वॉकर के सहारे चलकर प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे अनुराग डोभाल, भयानक एक्सीडेंट के बाद की नई शुरुआत
Anurag Dobhal Meet Premanand Ji Maharaj: यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) उर्फ UK07 राइडर का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद वो ICU में भर्ती थे. फिलहाल अनुराग पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. इस बीच अनुराग वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे. अनुराग ने वीडियो शेयर किया और इसे नई शुरुआत बताया है.
अनुराग ने किए प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन
अनुराग डोभाल ने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए. यूट्यूबर ने महाराज जी से मिलने जाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और हैशटैग में लिखा है- new journey... वीडियो में अनुराग गले में गुलाबी रंग का साफा डाले हुए और माथे पर चंदन लगाए दिख रहे हैं. जब अनुराग वृंदावन पहुंचे, तो वहां कुछ लोग अनुराग के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन में लिखा- 'जब आपको लगता है कि सब खत्म हो गया, तो प्रमानंज दी महाराज आते हैं आपको बचाने.'
वॉकर के सहारे चलते दिखें अनुराग
बता दें, प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए अनुराग व्हीलचेहर पर बैठकर पहुंचे थे. इस दौरान वो वॉकर के सहारे चलते भी दिखें. दरअसल, एक्सीडेंट के बाद से अनुराग ना तो खुद से उठ बैठ पाते हैं और ना ही चल पाते हैं. इसी वजह से वो वॉकर के सहारे पहुंचे थे. मालूम को पिछले दो महीनों में अनुराग डोभाल की जिंदगी खूब उतार-चढ़ावों से गुजरी. पहले तो उन्होंने अपने ही माता-पिता पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया और फिर इंस्टाग्राम पर लाइव होकर तेज गाड़ी चलते हुए खुदखुशी करने की कोशिश की थी.
ये भी पढ़ें- पापा बने अनुराग डोभाल, राम नवमी पर किया अपने पहले बच्चे का स्वागत
एक्सीडेंट के बाद पिता बने अनुराग
एक्सीडेंट और परिवार-पत्नी के साथ चल रही अनबन के बीच अनुराग हाल ही में पिता बने. 27 मार्च को उनके घर पर नन्हा मेहमान आया है. यूट्यूबर की पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया. हालांकि इसके बाद अनुराग अपने बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे थे. बता दें, कि अनुराग पर आरोप लगा है कि उन्होंने रितिका संग मारपीट की है, इसलिए वो उन्हें छोड़कर चले गई है. दूसरी ओर रितिका ने कहा था कि उनके बारे में और उनके परिवार मायके और ससुराल दोनों के बारे में गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, जो बिल्कुल गलत है.
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, अनुराग डोभाल ने यूट्यू पर वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था. अनुराग ने कहा की उनके परिवार ने उनका सब कुछ छिन लिया है वहीं, उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मौत हो गई तो उनका परिवार जिम्मेदार होगा. वहीं, इस विवाद के बीच अनुराग के परिवार ने उन्हें खुद की प्रोपर्टी से बेदखल कर दिया था. इसके बाद अनुराग तेज रफ्तार में अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी चलाते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लाइव थे और उसी समय उनका एक्सीडेंट हो गया. फिलहाल वो ठीक है और रिकवर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Samay Raina ने किया Amitabh Bachchan को रोस्ट, KBC को लेकर कह डाली ये बात
Pink Missile Girl Video: छोटी बच्ची ने इच्छा जताई कि ईरान पिंक कलर की मिसाइल दागे, IRGC ने पूरी की डिमांड
Pink Missile Girl Video: ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम होता दिख रहा है. हालांकि, अगले 2 हफ्तों के लिए सीजफायर को लागु किया गया है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची ईरान की सेना Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से इजरायल के शहर तेल अवीव पर हमला करने की अपील करती नजर आ रही है. दरअसल, बच्ची की डिमांज होती है कि वहां पिंक मिसाइल छोड़ी जाएं.
सरकारी चैनल पर चलाया गया वीडियो
बच्ची के वायरल वीडियो को ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी द्वारा शेयर किया गया, जिसमें बच्ची के चेहरे पर राष्ट्रीय ध्वज बना हुआ है और वह सीधे IRGC के एयरोस्पेस कमांडर से 'गुलाबी मिसाइल' दागने की मांग करती है. बच्ची की मासूम आवाज में युद्ध जैसे गंभीर विषय पर की गई अपील ने लोगों को हैरान कर दिया.
ये भी पढ़ें- कड़कड़ाती धूप में बेहोश हुई मां, नन्हे बच्चे ने पानी पिलाकर बचाई जान, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू
पूरी हुई बच्ची की डिमांड
इस वीडियो के वायरल होने के बाद IRGC की ओर से एक गुलाबी रंग की मिसाइल की तस्वीर साझा की गई, जिस पर फारसी भाषा में लिखा था- क्रांतिकारी लड़की के अनुरोध के जवाब में. इस कदम ने मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया.
सोशल मीडिया पर बच्ची की खूब चर्चा
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा बच्ची की हो रही है. दूसरी ओर कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इतने छोटे बच्चों को इस तरह के राजनीतिक और सैन्य संदेशों में शामिल करना एक तरह का प्रोपेगेंडा हो सकता है. इससे लोगों की भावनाओं को प्रभावित करने और समर्थन जुटाने की कोशिश की जाती है.
बच्ची की मांग पर छिड़ी बहस
बच्चों को आमतौर पर मासूमियत और निष्पक्षता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में जब एक बच्ची युद्ध और हिंसा से जुड़ी बातें करती नजर आती है, तो यह दृश्य और भी ज्यादा प्रभावशाली और चौंकाने वाला बन जाता है.
पिंक मिसाइल का यह मामला सिर्फ एक सैन्य प्रतिक्रिया नहीं है बल्कि मीडिया, राजनीति और बच्चों के इस्तेमाल से जुड़ी गंभीर चिंताओं को सामने लेकर आ रहा है. एक छोटी बच्ची के जरिए दिया गया यह संदेश भले ही कुछ लोगों के लिए देशभक्ति का प्रतीक हो, लेकिन यह समाज के लिए कई अहम सवाल भी खड़े करता है, जिन पर विचार करना जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























