DC vs GT: आईपीएल 2026 में आज (8 अप्रैल) एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच यह सीजन का 14वां मुकाबला है, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है. हालांकि, मौसम इस मैच में अहम भूमिका निभा सकता है. बता दें कि पिछले दो मैचों में बारिश ने खेल का मजा बिगाड़ दिया था. कोलकाता में खेले जाने वाले कोलकाता और पंजाब के मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मुकाबला रद्द करना पड़ा. वहीं गुवाहाटी में राजस्थान और मुंबई के बीच मैच बारिश के कारण छोटा कर 11-11 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की. अब सवाल है कि क्या दिल्ली में भी बारिश मैच में बाधा डालेगी? दरअसल, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है. बीती रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और सुबह भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. इससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है.तो आइए जानते हैं आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल…
Continue reading on the app
साउथ सिनेमा के स्टाइलिश स्टार अल्लु अर्जुन आज यानी की 08 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर देशभर में अपनी जबरदस्त फॉलोइंग बनाई है। खासतौर पर हिंदी में उनकी डब फिल्मों में एक्टर की लोकप्रियता ने उनको पैन इंडिया स्टार बना दिया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
चेन्नई में 08 अप्रैल 1982 को अल्लू अर्जुन का जन्म हुआ था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अभिनेता कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनके बचपन का सपना नासा में काम करने का था। अल्लू अर्जुन ने एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स में भी हाथ आजमाया। लेकिन किस्मत उनको फिल्म इंडस्ट्री में ले आई थी।
इस फिल्म से मिली पहचान
अल्लू अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'गंगोत्री' में बतौर लीड रोल की थी। लेकिन अभिनेता को असली पहचान और शोहरत फिल्म 'आर्या' से मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता को कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी।
पुष्पा ने बदल दी किस्मत
साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने अल्लू अर्जुन को पूरे देश में पहचान दिलाई। इस फिल्म में 'पुष्पा राज' के किरदार ने उनको हिंदी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। वहीं इस फिल्म के सीक्वेल 'पुष्पा: द रूल' को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिला।
डांस, एक्टिंग और दरियादिली
दमदार एक्टिंग के अलावा अल्लू अर्जुन अपने शानदार डांस मूव्स और दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपने जन्मदिन पर हर साल ब्लड डोनेशन करते हैं और अपने फैंस को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।
Continue reading on the app