Responsive Scrollable Menu

The Hundred: सिर्फ नाम नहीं, काम में भी रॉकेट… ट्रेंट को रोकना हुआ मुश्किल, लगातार जीत लिए इतने मैच

इंग्लैंड की लीग में ट्रेंट रॉकेट्स का जलवा जारी है और इस टीम को रोक पाना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. अपने सातवें मैच में ट्रेंट ने 60 गेंदों में 102 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Continue reading on the app

BCCI की रिव्यू मीटिंग टली:सेक्रेटरी सैकिया की तबीयत खराब, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा होना थी

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद होने वाली BCCI की रिव्यू मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की तबीयत खराब होने की वजह से यह मीटिंग टाल दी गई है। मीटिंग अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाली थी। अब उम्मीद है कि यह अगले कुछ दिनों में की जाएगी, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर वर्चुअली शामिल हो सकते हैं। आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारी टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत का हालिया विदेशी दौरा उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा। टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कुल 10 मुकाबले खेले, लेकिन सिर्फ दो मैच ही जीत सकी। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। इस सीरीज में पहली बार श्रेयस अय्यर ने टी-20 टीम की कप्तानी संभाली थी। इंग्लैंड दौरे पर भी खराब रहा प्रदर्शन इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 4-0 से हार मिली, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद वनडे सीरीज में भी शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 2-1 से सीरीज गंवा बैठी। बल्लेबाजों की रणनीति पर उठे सवाल विदेशी दौरों पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा आलोचना का विषय बना। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि IPL 2026 और घरेलू टी-20 वर्ल्ड कप से पहले लगातार सपाट पिचों पर खेलने की वजह से बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल नहीं सके। हेड कोच गंभीर ने भी स्वीकार किया था कि खिलाड़ियों को सिर्फ पिच ही नहीं, बल्कि मैच की परिस्थितियों, हवा की दिशा और मैदान के आकार जैसी छोटी-छोटी बातों को भी बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। खिलाड़ियों की चोटिल पर चर्चा होनी थी रिव्यू मीटिंग में टीम के बढ़ते चोटिल खिलाड़ियों पर भी चर्चा होनी थी। हाल ही में जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट दौरे से बाहर हो गए, जबकि साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी भी चोट से उबर रहे हैं। लगातार बढ़ती इंजरी की घटनाओं के बाद टीम के फिजियो कमलेश जैन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कप्तान गिल और गंभीर भी प्रमुख खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने से संतुष्ट नहीं हैं। ------------------------------------------------------ भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज श्रीलंका दौरे पर बतौर नेट बॉलर जाएंगे; 15 अगस्त से सीरीज श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारियों को मजबूत करने के लिए BCCI ने टीम इंडिया के कैंप में चार नेट बॉलर्स को शामिल किया है। बोर्ड ने बुधवार को बताया कि हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियान और विपराज निगम अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे, ताकि उन्हें मैच जैसी परिस्थितियों में तैयारी का मौका मिल सके। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

बस बहुत हुआ!… टीम इंडिया की बिगड़ती फिटनेस से परेशान, एक्शन लेने CoE पहुंच रहे BCCI के बॉस

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से जसप्रीत बुमराह और सुदर्शन बाहर हो गए. उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और सुंदर चोटिल हो गए थे. ये चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट चिंता का सबब है. Sun, 09 Aug 2026 02:21:02 +0530

  Videos
See all

Breaking News : पीएम मोदी को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया फोन, किस मुद्दे पर हुई बात ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T21:09:34+00:00

Crime News Today: दामाद ने की सास की खौफनाक हत्या, भूसे में आग लगाकर सास को जलाया! Crime Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T21:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers