विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन! सीजफायर के बाद ट्रंप बोले-खूब पैसा कमाया जाएगा
अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि युद्ध को दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया है. दोनों पक्षों के बीच समझौते पर खास चर्चा होगी. इस बीच ट्रंप ने ट्रूथ के सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन! ईरान शांति चाहता है, वे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते! और यही बात हर कोई चाहता है! संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा. सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे! खूब पैसा कमाया जाएगा. ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है. हम हर तरह की सामग्री लेकर जाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए वहीं मौजूद रहेंगे कि सब कुछ ठीक से चले. मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा ही होगा. ठीक वैसे ही जैसे हम अमेरिका में देख रहे हैं, यह मध्य पूर्व का स्वर्ण युग हो सकता है!!!
RBI MPC Meeting : वित्त वर्ष 2027 में रिटेल महंगाई के 4.6% पर रहने का अनुमान, ग्लोबल सप्लाई चेन में आई मुश्किलें दिखाएंगी असर
RBI MPC Meeting : आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिटेल महंगाई अनुमान 4.6 फीसदी रखा है। वहीं, वित्त वर्ष 2027 के लिए कोर महंगाई अनुमान 4.4 फीसदी किया गया है। इसने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए रिटेल महंगाई अनुमान बिना बदलाव के 4 फीसदी पर रखा है। वहीं,वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए महंगाई अनुमान 4.2 फीसदी से बढ़ाकर 4.4 फीसदी कर दिया है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol
























