खुले बालों को दें स्टाइलिश टच, बैंग्स पर बनाएं 7 लाइफ सेविंग हेयरस्टाइल
Bangs Hairstyle with Open Hair: खुले बालों पर बैंग्स हेयरस्टाइल जान फूंक देते हैं। आप भी बेसिक और ब्रेड से थक चुकी हैं तो कुछ नया ट्राई करते हुए देखें कोरियन बैंग्स लुक, जो स्टाइल और बोल्डनेस दोनों देंगे।
'टटीरी' गाने कंट्रोवर्सी पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी:NCW के सामने पेश हुए; बोले- 50 बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे, कभी नहीं गाएंगे ऐसे गाने
बॉलीवुड सिंगर एवं रैपर बदशाह ने टटीरी गाने पर चल रही कंट्रोवर्सी में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांग ली है। मंगलवार को दिल्ली में आयोग के सामने सिंगर के अलावा निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह के साथ-साथ निर्माता हितेन पेश हुए। सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने की। आयोग ने गीत के बोल और प्रस्तुतीकरण को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान सभी पक्षों ने बिना शर्त माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। बादशाह ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने, 4 महीनों के भीतर एक सकारात्मक गीत बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर 50 बालिकाओं की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया। यहां जानिए कब रिलीज हुआ सॉन्ग और क्यों था विवाद… बादशाह ने वीडियो शेयर कर मांगी थी माफी जब गाने को लेकर विवाद हुआ था तो बादशाह ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी. उन्होंने वीडियो में कहा था, 'मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची. मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी पहचान हरियाणा से है. मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं. वो शब्द कभी भी किसी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे. मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे.' अब जानिए राष्ट्रीय महिला आयोग में सिंगर ने क्या कहा, 2 पॉइंट… क्या है टटीरी सॉन्ग, 2 पॉइंट में जानिए… सिमरन ने तीन साल पहले गाया: टटीरी सॉन्ग में फीमेल वोकल देने वाली 20 वर्षीय सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन ने करीब तीन साल पहले टटीरी सॉन्ग गाया था। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई तो दोबारा रिकॉर्डिंग कर मंगाया। इसी के बाद बादशाह ने टटीरी को नए ढंग से पेश किया, जिसमें फीमेल वोकल रिमरन ने दी। जींद में हुई थी गाने की शूटिंग: इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई थी। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। सॉन्ग के यूट्यूब से हटाए जाने के बाद मुंबई शो भी कैंसिल कर दिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews




















