बॉक्स ऑफिस पर उठने वाला है बवंडर, 'मिर्जापुर' का दिखेगा भौकाल, क्या मोड़ लेगी कालीन भैया-गुड्डू पंडित की दुश्मनी?
क्राइम थ्रिलर ने ओटीटी पर एकछत्र राज किया था. अब शो नए कलेवर में सिनेमाघरों में भौकाल मचाने को तैयार है. गैंगस्टर्स-माफियाओं की स्याह दुनिया का कच्चा-चिट्ठा बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है. हम 'मिर्जापुर: द मूवी' की बात कर रहे हैं. कल्ट सीरीज का यह मूवीज पहले से कहीं ज्यादा भव्य, डार्क और थ्रिल देने का वादा करती है. फिल्म में पुराने पसंदीदा किरदारों के साथ-साथ नए चेहरे और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. भरपूर एक्शन और मिर्जापुर की दुनिया को सिनेमाई अनुभव में बदलने के लिए मेकर्स बारीकी से काम कर रहे हैं जो थिएटर्स में एक नया इतिहास रचने को तैयार है.
रिलेशनशिप में आने के सवाल पर शुभांगी अत्रे ने शेयर की भावनाएं, कहा, 'अब पका घड़ा हो चुकी हैं'
मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ की शुभांगी अत्रे टीवी का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने तकरीबन 10 साल तक सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया। उन्होंने आईएएनएस से अपनी निजी जिंदगी और भावनाओं से जुड़ी बातें कीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama


















