Responsive Scrollable Menu

इंसानों को बदलेगा DNA,भेड़िया बनेंगे अल्लू अर्जुन? जानें क्या होगी 'Raaka' की कहानी

Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) लंबे समय एटली संग बन रही अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर चर्चा में थे. अब आखिरकार इसका टाइटल रिवील किया गया. मेकर्स ने अर्जुन के बर्थडे पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया कि इसका नाम राका है. लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खिंचा वो है अल्लू अर्जुन का लुक. तो चलिए जानते हैं, आखिर क्या होने वाली है फिल्म राका की कहानी?

अल्लू अर्जुन का भेड़िया लुक?

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' (Raaka) का जो पोस्टर रिलीज हुआ है, उसमें एक्टर का लुक बेहद ही हैरान कर देने वाला है. एक्टर  हाफ बाल्ड दिख रहे हैं और उनके हाथ किसी दानव की तरह हैं, जिसके नाखून लंबे-लंबे हैं. कई रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन राका के रोल में नजर आएंगे, जो एक भेड़िया होगा. कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म में ब्रह्मांड में चल रही उथल-पुथल, पिता-बेटे के इमोशनल रिश्ते को दिखाया जाएगा. 

क्या हो सकती है राका की कहानी? 

राका की कहानी की बात करे तो ये एक साइंस-फिक्शन फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जो पुनर्जन्म, टाइम ट्रैवल और एक 'दिव्य योद्धा' की थीम पर आधारित हो सकती है.  अल्लू अर्जुन इस फिल्म में 4 अलग-अलग किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं, जिनमें से एक भेड़िये का होगा. वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण  भी लीड रोल में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- Raaka: अल्लू अर्जुन की 'AA22xA6' के टाइटल से उठा पर्दा, खूंखार लुक में दिखें एक्टर

18 सालों से काम कर रहे थे एटली

फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) ने बताया की वो 18 सालों से इस बार काम कर रहे थे. उन्होंने कहा- 'राका, सिर्फ एक फिल्म नहीं है. ये मेरे जीवन का एक हिस्सा है. इसे मैंने सालों तक संभालकर रखा. 18 साल तक मैंने इस एक आइडिया को जिंदा रखा. इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया और हर समय मेरे साथ रहा, और सच कहूं ये तो बस शुरुआत है.'

इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म!

अल्लू अर्जुन की फिल्म राका (Raaka) को सन पिक्चर के बैनर तले बनाया जा रहा है. ये फिल्म अमेरिका के सबसे बड़े वीएफएक्स स्टूडियो के साथ मिलकर तैयार की जा रही है. इस फिल्म को इंडियन इतिहास की ऐसी फिल्म बताया जा रहा, जिसे आज तक पहले कभी किसी ने ना देखा है. वहीं, इसके वीएफएक्स भी काफी शानदार होने वाले हैं. ऐसे में इसका बजट करीब 1000 करोड़ के करीब बताया जा रहा है. जिसमें केवल प्रोडक्शन पर 200, वीएफएक्स पर 250 खर्च किए जाने की बात सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसे देखने के लिए फैंस को 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन-एटली की 'AA22xA6' में दीपिका पादुकोण के बाद इस हीरो की हुई एंट्री? इस खास रोल में आएंगे नजर

Continue reading on the app

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पिछले साल नवंबर 2025 में सात फेरे लेने वाले थे लेकिन शादी से एक दिन पहले खबर आई कि ये  शादी कुछ दिनों के लिए टल गई है फिर रिश्ता टूटने की खबरें भी आने लगी। लेकिन अब एक बार कहा जा रहा है कि स्मृति और पलाश का पैचअप हो गया है। 

बता दें कि, शादी टूटने के खबरों के बाद पलाश पर कई तरह के आरोप भी लगे। कहा गया कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया था जिस कारण से ये शादी टूटी। उसके बाद पलाश को लोगों ने धोखेबाज का टैग देकर  खूब ट्रोल किया था। वहीं स्मृति मंधाना को लोगों का काफी सपोर्ट मिला था। 

हालांकि, स्मृति मंधाना ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की। वहीं पलाश ने हमेशा धोखा देने के आरोपों को सिर्फ बकवास करार दिया। अब एक लेटेस्ट वीडियो को देख फैंस के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई है। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिल में फिर से स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के साथ आने आने की उम्मीद जाग उठी है। 

दरअसल, जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है उसमें पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी मौजूद थे। इन तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मिलर ने अपनी ही टीम को हरवाया मैच, गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक रोमांचक टक्कर देखने को मिली. गुजरात टाइटंस ने इस मैच को सिर्फ 1 रन से अपने नाम किया. दिल्ली की टीम आखिरी 2 गेंदों पर 2 रन बनाने में नाकाम रही. Wed, 08 Apr 2026 23:50:37 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Deadline से ठीक 90 मिनट पहले Donald Trump का वो फैसला जिससे दुनिया हैरान रह गई ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T21:52:19+00:00

US Iran Ceasefire: Strait of Hormuz खुलने की शर्त पर हुआ सीजफायर का ऐलान | Donald Trump । Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:00:37+00:00

US Iran Ceasefire: 40 दिन बाद युद्धविराम, Donald Trump के पांच लक्ष्य फेल | US Iran War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T21:45:07+00:00

West Bengal News : सोनागाछी की सेक्स वर्कर क्या बोलीं ? #sonagachi #westbengalnews #bengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:03:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers