एशिया कप 2026 से पहले लगा टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारत की स्टार बल्लेबाज चोट के चलते हो सकती है बाहर
Women's Asia Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. ये खबर तब आई है, जब इंडियन क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 में हिस्सा लेने वाली है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया प्रबल दावेदार के दौरा पर उत रही है, जो ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है. महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया की दाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोटिल हो गई है. अब वो शायद भारत के लिए एशिया कप 2026 नहीं खेल पाएंगी. ऐसे में ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है.
Jemimah Rodrigues has been ruled out from The Hundred 2026. ???????? [ESPN]
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 8, 2026
Charlie Knott replaces Jemimah Rodrigues in Southern Brave. ???????????????????????????? pic.twitter.com/K6KEbycQU0
दरअसल, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स 'द हंड्रेड' के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गई हैं. इस चोट के बाद उनके एशिया कप में खेलने पर भी गंभीर संदेह पैदा हो गया है. जेमिमा ने 'सदर्न ब्रेव' की तरफ से खेलते हुए, 100-बॉल वाले इस टूर्नामेंट की छह पारियों में 35.75 की औसत के साथ 143 रन बनाए थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा. फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों के लिए जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है.
Jemimah Rodrigues has been ruled out of the remainder of The Hundred with a hamstring injury ⚠️
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 8, 2026
Southern Brave have signed Charli Knott as her replacement pic.twitter.com/OHFOWN6b8a
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, 'हम पुष्टि करते हैं कि जेमिमा रोड्रिग्स को लगी चोट के कारण, हमने 'द हंड्रेड' के शेष मुकाबलों के लिए चार्ली नॉट को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है. जेमी, हम आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं'. विमेंस द हंड्रेड की प्वाइंट्स टेबल में सदर्न ब्रेव फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है. इस टीम ने 6 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं. टीम के पास फिलहाल 20 अंक हैं। वहीं, टेबल-टॉपर्स 'ट्रेंट रॉकेट्स' ने भी अब तक 6 मे से 5 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते यह टीम शीर्ष पर है.
Jemimah Rodrigues will miss the remainder of the Hundred Women due to a hamstring injury ???????? #TheHundred pic.twitter.com/cc294s8Ngz
— ViratKoisa Sports (@ViratKoisa18) August 8, 2026
भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल देश रहा है, जिसने चार वनडे और तीन टी20 फॉर्मेट के खिताब जीते हैं. अगर जेमिमा समय पर फिट नहीं हो पातीं, तो विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को उनकी जगह भारतीय बुलाया जा सकता है. ऐसे में ये भारत और भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है.
???? | Women's Asia Cup 2026 Fixtures:
— CricketGully (@thecricketgully) August 6, 2026
Group A: ????????????????????????????????
Group B: ????????????????????????????????
28/8 - THA vs HNG
29/8 - SL vs U.A.E
30/8 - IND vs THA
31/8 - BAN vs INO
1/9 - PAK vs THA
2/9 - SL vs INO
3/9 - IND vs HNG
4/9 - U.A.E vs INO
5/9 - IND vs PAK
6/9 - SL vs BAN
7/9 - PAK vs HNG
8/9 - BAN vs… pic.twitter.com/elnIeZNlfH
महिला एशिया कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 30 अगस्त 2026 (रविवार) | ???????? भारत vs ???????? थाईलैंड | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई | शाम 8:00 बजे |
| 2 | 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) | ???????? भारत vs ???????? हांगकांग | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई | शाम 8:00 बजे |
| 3 | 5 सितंबर 2026 (शनिवार) | ???????? भारत vs ???????? पाकिस्तान | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई | शाम 8:00 बजे |
ये भी पढ़ें : एशिया कप 2026 में कब, किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
Explainer: जब होस्ट टीम को मिलती है वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री, तो नामीबिया को मिली किस बात की सजा?
ICC World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी. इस मेगा इवेंट का अंत 27 नवंबर को होगा. इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाने वाला है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंने वाली हैं. इस बार वर्ल्ड कप नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा. मुकाबले पहले तीन चरण होंगे, जिनमें सुपर सीरीज, ग्रुप स्टेज और सुपर 7 राउंड शामिल होंगे. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 इस बार अलग फॉर्मेट में होगा. ये फॉर्मेट पूरी तरह नया है, इसका इस्तेमाल कैसे होगा. आइए जानते हैं.
इस बार क्वालीफाई करने वाली सबसे कम रैंकिंग वाली तीन क्रिकेट टीमों के बीच राउंड-रॉबिन सुपर सीरीज खेली जाएगी. 12वीं, 13वीं और 14वीं रहने वाली टीमों में से इस राउंड की विजेता टीम ग्रुप स्टेज में आगे एंट्री मिलेगी. इसके बाद अगले स्टेज में 12 टीमें को खेलने का मौका मिलेगा. इसके बाद छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इसके बाद सुपर 7 स्टेज के मैच खेले जाएंगे. इसके बाद सात टीमें आपस में एक-एक बार सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी. इसके साथ ही सुपर 7 स्टेज के आखिर में शीर्ष चार टीमें सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी. सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों को फाइनल में जगह मिलेगी.
???? BIG CHANGES BY ICC IN ODI WORLD CUP 2027 FORMAT ????
— Abdullah (@Abdullahhhh_56) July 15, 2026
Round 1 - Teams ranked 12th–14th play a Super Series. One team qualifies.
Round 2 - Two groups of six teams. Top three from each group + next best team qualify for the Super 7.
Round 3 - Super 7 round robin. Top four… pic.twitter.com/UCvHpmESlO
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में किन टीमों में मिला सीधा प्रवेश?
इस बार यानी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे को सीधे जगह मिली है. इसके अलावा 8 टीमें वनडे रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालिफाई करेंगी. रैंकिंग में कटऑफ तक शीर्ष टीमों को सीधे टिकट मिलेगा. बाकी टीमों को वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स खेलकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनानी होगी. इस बार क्वालीफायर्स में 10 टीमें होंगी और उसमें से 4 टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी.
भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे पहले ही वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. इन टीमों को सीधे प्रवेश मिला है. अब अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वो ऐसा करने वाली 9वीं टीम बन गई है. अफगानिस्तान ने कटऑफ तरीके से क्वालीफाई किया है.
अब डायरेक्ट एंट्री पाने का सिर्फ 1 स्थान बाकी है. इसके लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच जंग होगी. इनमें से सिर्फ एक टीम ही जगह बना पाएगी. इसमें जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज के पास अब सिर्फ 2 मैच बचे हुए हैं. अब बाकी टीमें क्वालीफायर्स के जरिए अपनी जगह पक्का करेंगी.
???? ODI WORLD CUP 2027 QUALIFIED TEAMS
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 8, 2026
1. India ????????
2. South Africa ????????
3. Australia ????????
4. New Zealand ????????
5. Pakistan ????????
6. Afghanistan ????????
7. England ????????????????????????????
8. Zimbabwe ????????
9. Bangladesh ????????
10. Sri Lanka ???????? pic.twitter.com/7KH5Am5g3r
इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को मिली है. ऐसे में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान देश के नाते ऑटोमैटिक क्वालिफेशन मिला था. अब सवाल उठता है कि, मेजबान देश तो नामीबिया भी है लेकिन उसको क्यों डायरेक्ट क्वालिफिकेश नहीं मिला है. ऐसा उसके साथ क्यों हुआ है. आइए इस बारे में विस्तार से जातने हैं.
नामीबिया को क्यों नहीं मिला होस्ट होने के बाद भी सीधे क्वालिफिकेशन?
वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालिफिकेशन करने के लिए सिर्फ मेजबान होना जरूरी नहीं है. उसके लिए आपको आईसीसी का फुल मेंबर देश होना भी जरूरी है. आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए मेजबान होने को अपने-आप में पर्याप्त नहीं माना. इस बार सीधे क्वालिफिकेशन का नियम Full Member देशों के साथ जोड़ा गया है. ऐसे में नामीबिया क्रिकेट की दुनिया में आईसीसी फुल मेंबर देशों में नहीं हैं. इसलिए नामीबिया को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में मेजबान होने के बाद भी सीधे क्वालिफिकेशन नहीं दिया है.
वहीं दक्षिण अफ्रीका आईसीसी पूर्ण सदस्य देश होने के साथ साथ मेजबान भी है. इसलिए उन्हें सीधे क्वालिफाई कराया गया है. वहीं जिम्बाब्वे भी आईसीसी पूर्ण सदस्य देश है. वो भी इस वनडे वर्ल्ड कप का मेजबान है. इसके चलते उसने भी सीधे क्वालिफाई किया है. वहीं नामीबिया ऐसा नहीं कर पाया क्योंकि वो मेजबान तो है, लेकिन आईसीसी पूर्ण सदस्य देश नहीं हैं.
???????? Namibia set to host South Africa ???????? and Zimbabwe ???????? in a T20I Tri-Series from 28 August to 6 September! ????????
— Dead Guru (@PAPA_JI_4141) August 7, 2026
The series will be followed by a 3-match ODI series between Namibia and South Africa.
Big preparations ahead of the 2027 ODI World Cup! ????????#Cricket #NAMvSA #ZIMvSA… pic.twitter.com/WOcYBzLAYO
वर्ल्ड कप में मेजबान टीम कैस करती हैं सीधे क्वालीफाई?
क्रिकेट वर्ल्ड कप में मेजबान टीम को सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलता है. आईसीसी के नियम को अनुसार मेजबान टीम का वनडे वर्ल्ड कप में स्थान सुरक्षित होता है. वर्ल्ड कप में मेजबान टीम को ऑटोमेटिक स्थान दिया जाता है. जिस टीम को मेजबानी मिलती है. उन्हें क्वालीफिकेशन प्रक्रिया से अलग सीधा स्थान दिया जाता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि, मेजबान टीम को होस्ट कंट्री होने के नाते आईसीसी सीधे क्वालीफिकेशन देती है.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का अब तक शेड्यूल सामने नहीं आया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के सभी 57 मुकाबले कुल 12 स्थानों पर खेले जाएंगे. इस बार वनडे वर्ल्ड कप कुल 12 वेन्य पर खेला जाने वाला है, जिस 8 मैदान साउथ अफ्रीका के होंगे. वहीं जिम्बाब्वे के 3 मैदानों पर मुकाबले होंगे. नामीबिया सिर्फ 1 मैदान पर ही वर्ल्ड कप के मैच होस्ट करवाएगा. इस बार नामीबिया के विंडहोक में स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे. अब नामीबिया को कितने मैचों की मेजबानी मिलेगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : EXPLAINER: उत्तराखंड में जन्मे, फिर जमीन खरीदने के लिए ऋषभ पंत क्यों लगा रहे सरकार से गुहार? जानिए क्या कहता है नियम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










