Responsive Scrollable Menu

Repo Rate: पहले की तरह देते रहें अपनी EMI, रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं

EMI RBI On Repo Rate:  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी बैठक के परिणाम सामने आ चुके हैं. आरबीआई गवर्नर ने बैठक में लिए गए अहम फैसलों के बारे में सूचना दी है. इस बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका अर्थ है कि आपके होम लोन या कार लोन की ईएमआई पर किसी तरह का असर नहीं होने वाला है. यह न घटेगी और न ही बढ़ने वाली है. 

कई बार रेपो रेट में कटौती की थी

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एमपीसी बैठक के परिणामों का ऐलान करते हुए आगे कहा कि समिति ने न्यूट्रल रुख अपनाया हुआ है. रेपो रेट को यथावत रखने के साथ SDF 5%,  MSF 5.50% पर स्थिर हैं. इसके अलावा FY27 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान तय किया गया है. बीते साल 2025 में आरबीआई ने एक के बाद एक कई बार रेपो रेट में कटौती की थी. लोन लेने वालों को तोहफा दिया. Repo Rate में कुल 125 अंकों की कटौती की गई थी. इस वर्ष की बैठक फरवरी में हुई. इसमें कटौती के सिलसिले पर रोक लगाई गई. इस बार फिर इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं करते हुए केंद्रीय बैंक ने 5.25 फीसदी को स्थिर बनाए रखा. 

क्या होता है रेपो रेट? 

आपको बता दें कि रेपो रेट (Repo Rate) की दर वह होती है, जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक सभी बैंको को कर्ज देती है. इसका उपयोग अर्थव्यवस्था में महंगाई को नियंत्रित करना है. रेपो रेट के बढ़ने से बैंको में लोन लेना अधिक महंगा हो जाता है. इसमें आम जनता के लिए होम लोन या ऑटो लोन की EMI अधिक हो जाती है. 

जीडीपी ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान

आरबीआई की ओर से देश की जीडीपी ग्रोथ को लेकर अनुमान सामने रखे गए हैं. गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार, FY26 को लेकर रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.6 प्रतिशत तय किया गया है. वहीं FY27 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान है. 

 

Continue reading on the app

Summer Health Tips: गर्मियों में चाय पीने से क्या होता है? जानें इसका साइंस

Summer Health Tips: गर्मियों में जब सूरज आग उगलने लगता है तो ज्यादातर लोग ठंडे ड्रिंक्स को पीना ज्यादा पसंद करते हैं. बर्फ वाला पानी और कोल्ड ड्रिंक अधिकांश लोग पीते हैं. वहीं, लोग चाय पीना कम कर देते हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि चाय पीने से शरीर गर्म हो सकता है. हालांकि, भारत में चाय एक ऐसा ड्रिंक है जिसका कोई मौसम नहीं है. गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में लोग इसे पीते हैं. मगर क्या सच में चाय पीने से हमारा शरीर गर्म हो जाता है? आइए जानते हैं इस बारे में.

साइंस क्या कहता है?

'जर्नल ऑफ फिजियोलॉजिकल साइंसेज' में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, जब हम गर्म चाय पीते हैं तो हमारे शरीर के अंदर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में लोग यह समझेंगे कि शरीर का गर्म होना सही नहीं है. मगर साइंस के मुताबिक, जब हमारे शरीर के अंदर कोई गर्म पदार्थ जाता है तो दिमाग को सिग्नल मिलता है कि उसे शरीर को ठंडा करने की जरूरत है. वहीं, जब हमारे शरीर से पसीना निकलता है और स्किन से उड़ता है तो इसे इवेपोरेशन प्रोसेस कहते हैं. इस प्रक्रिया में पसीना हमारे शरीर से गर्माहट को भी लेकर जाता है, जिसका नतीजा होता है कि हमारे शरीर पहले की तुलना में ठंडा हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Heart Attack Causes: कम उम्र में बढ़ रहे हार्ट अटैक के केस? जानिए कारण और बचाव

कब चाय बन जाती है हानिकारक?

हालांकि, चाय का यह फॉर्मूला सही है. मगर फिर भी कई बार चाय हमें नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे राज्य जहां चिपचिपी गर्मी पड़ती है जैसे कोलकाता और मुंबई, तो वहां चाय पीने से शरीर को नुकसान होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां पसीना कम आता है. भारत के कई राज्यों में सूखी-उमस भरी गर्मियां होती है. दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के इलाकों में जहां पसीना तुरंत सूखता है, वहां चाय पीना आपके लिए सही होगा.

अदरक-इलायची वाली चाय खास

भारत की चाय में दूध-पत्ती के साथ अदरक और इलायची भी पड़ी होती है. इससे चाय का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. इन मसालों की मदद से चाय हमारे पाचन को भी दुरुस्त कर देती है. मसाला चाय पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है.

चाय पीने वाले लोग इन बातों का ध्यान रखें 

1. सही तापमान- चाय बहुत ज्यादा उबलती हुई या तेज गर्म न पिएं. इससे गले और खाने की नली (Esophagus) डैमेज हो सकती है. चाय को थोड़ा ठंडा करने के बाद पिएं.

2. टैनिन और कैफीन- चाय की पत्तियों को अगर बहुत ज्यादा देर तक पकाते हैं तो उसमें टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है. ज्यादा कैफीन और टैनिन से कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

3. क्वालिटी- हमेशा अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती का प्रयोग करें. टी-बैग्स के मुकाबले खुली चाय पत्ती ज्यादा बेहतर होती है, क्योंकि टी-बैग्स में माइक्रोप्लास्टिक्स हो सकते हैं.

कोल्ड ड्रिंक पीना क्यों सही नहीं?

हालांकि, कोल्ड ड्रिंक शरीर को ठंडक दे सकती है. मगर ये ऐसी ड्रिंक है जो हमारी बॉडी के ताप को अचानक गिराती है, जिससे शरीर को भी झटका लगता है. कोल्ड ड्रिंक लॉन्ग टर्म ठंडक नहीं पहुंचाती है.

ये भी पढ़ें- Matka Malai Kulfi Recipe: गर्मियों में घर पर इस तरह झटपट तैयार करें Sugar Free मटका मलाई कुल्फी, नोट कर लें बनाने की रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर से ऐसा क्या पूछा गया कि शरमा गईं, वीडियो वायरल

sara tendulkar viral video: सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, सारा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल मैच देखने लखनऊ पहुंची. एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह मुस्कुराते हुए शर्माती नजर आईं. उनका ये रिएक्शन वायरल हो गया. Fri, 10 Apr 2026 19:25:14 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | MATHURA BOAT TRAGEDY | YAMUNA में पलटी नाव, चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:54+00:00

Shorts | चेन्नई मेट्रो से सफर करते दिखे CM MK Stalin #tamilnaduelection2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:12:04+00:00

Shorts | जयपुर में लड़की से छेड़छाड़ | #jaipur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:32+00:00

Halla Bol: Iran के Territorial waters पर प्रो. Syed Zameer Abbas Jafri का बयान | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T14:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers