Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ डाला ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) या ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. तीसरे मंडे फिल्म की कमाई थोड़ी ढीली जरूर पड़ी लेकिन तीसरे मंगलवार इसने फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. इसके साथ इसके कलेक्शन में 20वें दिन तेजी देखी गई. इतना ही नहीं, इसने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. चलिए जानते हैं-
धुरंधर 2 का 20वें दिन का कलेक्शन
निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुरुआत तो ठीक की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. विकेंड पर अच्छी कमाई के बाद फिल्म वे 19वें दिन सोमवार को कमाई सीधे 10 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन तीसरे मंगलवार फिर इसकी कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन 10.10 करोड़ का कारोबार किया है. इसी के साथ इसका भारत में इसका टोटल नेट कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20) अब 1033.37 करोड़ रुपये हो गया है.
बाहुबली 2 को तोड़ डाला रिकर्ड
धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1033.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके एक तगड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला है. दरअसल ‘धुरंधर 2’ ने बाहुबली 2 (Baahubali 2) के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के आंकड़े के मुताबिक, बाहुबली 2 ने भारत में 1030.42 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे धुरंधर ने तोड़ दिया है और वो अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. वहीं पहले नंबर पर पुष्पा 2 (Pushpa 2) है, जिसका 1234.10 करोड़ का कलेक्शन है.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली 4 घंटे तक 'Dhurandhar 2' से नहीं हटा पाए नजरें, रणवीर सिंह की तारीफ में बोले- 'आप तो जीनियस हैं'
दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 भारत में तो धमाल मचा ही रही है, साथ ही दुनियाभर में भी इसके कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं. फिल्म ने अब तक 20 दिनों में दुनियाभर में 1,637.21 करोड़ रुपये छाप लिया है. अगर फिल्म इसी तरह से कमाई करती रही तो ये पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मात दे देगी. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, आमिर खान की फिल्म दंगल इस लिस्ट में नंबर 1 पर है. अब देखना होगा कि या क्या धुरंधर 2 नंबर 1 में पहुंच पाती है या नहीं.
स्टारकास्ट ने जीता फैंस का दिल
बता दें, ‘धुरंधर’ और 'धुरंधर 2' दोनों फिल्मों की कहानी ने फैंस को दिल तो जीता ही है. लेकिन खासतौर पर इसकी स्टारकास्ट के लोग दिवाने हो गए हैं. रणवीर सिंह ही नहीं, फिल्म में नजर आए हर एक किरदार की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. संजय दत्त, (Sanjay Dutt) आर माधवन (R Madhavan), राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश इकबाल, दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी शानदार एक्टिंग की है. वहीं, फिल्म में नजर आए अन्य छोटे-छोटे किरदारों ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई, जिनमें सौम्या टंडन का भी नाम शामिल है.
Realme Buds T500 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म, कलर्स से लेकर फीचर्स तक हुए रिवील
Realme के नये ईयरबड्स जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी ने नए ईयरबड्स को यूनिक डिजाइन और कलर के साथ पेश करने वाली है. इसमें 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ, दमदार साउंड क्वालिटी और AI स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे.
The post Realme Buds T500 Pro लॉन्च डेट कन्फर्म, कलर्स से लेकर फीचर्स तक हुए रिवील appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























