गाना नहीं था, जिसे अब रिलीज किया जा रहा है।

अमाल ने बताया कि करीब एक साल तक यह गाना उनकी अपनी आवाज में था। उन्होंने कहा कि वह और अरिजीत अक्सर एक-दूसरे के साथ अपने म्यूजिक को शेयर करते हैं। इसी तरह अमाल ने भी अरिजीत को अपने कई गाने भेजे।

अमाल के मुताबिक, वह एक बार में करीब 5-6 गाने अरिजीत को भेजते हैं। इनमें से जो गाना अरिजीत को पसंद आता है, उस पर दोनों साथ काम करते हैं। आवारापन 2 के इस गाने के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

अरिजीत को पसंद आया अमाल का गाना
अमाल मलिक ने बताया कि जब अरिजीत ने गाना सुना तो इसे लेकर पहले से कोई तय डील या वादा नहीं था। उन्हें गाना पसंद आया और इसके बाद दोनों ने इस पर काम किया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों को ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि अरिजीत सिंह का कोई पुराना रिकॉर्ड किया हुआ गाना अब रिलीज किया गया है। अमाल के अनुसार, गाना पहले उनकी आवाज में था और बाद में अरिजीत ने इसे सुना और पसंद करने के बाद इस पर काम किया। इसे भी पढ़ें: Instagram Username से पति का सरनेम हटाना चाहती हैं Akanksha Chamola, नियमों के कारण फंसा पेंच

14 अगस्त को रिलीज होगी आवारापन 2
इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है, क्योंकि यह 2007 में रिलीज हुई आवारापन का सीक्वल है। फिल्म की कहानी और इमरान हाशमी के किरदार के साथ-साथ इसके म्यूजिक पर भी दर्शकों की नजर है।

Continue reading on the app

  Sports

बस बहुत हुआ!… टीम इंडिया की बिगड़ती फिटनेस से परेशान, एक्शन लेने CoE पहुंच रहे BCCI के बॉस

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से जसप्रीत बुमराह और सुदर्शन बाहर हो गए. उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और सुंदर चोटिल हो गए थे. ये चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट चिंता का सबब है. Sun, 09 Aug 2026 02:21:02 +0530

  Videos
See all

Breaking News : पीएम मोदी को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया फोन, किस मुद्दे पर हुई बात ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T21:09:34+00:00

Crime News Today: दामाद ने की सास की खौफनाक हत्या, भूसे में आग लगाकर सास को जलाया! Crime Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T21:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers