कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा-जद(एस) मिलकर बनाएंगे रणनीति
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा-जद(एस) मिलकर बनाएंगे रणनीतिएशिया कप 2026 से पहले लगा टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारत की स्टार बल्लेबाज चोट के चलते हो सकती है बाहर
Women's Asia Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. ये खबर तब आई है, जब इंडियन क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 में हिस्सा लेने वाली है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया प्रबल दावेदार के दौरा पर उत रही है, जो ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है. महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया की दाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोटिल हो गई है. अब वो शायद भारत के लिए एशिया कप 2026 नहीं खेल पाएंगी. ऐसे में ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है.
Jemimah Rodrigues has been ruled out from The Hundred 2026. ???????? [ESPN]
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 8, 2026
Charlie Knott replaces Jemimah Rodrigues in Southern Brave. ???????????????????????????? pic.twitter.com/K6KEbycQU0
दरअसल, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स 'द हंड्रेड' के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गई हैं. इस चोट के बाद उनके एशिया कप में खेलने पर भी गंभीर संदेह पैदा हो गया है. जेमिमा ने 'सदर्न ब्रेव' की तरफ से खेलते हुए, 100-बॉल वाले इस टूर्नामेंट की छह पारियों में 35.75 की औसत के साथ 143 रन बनाए थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा. फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों के लिए जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है.
Jemimah Rodrigues has been ruled out of the remainder of The Hundred with a hamstring injury ⚠️
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 8, 2026
Southern Brave have signed Charli Knott as her replacement pic.twitter.com/OHFOWN6b8a
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, 'हम पुष्टि करते हैं कि जेमिमा रोड्रिग्स को लगी चोट के कारण, हमने 'द हंड्रेड' के शेष मुकाबलों के लिए चार्ली नॉट को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है. जेमी, हम आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं'. विमेंस द हंड्रेड की प्वाइंट्स टेबल में सदर्न ब्रेव फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है. इस टीम ने 6 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं. टीम के पास फिलहाल 20 अंक हैं। वहीं, टेबल-टॉपर्स 'ट्रेंट रॉकेट्स' ने भी अब तक 6 मे से 5 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते यह टीम शीर्ष पर है.
Jemimah Rodrigues will miss the remainder of the Hundred Women due to a hamstring injury ???????? #TheHundred pic.twitter.com/cc294s8Ngz
— ViratKoisa Sports (@ViratKoisa18) August 8, 2026
भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल देश रहा है, जिसने चार वनडे और तीन टी20 फॉर्मेट के खिताब जीते हैं. अगर जेमिमा समय पर फिट नहीं हो पातीं, तो विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को उनकी जगह भारतीय बुलाया जा सकता है. ऐसे में ये भारत और भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है.
???? | Women's Asia Cup 2026 Fixtures:
— CricketGully (@thecricketgully) August 6, 2026
Group A: ????????????????????????????????
Group B: ????????????????????????????????
28/8 - THA vs HNG
29/8 - SL vs U.A.E
30/8 - IND vs THA
31/8 - BAN vs INO
1/9 - PAK vs THA
2/9 - SL vs INO
3/9 - IND vs HNG
4/9 - U.A.E vs INO
5/9 - IND vs PAK
6/9 - SL vs BAN
7/9 - PAK vs HNG
8/9 - BAN vs… pic.twitter.com/elnIeZNlfH
महिला एशिया कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 30 अगस्त 2026 (रविवार) | ???????? भारत vs ???????? थाईलैंड | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई | शाम 8:00 बजे |
| 2 | 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) | ???????? भारत vs ???????? हांगकांग | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई | शाम 8:00 बजे |
| 3 | 5 सितंबर 2026 (शनिवार) | ???????? भारत vs ???????? पाकिस्तान | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई | शाम 8:00 बजे |
ये भी पढ़ें : एशिया कप 2026 में कब, किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation











