Responsive Scrollable Menu

Us or Israel: कहां से बनकर आया था सीजफायर वाला कंटेंट? जिसे शहबाज शरीफ ने X पर किया कॉपी-पेस्ट और 'एडिट'

तकनीक के इस दौर में जहां एक छोटी सी सोशल मीडिया पोस्ट भी वैश्विक संबंधों को प्रभावित कर सकती है और कूटनीतिक संकट पैदा कर सकती है।

शहबाज शरीफ द्वारा सीजफायर की संवेदनशील जानकारी में 'कॉपी-पेस्ट' और बाद में 'एडिट' करने का ड्रामा इसी गंभीर विषय को उजागर करता है। पाकिस्तान सरकार, जो इस युद्ध में मध्यस्थता का दावा कर रही है, उसकी सोशल मीडिया टीम की इस लापरवाही ने पूरी दुनिया के सामने उसकी कूटनीतिक अपरिपक्वता को जगजाहिर कर दिया है।

भ्रामक जानकारी के इस दौर में, जब एक देश के प्रधानमंत्री के आधिकारिक हैंडल से ऐसी गलती होती है, तो यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या पाकिस्तान की सरकार वाकई इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर गंभीर है?

सोशल मीडिया ब्लंडर और 'Edit' की इनसाइड स्टोरी 
पूरी दुनिया अमेरिका-ईरान युद्ध में सीजफायर की खबर का सांसें थामकर इंतजार कर रही थी, तभी शहबाज शरीफ के 'ट्रुथ सोशल' और X हैंडल से एक पोस्ट आई। इस पोस्ट में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच हुए समझौते की शर्तों और 2 हफ्ते के सीजफायर की जानकारी थी।

लेकिन, जैसे ही यह पोस्ट आई, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बारीकी से देखना शुरू किया। जल्द ही यह साफ हो गया कि यह पोस्ट को किसी ने बना कर दिया था जिसको 'कॉपी-पेस्ट' कर दिया गया।

दरअसल जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ द्वारा सीजफायर को लेकर X पर पोस्ट किया गया तो, सबसे ऊपर लिखा था - Draft- Pakistan's PM Message on X, उसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का संदेश था।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सीजफायर को लेकर इस कंटेंट को X पर पोस्ट किया था, जिसको बाद में एडिट कर दिया।

अब अमूमन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ कभी इस तरीके से कोई भी सार्वजनिक जानकारी या संदेश अपने एक हैंडल से पोस्ट नहीं करते हैं। जब इस पर सवाल खड़ा हुआ तो उनके X हैंडल से उक्त कंटेंट को एडिट कर दिया गया।

​विवाद बढ़ने पर 'Edit' करने का ड्रामा 
जैसे ही सोशल मीडिया पर 'कॉपी-पेस्ट' को लेकर सवाल उठने लगे, पाकिस्तान सरकार की किरकिरी शुरू हो गई। भ्रामक जानकारी फैलने के डर से शहबाज शरीफ की सोशल मीडिया टीम ने तुरंत कार्रवाई की और विवादित पोस्ट को एडिट कर दिया। लेकिन, वे यह भूल गए कि X और 'ट्रुथ सोशल' पर 'Edit' का निशान हमेशा के लिए रह जाता है। इस 'Edit' के निशान ने पाकिस्तान सरकार की मंशा पर और अधिक सवाल खड़े कर दिए।

लोग अब यह पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान वाकई मध्यस्थता कर रहा है या सीजफायर वाला वह कंटेंट अमेरिका, इसराइल या ईरान द्वारा भेजा गया था, जिसको सिर्फ शाहबाज शरीफ ने अपने X हैंडल पर कॉपी पेस्ट कर के अपनी झूठी कूटनीतिक जीत दर्ज करना चाहता है?

Continue reading on the app

प्रोसेस हाउस में सीवरेज के शोधित पानी के उपयोग पर तकनीकी समिति करेगी फैसला

प्रोसेस हाउस में सीवरेज के शोधित पानी के उपयोग पर तकनीकी समिति करेगी फैसला

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2024 में Babar Azam का जलवा, T20 Record बनाकर Virat Kohli को भी पछाड़ा, बने Fastest 12000 रन

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने का कारनामा किया है, जो उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के मुकाबले के दौरान हासिल किया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह उपलब्धि उन्होंने पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल की, जहां बाबर आजम ने नाबाद 87 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर 191 रनों की बड़ी साझेदारी की, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित ओवरों में 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गौरतलब है कि बाबर आजम ने यह रिकॉर्ड 338 पारियों में पूरा किया, जिससे उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में 343 पारियां ली थीं। वहीं, विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 360 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

बताया जाता है कि बाबर आजम पाकिस्तान के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले शोएब मलिक यह कारनामा कर चुके हैं और अब भी पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट  में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

इस शानदार पारी से एक दिन पहले बाबर आजम का एक बयान भी चर्चा में था, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार के सवाल पर नाराजगी जताई थी। पत्रकार ने उनकी तुलना विराट कोहली से करते हुए फिनिशिंग क्षमता पर सवाल उठाया था, जिस पर बाबर ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की तुलना करना सही नहीं है और उन्होंने अपने करियर में कई मैच खत्म किए हैं।

बता दें कि बाबर आजम और विराट कोहली की तुलना पिछले कुछ सालों से लगातार होती रही है, खासकर तब जब बाबर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार रन बनाए। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान भी देखने को मिलता है, जो खेल भावना का एक अच्छा उदाहरण माना जाता है।

इस जीत के साथ पेशावर जाल्मी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत दिख रहा है। कुल मिलाकर बाबर आजम का यह रिकॉर्ड न सिर्फ उनकी निरंतरता को दिखाता है, बल्कि उन्हें आधुनिक टी20 क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में भी शामिल करता है।
Fri, 10 Apr 2026 21:17:03 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Ujjain में Borewell से 20 घंटे बाद बाहर निकाला गया Bhagirath, हुई मौत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T16:44:35+00:00

लंबी कतार ने खोली सिस्टम की पोल #shortsvideo #lpgcylinder #lpgcrisis #viralvideo #aajtak #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T16:45:01+00:00

शिक्षा का मंदिर बना श्रम स्थल! #bihar #shortvideo #viralvideo #ChildLabour #aajtak #awerness #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T16:45:00+00:00

Breaking News: Iran धोखा देगा तो बड़ा कदम उठेगा, Islamabad वार्ता से पहले Trump की बड़ी धमकी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T16:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers