Summer Health Tips: गर्मियों में चाय पीने से क्या होता है? जानें इसका साइंस
Summer Health Tips: गर्मियों में जब सूरज आग उगलने लगता है तो ज्यादातर लोग ठंडे ड्रिंक्स को पीना ज्यादा पसंद करते हैं. बर्फ वाला पानी और कोल्ड ड्रिंक अधिकांश लोग पीते हैं. वहीं, लोग चाय पीना कम कर देते हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि चाय पीने से शरीर गर्म हो सकता है. हालांकि, भारत में चाय एक ऐसा ड्रिंक है जिसका कोई मौसम नहीं है. गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में लोग इसे पीते हैं. मगर क्या सच में चाय पीने से हमारा शरीर गर्म हो जाता है? आइए जानते हैं इस बारे में.
साइंस क्या कहता है?
'जर्नल ऑफ फिजियोलॉजिकल साइंसेज' में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, जब हम गर्म चाय पीते हैं तो हमारे शरीर के अंदर का तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में लोग यह समझेंगे कि शरीर का गर्म होना सही नहीं है. मगर साइंस के मुताबिक, जब हमारे शरीर के अंदर कोई गर्म पदार्थ जाता है तो दिमाग को सिग्नल मिलता है कि उसे शरीर को ठंडा करने की जरूरत है. वहीं, जब हमारे शरीर से पसीना निकलता है और स्किन से उड़ता है तो इसे इवेपोरेशन प्रोसेस कहते हैं. इस प्रक्रिया में पसीना हमारे शरीर से गर्माहट को भी लेकर जाता है, जिसका नतीजा होता है कि हमारे शरीर पहले की तुलना में ठंडा हो जाता है.
ये भी पढ़ें- Heart Attack Causes: कम उम्र में बढ़ रहे हार्ट अटैक के केस? जानिए कारण और बचाव
कब चाय बन जाती है हानिकारक?
हालांकि, चाय का यह फॉर्मूला सही है. मगर फिर भी कई बार चाय हमें नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे राज्य जहां चिपचिपी गर्मी पड़ती है जैसे कोलकाता और मुंबई, तो वहां चाय पीने से शरीर को नुकसान होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां पसीना कम आता है. भारत के कई राज्यों में सूखी-उमस भरी गर्मियां होती है. दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के इलाकों में जहां पसीना तुरंत सूखता है, वहां चाय पीना आपके लिए सही होगा.
अदरक-इलायची वाली चाय खास
भारत की चाय में दूध-पत्ती के साथ अदरक और इलायची भी पड़ी होती है. इससे चाय का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. इन मसालों की मदद से चाय हमारे पाचन को भी दुरुस्त कर देती है. मसाला चाय पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है.
चाय पीने वाले लोग इन बातों का ध्यान रखें
1. सही तापमान- चाय बहुत ज्यादा उबलती हुई या तेज गर्म न पिएं. इससे गले और खाने की नली (Esophagus) डैमेज हो सकती है. चाय को थोड़ा ठंडा करने के बाद पिएं.
2. टैनिन और कैफीन- चाय की पत्तियों को अगर बहुत ज्यादा देर तक पकाते हैं तो उसमें टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है. ज्यादा कैफीन और टैनिन से कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
3. क्वालिटी- हमेशा अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती का प्रयोग करें. टी-बैग्स के मुकाबले खुली चाय पत्ती ज्यादा बेहतर होती है, क्योंकि टी-बैग्स में माइक्रोप्लास्टिक्स हो सकते हैं.
कोल्ड ड्रिंक पीना क्यों सही नहीं?
हालांकि, कोल्ड ड्रिंक शरीर को ठंडक दे सकती है. मगर ये ऐसी ड्रिंक है जो हमारी बॉडी के ताप को अचानक गिराती है, जिससे शरीर को भी झटका लगता है. कोल्ड ड्रिंक लॉन्ग टर्म ठंडक नहीं पहुंचाती है.
जरीन खान पर टुटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां ने दुनिया को कहा अलविदा
Zareen Khan Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का 8 अप्रैल को निधन हो गया है. आपको बता दें कि वो काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















