Responsive Scrollable Menu

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर रखा बरकरार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनाया तटस्थ रुख

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखते हुए तटस्थ रुख अपनाया है। यह निर्णय बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहा और छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने दो दिनों की चर्चा के बाद सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दी। आरबीआई के इस फैसले का उद्देश्य मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक स्थिरता बनाए रखना है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने नीतिगत निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि बैंक दर और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) की दर 5.50 प्रतिशत पर यथावत रखी गई है, जबकि स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसडीएफ) की दर भी 5.00 प्रतिशत पर बरकरार है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

आरबीआई गवर्नर ने 2025 को एक चुनौतीपूर्ण वर्ष बताया, लेकिन यह भी कहा कि अक्टूबर की नीति के बाद से मुद्रास्फीति में कमी आई है। उन्होंने बैंकिंग प्रणाली की बेहतर कार्यकुशलता को अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रमुख सहारा बताया।

गौरतलब है कि यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुई। इस घटनाक्रम से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना और भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं, खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, भारत की विकास दर पर दबाव डाल सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहरी कारक भारत की आर्थिक गति के लिए प्रमुख जोखिम बने हुए हैं।

मल्होत्रा ने यह भी कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है। आपूर्ति-पक्ष की बाधाएं और ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण महंगाई के फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत है और देश की मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक स्थिर और सक्षम है।

मौद्रिक नीति समिति ने यह भी संकेत दिया कि मुद्रास्फीति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन इसमें बढ़ोतरी का जोखिम बना हुआ है। मौसम में अनिश्चितता के चलते खाद्य कीमतों में उछाल आ सकता है, जबकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें चालू खाता घाटे को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में आरबीआई ने फिलहाल वेट एंड वॉच यानी स्थिति पर नजर रखने की रणनीति अपनाना उचित समझा है।

आरबीआई का मानना है कि मौजूदा हालात में जल्दबाजी में ब्याज दरों में बदलाव करने के बजाय स्थिति का आकलन करना ज्यादा समझदारी भरा कदम है। केंद्रीय बैंक ने संतुलित रुख अपनाते हुए एक ओर महंगाई को नियंत्रित रखने और दूसरी ओर आर्थिक विकास को समर्थन देने की कोशिश की है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'धुंरधर से सबकी जली' कहने पर जाकिर खान पर भड़के सेलेब्स, किसी ने डफर तो कोई बोला-नेगेटिविटी मत फैलाओ

Celebs Slams Zakir Khan: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता को हर कोई एन्जॉय कर रहा है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स ने भी आदित्य धर के क्राफ्ट और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ की है. लेकिन इस सफलता के बीच एक अवॉर्ड शो में कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) ने 'धुरंधर 2' को लेकर इंडस्ट्री के लोगों पर तंज कसा. जिसके बाद अब कई सेलेब्स ने गुस्सा जाहिर किया है.

जाकिर पर भड़की अमीषा पटेल 

एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) जाकिर खान के बयान पर पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने कहा- 'यार, नेगेटिविटी मत फैलाओ. फिल्म इंडस्ट्री ने ‘धुरंधर’ की वैल्यू और उसका सम्मान किया है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे कहा- 'सलमान, शाहरुख, ऋतिक, सनी और अजय जैसे सितारों ने 1 नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट मूवीज दी हैं. आगे भी ये चलन चलता रहेगा, तो चिल करो. बहुत सालों से गदर सबने मचाई है और आगे भी मचाते रहेंगे.' सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. 

सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर को बताया डफर

कॉमेडियन के कमेंट पर 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद  (Siddharth Anand) भी भड़क गए हैं. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- 'जुहू-बांद्रा के लोगों ने ही पिछले 50 सालों में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।.अगर आप उनके कंट्रीब्यूशन को नहीं समझ रहे हैं, तो यह आपकी बेवकूफी है.' इस पोस्ट में सिद्धार्थ आनंद ने सीधे तौर पर जाकिर खान का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका यह गुस्सा जाकिर खान के कमेंट पर ही उतरा है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ डाला ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

जाकिर खान ने क्या तंज कसा था?

दरअसल, 'स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026' में जब कॉमेडियन जाकिर खान ऑडियंस से बातचीत कर रहे थे, तो उन्होंने 'धुरंधर 2' की सफलता का जिक्र करते हुए इंडस्ट्री पर तंज कसा था. कॉमेडियन ने कहा था- 'कितने ही कांग्रेचुलेशन पोस्ट डाल दें, कितनी ही स्टोरीज डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें कि यह मेरी फेवरेट फिल्म है, मगर सच तो यह है कि 'धुरंधर' से सबकी जलती है.' जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं कि जाकिर ने सिर्फ मजाक किया था. तो वहीं, कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं.

धुरंधर 2 का 20वें दिन का कलेक्शन

निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 की बात करे तो फिल्म आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को रिलीड हुए 20 दिन हो गए हैं और इसकी धमाकेदार कमाई जारी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन 10.10 करोड़ का कारोबार किया है. इसी के साथ इसका भारत में इसका टोटल नेट कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20) अब 1033.37 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- Allu Arjun Net Worth: 100 करोड़ का बंगला...आलीशान वैनिटी वैन, लैविश लाइफ जीते हैं पुष्पा स्टार, जानें नेटवर्थ

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RR vs RCB Live Score: राजस्थान और बेंगलुरु की टक्कर, किसे मिलेगी पहली हार?

RR vs RCB Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. Fri, 10 Apr 2026 17:58:52 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election। BJP का ये मुस्लिम नेता बोला “सनातनी हिंदू भाईयों को नरेंद्र मोदी ही बचा सकते” #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:45:01+00:00

NKP | Sushant Sinha: Anti-Hindu बोलने पर दीदी का BJP पर पलटवार ! #westbengal #election #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:40:00+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: सीजफायर में Lebanon भी शामिल था? #iran #trump #ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:40:00+00:00

KKR Vs LSG: IPL 2026 में KKR की हार का गुनहगार कौन? Abhishek Nayar का ‘घोटाला’ ? News| Cricketबाज़ी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:38:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers