Aaj Ka Rashifal: कैसा होगा आपका आज का पूरा दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन वित्तीय योजना बनाने के लिए अच्छा है। अपने बजट और निवेश को भविष्य के हिसाब से सेट करें। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें और अपनी आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान दें। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन
Aaj Ka Panchang 08 April 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 08 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 08 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 08 अप्रैल 2026
वार- बुधवार
तिथि- वैशाख कृष्ण षष्ठी शाम 07 बजकर 01 मिनट तक उसके बाद सप्तमी तिथि होगी.
नक्षत्र- मूल नक्षत्र होगा
योग- वरीयान योग और परिघ योग
करण- वणिज, और विष्टि करण
दिशा शूल- उत्तर दिशा
दिशा शूल उपाय- मूंग दाल खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 06 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 35 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 09 अप्रैल सुबह 12.27 मिनट पर होगा.
चंद्रअस्त- 09 अप्रैल को सुबह 11.04 मिनट पर होगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.39 मिनट से 05.27 मिनट तक.
अमृत काल- दोपहर 01.42 बजे से दोपहर 03.30 मिनट तक.
आज का अशुभ समय
राहुकाल दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 07.49 मिनट से सुबह 09.22 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 10.55 बजे से दोपहर 12.28 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.03 मिनट से दोपहर 12.53 मिनट तक
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया? नोट कर लें सही तारीख और क्या खरीदना होगा शुभ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation













.jpg)




