RBI MPC Meeting : वित्त वर्ष 2027 में रिटेल महंगाई के 4.6% पर रहने का अनुमान, ग्लोबल सप्लाई चेन में आई मुश्किलें दिखाएंगी असर
RBI MPC Meeting : आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रिटेल महंगाई अनुमान 4.6 फीसदी रखा है। वहीं, वित्त वर्ष 2027 के लिए कोर महंगाई अनुमान 4.4 फीसदी किया गया है। इसने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए रिटेल महंगाई अनुमान बिना बदलाव के 4 फीसदी पर रखा है। वहीं,वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए महंगाई अनुमान 4.2 फीसदी से बढ़ाकर 4.4 फीसदी कर दिया है
Gamla Vastu Tips: घर में खाली गमला रखना चाहिए या नहीं? जानें वास्तु के नियम
Gamla Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी-बड़ी चीज के बारे में विशेष महत्व बताया गया है. घर में रखी वस्तुओं को सही दिशा में रखने और व्यवस्थित करने से उनमें से सकारात्मक ऊर्जाएं आती है. वहीं, अगर उन्हें गलत स्थान पर रखा जाए तो इससे नकारात्मकता आ सकती है. ऐसे ही गमलों को लेकर भी वास्तु शास्त्र में बताया जाता है. गमला न सिर्फ घर की ऊर्जा को सुधारता है बल्कि जीवन में भी सुख-शांति लेकर आता है.
क्या गमले को खाली रखना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सजावट में गमलों का महत्व बहुत अधिक होता है. लोग घर में आमतौर पर मनी प्लांट, जेड प्लांट और स्नेक प्लांट लगाते हैं. लेकिन अगर आपके पास कोई खाली गमला है और उसमे पौधा नहीं लगा रहे हैं तो उसे सही दिशा में रखना चाहिए. खाली गमले को घर के उत्तर या ईशान कोण की दिशा में रखना शुभ माना जाता है.
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गमले में हमेशा कोई न पौधा जरूर लगा होना चाहिए. यदि पौधा लगाना संभव नहीं हो पा रहा है तो आप उसे मिट्टी या छोटे पत्थरों से भर दें. खाली गमले का इस्तेमाल आप सजावट के लिए भी कर सकते हैं. कई लोग खाली गमले को मिट्टी के चुल्हे की तरह भी यूज करते हैं. इससे अंगीठी भी बन जाती है.
गमले से करें राहु दोष को शांत
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु से जुड़ी समस्या है तो उन्हें घर की दक्षिणी दिशा में गमले को स्थापित करना चाहिए. इस गमले में सात प्रकार के अनाज को भरना चाहिए. इस उपाय को करने से चिंता और मानसिक तनाव भी कम होता है. यह उपाय राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम करता है और धीरे-धीरे जीवन में खुशहाली लेकर आता है. गमले के इस उपाय से स्वास्थ्य में सुधार भी होता है.
खाली गमले रखने के लाभ
- खाली गमला घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है. इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश द्वार भी माना जाता है.
- खाली गमला घर में धन और समृद्धि लेकर आता है. इसे घर के ईशान कोण दिशा में रखना चाहिए, जो धन और समृद्धि का क्षेत्र माना जाता है.
- घर में खाली गमला रखने से स्वास्थ्य में सुधार होता है. इसे घर के मध्य में रखना सबसे अच्छा माना जाता है, जो स्वास्थ्य का क्षेत्र माना गया है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाली गमला घर में रखने से रिश्तों में सुधार होता है. इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा होता है, जो रिश्तों का केंद्र माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 08 April 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, पढ़ें आज का पंचांग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation





















