बिहार OBC कन्या आवासीय विद्यालयों में एडमिशन का एक और मौका, विभाग ने खोला नामांकन पोर्टल
बिहार के विद्यार्थियों के लिए एक काम की खबर सामने आई है। राज्य में संचालित होने वाले 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत हुए एडमिशन में हिस्सा ना लेने वाले स्टूडेंट्स को एक ओर मौका मिला है। इन विद्यालयों में परीक्षा के माध्यम से चयन किया …
'हमने सही बॉल नहीं डाली, वैभव-यशस्वी ने हमें...' राजस्थान रॉयल्स से हार पर क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानें
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में बीते मंगलवार खेला गया. बारिश से बाधित इस 11-11 ओवर के मैच में रॉयल्स को 27 रनों से इंडियंस के ऊपर धमाकेदार जीत दर्ज हुई. इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्या कहा, उन्होंने गेंदबाज या बल्लेबाज किस को दोषी ठहराया, आइए इस बारे जानते हैं.
हार के बाद क्यो बोले हार्दिक पांड्या
राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद मैच प्रजेंटेशन के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि हमने वैसी बॉलिंग नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी और उन्होंने अच्छा खेला. हमारे बॉलर्स को जिम्मेदारी लेनी होगी. एक बॉलिंग ग्रुप के तौर पर, हम बिल्कुल भी अच्छा नहीं कर पाए और उन्होंने जबरदस्त क्रिकेट खेला. मैं इस गेम को बैटिंग पर नहीं डालूंगा. यह निश्चित रूप से बॉलिंग यूनिट थी जिसे जिम्मेदारी लेनी थी. यह टी20 क्रिकेट है, यह हमेशा सही बॉल डालने के बारे में है'.
Sherfane Rutherford & Naman Dhir depart after fighting cameos ????#RR on the brink of a victory ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI pic.twitter.com/2fFCRwBoSw
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
हार्दिक पांड्या ने आगे कहा कि, 'अगर आप 27 रन से हारने की बात करते हैं तो, इसका मतलब है कि हम पांच अच्छी बॉल और पांच कम छक्के की बात कर रहे हैं. इसलिए अगर हमने सही बॉल डाली होती, तो हां, हम गेम में होते. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, उनके ओपनर्स ने कुछ ओवर जबरदस्त खेले और हमें गेम से बाहर कर दिया. फिर पूरे समय हम बराबरी कर रहे थे और हां, हम पीछे रह गए'.
हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'जिस तरह से उसने खेला, उसे देखना काफी दिलचस्प है. उसी समय, इतनी सारी बातें करना. गेम की तैयारी में उसे बहुत सपोर्ट किया. तो हां, जिस तरह से वह बैटिंग करता है, उसमें जिस तरह की निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है. मैं उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत गुड लक विश करता हूं.
TWO IN THE OVER! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
???? Ravi Bishnoi making a MASSIVE IMPACT in his first over ????
Updates ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/p9PSIuaRBa
आरसीबी के खिलाफ अगले मैच से पहले हार्दिक ने कहा कि, 'बस गलतियों से सीखें. कल सुबह होगी, सूरज निकलेगा. तो हां, बस अपनी गलतियों से सीखें और अगले गेम के लिए अच्छी तैयारी करें'.
ये भी पढ़ें : पटल गई प्वाइंट्स टेबल! एक रात में नीचे लुढ़की 2 टीमें, जानिए अब किसने किया टॉप पर कब्जा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation


















