Responsive Scrollable Menu

फैमिली ट्रिप के 8 स्मार्ट टिप्स: बैग पैकिंग से होटल बुकिंग तक, इन गलतियों से बचें; सफर बनेगा यादगार

Family Travel Tips: फैमिली ट्रिप हर किसी के लिए एक खास मौका होता है, जहां काम की भागदौड़ से दूर अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलता है। लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां इस खूबसूरत सफर का मजा बिगाड़ देती हैं चाहे वो ओवरपैकिंग हो, गलत होटल बुकिंग या फिर खराब प्लानिंग।

अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही तैयारी और स्मार्ट प्लानिंग से आपका सफर न सिर्फ आसान होगा, बल्कि यादगार भी बन जाएगा। आइए जानते हैं 8 स्मार्ट टिप्स, जो आपकी ट्रिप को परफेक्ट बना सकते हैं।

इन 8 स्मार्ट टिप्स को करें फॉलो

1. पहले से करें सही प्लानिंग
ट्रिप पर जाने से पहले डेस्टिनेशन, बजट और ट्रैवल डेट्स तय कर लें। अचानक की गई प्लानिंग में अक्सर खर्च ज्यादा और परेशानी भी बढ़ जाती है।

2. ओवरपैकिंग से बचें
जरूरत से ज्यादा सामान ले जाना सबसे बड़ी गलती होती है। मौसम और ट्रिप की अवधि के हिसाब से ही कपड़े और जरूरी चीजें पैक करें।

3. जरूरी डॉक्युमेंट्स साथ रखें
आईडी प्रूफ, टिकट, होटल बुकिंग डिटेल्स और मेडिकल डॉक्युमेंट्स को एक फाइल या मोबाइल में सुरक्षित रखें। यह छोटी सी तैयारी बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

4. सही होटल का चुनाव करें
होटल बुक करते समय लोकेशन, रिव्यू और सुविधाओं पर ध्यान दें। सस्ता होटल लेने के चक्कर में कई बार कम्फर्ट से समझौता करना पड़ता है।

हल्का डिनर, गहरी नींद: क्या है फूड और साउंड स्लीप के बीच छुपा कनेक्शन? 5 पाइंट में समझें रिलेशन

Leftover Roti Pizza: बची रोटियों से बनाएं टेस्टी पिज्ज़ा, मिनटों में तैयार होगा बच्चों का फेवरेट स्नैक

Yogasana for High BP: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेंगे 5 योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका

5. बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान
फैमिली ट्रिप में बच्चों और बुजुर्गों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। उनके लिए दवाइयां, स्नैक्स और आरामदायक यात्रा की व्यवस्था जरूर करें।

6. लोकल ट्रांसपोर्ट पहले से तय करें
डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद ट्रांसपोर्ट की परेशानी से बचने के लिए पहले से कैब या लोकल ट्रैवल की व्यवस्था कर लें।

7. बजट का रखें ध्यान
ट्रिप के दौरान खर्चों का सही हिसाब रखें। अनावश्यक खर्च से बचें और इमरजेंसी के लिए अलग बजट जरूर रखें।

8. फ्लेक्सिबल प्लान रखें
हर चीज को बहुत ज्यादा फिक्स न करें। ट्रिप में थोड़ा फ्लेक्सिबल रहना जरूरी है ताकि आप हर पल का आनंद ले सकें।

किन गलतियों से बचें?

  • आखिरी समय पर पैकिंग करना
  • बिना रिसर्च के होटल बुक करना
  • ज्यादा टाइट शेड्यूल बनाना
  • जरूरी दवाइयां भूल जाना

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं बनारस, जान लें यहां ठहरने की सस्ती जगहें

बनारस में सिर्फ लोग घूमने नहीं आते हैं, बल्कि आत्मिक शांति की खोज में आते हैं. आध्यात्म का केंद्र कहा जाने वाली वाराणसी नगरी गंगा के तट पर बसी हुई है और भगवान कालभैरव यहां के कोतवाल माने जाते हैं. शिव की नगरी में अगर आप भी दर्शन करने आ रहे हैं तो जान लें कि ठहरने की सस्ती जगहें कौन-कौन सी हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

बांग्लादेश क्रिकेट में, जहां सरकार ने अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बता दें कि इसके साथ ही पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फैसला पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड चुनावों में अनियमितताओं और आरोपों की जांच के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया में कई खामियां सामने आई थीं।

नई व्यवस्था के तहत तमीम इकबाल 11 सदस्यीय अंतरिम समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूर्व कप्तान मिन्हाजुल आबेदीन और पूर्व खिलाड़ी व कमेंटेटर अतहर अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा समिति में कई अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अगले तीन महीनों के भीतर निष्पक्ष चुनाव कराना होगा।

बता दें कि तमीम इकबाल ने साफ किया है कि वह आगामी चुनाव में हिस्सा लेंगे और चाहते हैं कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उनका कहना है कि बोर्ड की छवि पिछले डेढ़ साल में प्रभावित हुई है और उसे सुधारना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के कारण यह फैसला लिया गया है और इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भी जानकारी दे दी गई।

गौरतलब है कि हाल के समय में बोर्ड के भीतर लगातार विवाद सामने आ रहे थे। कई निदेशकों के इस्तीफे, टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने स्थिति को और जटिल बना दिया था।

तमीम इकबाल का क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए तीनों प्रारूपों में लंबा समय खेला और टीम की कप्तानी भी की है। हालांकि 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उनका करियर अचानक तब थम गया जब घरेलू मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

अब नए अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी न केवल प्रशासनिक सुधार करना है बल्कि क्रिकेट संरचना को स्थिर करना भी है। ऐसे में आने वाले तीन महीने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, जहां पारदर्शी चुनाव और बेहतर प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।
Wed, 08 Apr 2026 20:36:11 +0530

  Videos
See all

Shorts | क्रिकेट खेलते वक्त मधुमक्खियों का हमला | #beeattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:11:11+00:00

West Bengal: ‘SIR में कटा Nandalal Bose के परिवार का नाम’ #bengalelection #sir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:08+00:00

Breaking News: यूरेनियम खत्म करेगा America? Trump का नया प्लान! | US Iran Ceasefire | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:03+00:00

Breaking News: Bihar में सस्पेंस गहराया, Nitish Kumar का Delhi दौरा, सीएम पद पर फैसला? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:14:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers