Responsive Scrollable Menu

इजराइल में शांति का सवेरा: तेल अवीव में अब युद्ध और मातम के परिचायक कौवे, नहीं अमन का प्रतीक कबूतर नजर आए

बीते छह घंटों से इजराइल में सायरन नहीं बज रहे हैं. धूप सेंकने के लिए चालीस दिन बाद लोग बंकरों और घरों से निकल रहे हैं. सड़कों पर स्थानीय लोग चैन की सांस ले रहे हैं. यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली. तेल अवीव से हमारे संवाददाता राहुल डबास ने ग्राउंड रिपोर्ट पेश की. उन्होंने बताया कि इस पल को महसूस करने के लिए बच्चों के  साथ बुजुर्ग और पालतू पशु भी खुश हैं.

शांति के प्रतीक पंछी कबूतर भी खुश नजर आ रहे हैं. इसी शहर में पहले कव्वों के वीडियो वायरल हुए थे,अब कबूतरों को दाना खिलाते हुए लोग नजर आ रहे हैं. स्थानीय जनता शांति से खुश पर युद्ध विराम को बताया अमेरिका का दबाव बताया है. 

लोग ईरान और हिजबुल्ला का पर्मानेंट सॉल्यूशन चाहते लोग है क्योंकि अभी लेबनान पर इजरायल हमले कर रहा है. इसके जवाब में पलटवार भी जारी है. इस बीच हर किसी को आस है कि इस लड़ाई का पूरी तरह से अंत होना जरूरी है. आपको बता दें सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि दो हफ्तों का युद्धविराम हुआ है. इस बीच समझौते को बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि होर्मुज  का रास्ता ईरान को खोलना होगा. इसके बाद ही सभी मुद्दों पर बातचीत होगी. 

Continue reading on the app

सीजफायर के बीच ईरान की रिफाइनरी पर हमला, कुवैत बोला- हमने मार गिराए 28 ड्रोन

कुवैत/नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान में सीजफायर ऐलान के बाद फिर से हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की लवन आइलैंड स्थित एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है।

यह हमला लोकल समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हुआ। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची।

वहीं कुवैत ने दावा किया है कि ईरान ने उसके देश पर ड्रोन हमला किया। कुवैत मीडिया एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओतैबी के हवाले से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह से दोपहर तक 28 ईरानी ड्रोन को हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया।

अल-ओतैबी के अनुसार, कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और डीसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिन्हें काफी नुकसान पहुंचाया गया है।

ईरान की आईआरएनए समाचार एजेंसी ने दावा किया कि उनकी रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद ईरान ने कुवैत और यूएई पर ड्रोन अटैक किया है।

दूसरी ओर, लेबनान में भी हमले जारी हैं। अलजजीरा के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजरायल की ओर से हमले किए जा रहे हैं। इजरायल पहले ही कह चुका है कि हिज्बुल्लाह-इजरायल फ्रंट इस डील में शामिल नहीं है।

हालांकि, हिज्बुल्लाह ने अब तक सीमा पार से कोई रॉकेट लॉन्च करने या दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर किसी भी हमले का दावा करने से परहेज किया है, और उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर देंगे।

इस बीच, लेबनान के राष्ट्रपति, जोसेफ आउन, ने यूएस-ईरान सीजफायर का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके देश को क्षेत्रीय संघर्ष विराम में शामिल किया जाएगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ICAI के दो बड़े फैसले, CA फाइनल एग्जाम के नियम बदले, इंटरमीडिएट मई परीक्षा शेड्यूल में भी संशोधन

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल परीक्षा (ICAI CA Exam) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले फाइनल परीक्षा साल में तीन बार आयोजित होती थी- जनवरी, मई और सितंबर। लेकिन नए नियमों के तहत अब एग्जाम केवल दो बार होगा। यह बदलाव मई 2026 सीए परीक्षा से ही लागू … Wed, 08 Apr 2026 19:56:14 GMT

  Videos
See all

Shorts | क्रिकेट खेलते वक्त मधुमक्खियों का हमला | #beeattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:11:11+00:00

Breaking News: Bihar में सस्पेंस गहराया, Nitish Kumar का Delhi दौरा, सीएम पद पर फैसला? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:14:20+00:00

Delhi: दिग्गज काँग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के जनाज़े में पहुंचे Rahul gandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:00+00:00

West Bengal: ‘SIR में कटा Nandalal Bose के परिवार का नाम’ #bengalelection #sir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers