Responsive Scrollable Menu

Allu Arjun Birthday: NASA जाना चाहते थे 'पुष्पा', किस्मत ने बनाया Pan-India Star

साउथ सिनेमा के स्टाइलिश स्टार अल्लु अर्जुन आज यानी की 08 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर देशभर में अपनी जबरदस्त फॉलोइंग बनाई है। खासतौर पर हिंदी में उनकी डब फिल्मों में एक्टर की लोकप्रियता ने उनको पैन इंडिया स्टार बना दिया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

चेन्नई में 08 अप्रैल 1982 को अल्लू अर्जुन का जन्म हुआ था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अभिनेता कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनके बचपन का सपना नासा में काम करने का था। अल्लू अर्जुन ने एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स में भी हाथ आजमाया। लेकिन किस्मत उनको फिल्म इंडस्ट्री में ले आई थी।

इस फिल्म से मिली पहचान

अल्लू अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'गंगोत्री' में बतौर लीड रोल की थी। लेकिन अभिनेता को असली पहचान और शोहरत फिल्म 'आर्या' से मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता को कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी।

पुष्पा ने बदल दी किस्मत

साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने अल्लू अर्जुन को पूरे देश में पहचान दिलाई। इस फिल्म में 'पुष्पा राज' के किरदार ने उनको हिंदी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। वहीं इस फिल्म के सीक्वेल 'पुष्पा: द रूल' को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिला।

डांस, एक्टिंग और दरियादिली

दमदार एक्टिंग के अलावा अल्लू अर्जुन अपने शानदार डांस मूव्स और दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपने जन्मदिन पर हर साल ब्लड डोनेशन करते हैं और अपने फैंस को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।

Continue reading on the app

UK: साथी कर्मचारी को ‘आंटी’ कहना नर्स को पड़ा भारी, अदालत ने ठोका 1.8 लाख का जुर्माना

UK: भारत में जहां आंटी शब्द सम्मान का प्रतीक माना जाता है तो वहीं ब्रिटेन में किसी महिला को आंटी कहना आपको मुश्किलों में डाल सकता है. ब्रिटेन के वर्कप्लेस कल्चर में इसे उम्र और लिंग आधारित उत्पीड़न करार दिया गया है. इस चक्कर में ब्रिटेन में एक महिला को भारी नुकसान हुआ है. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

ट्रिब्यूनल जज ने सुनाया फैसला 

दरअसल, वेस्ट लंदन एनएचएस ट्रस्ट को भारतीय मूल की हेल्थकेयर असिस्टेंट इल्डा एस्टेवेस (64) की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए 1,425 यूरो (करीब 1.8 लाख रुपये) मुआवजा देने का आदेश दिया गया है. एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल के जज एलीट ने ये फैसला सुनाया है. 

ब्रिटेन की ये खबर भी पढ़ें- Khabar Unique: कुल इतने देशों पर राज कर चुका है ब्रिटेन, इन-इन देशों पर कर चुका है राज

‘आंटी' कहने का मामले पर बवाल 

जानकारी के अनुसार, घाना मूल की एक नर्स सहकर्मी चार्ल्स ओप्पोंग ने काम के दौरान, भारतीय मूल की इल्डा को बार-बार आंटी कहकर बुलाया. इल्डा ने उनको कई बार टोका लेकिन ओप्पोंग नहीं मानीं. ओप्पोंग ने जून 2023 में ये भी कहा कि इल्डा 61 साल की जॉर्ज नाम के एक बुजुर्ग स्टाफ के लिए अच्छी पार्टनर साबित हो सकती हैं. इल्डा ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई. 

ब्रिटेन की ये खबर भी पढ़ें- Britain: ब्रिटेन में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ तोड़फोड़, भारत ने जताई आपत्ति, कड़ी कार्रवाई की मांग

सुनवाई के दौरान, ट्रिब्यूनल में ओप्पोंग ने आरोपों से इनकार कर दिया. हालांकि, उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया कि उन्होंने एक बार इल्डा को आंटी कहकर बुलाया था. जस्टिस एलीट ने माना की घाना की संस्कृति में बुजुर्गों को आंटी कहा जाता है और ये बुजुर्गों के प्रति सम्मान का शब्द है. लेकिन इल्डा को यह शब्द पसंद नहीं था. इसलिए उनके लिए ये शब्द अपमानजनक था.  

ब्रिटेन की ये खबर भी पढ़ें- UK Crime: भारतीय मूल की महिला के साथ ब्रिटेन में रेप, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की जांच जारी

'आंटी' कहना उत्पीड़न माना गया

मामले में जस्टिस एलीट ने कहा कि ये अच्छा आचरण नहीं था. वर्कप्लेस में आंटी वाले कमेंट से इल्डा को ठेस पहुंची है. ये शिकायतकर्ता की उम्र और लिंग से जुड़ा हुआ उत्पीड़न है. ट्रिब्यूनल ने इल्डा के उत्पीड़न के दावे को सही माना. हालांकि, उनकी पहचान को गुप्त रखने की मांग को अदालत ने खारिज कर दिया.

ब्रिटेन की ये खबर भी पढ़ें- UK: ब्रिटेन की मस्जिद में लगी आग, CCTV में कैद हुए नकाबपोश; कुछ दिन पहले यहूदी धर्मस्थल के बाहर हुआ था अटैक

Continue reading on the app

  Sports

3 गिलास शराब पी... पीएसएल में कप्तानी और सिडनी में गिरफ्तारी, मैदान के बाहर फिर फिसले वॉर्नर, 7 मई को पेशी

David warner 3 glass wine drunk: डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. सिडनी में ईस्टर संडे की रात उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्नर के खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 पाया गया, जो कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक है.पीएसएल 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे वॉर्नर ब्रेक के दौरान ऑस्ट्रेलिया लौटे थे. अब उन्हें 7 मई को कोर्ट में पेश होना होगा, जिससे उनके करियर और व्यावसायिक अनुबंधों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. Wed, 8 Apr 2026 18:09:30 +0530

  Videos
See all

Jan Vishwas Bill: अदालतों पर बोझ होगा कम, छोटे अपराधों में केवल भुगतना पड़ेगा आर्थिक दंड | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:37:20+00:00

Punjab Development:‘पंजाब में शब्द नहीं, काम बोल रहा है’,CM भगवंत मान ने विकास कार्यों की दी जानकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:38:47+00:00

Iran-US Ceasefire: सीजफायर के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान | China Pakistan | War New #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:39:59+00:00

"कांग्रेस ने समाज को हमेशा विभाजित किया" – Vishvas Sarang | Uniform Civil Code | MP Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:46:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers