Responsive Scrollable Menu

'टटीरी' गाने कंट्रोवर्सी पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी:NCW के सामने पेश हुए; बोले- 50 बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे, कभी नहीं गाएंगे ऐसे गाने

बॉलीवुड सिंगर एवं रैपर बदशाह ने टटीरी गाने पर चल रही कंट्रोवर्सी में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांग ली है। मंगलवार को दिल्ली में आयोग के सामने सिंगर के अलावा निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह के साथ-साथ निर्माता हितेन पेश हुए। सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने की। आयोग ने गीत के बोल और प्रस्तुतीकरण को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई। सुनवाई के दौरान सभी पक्षों ने बिना शर्त माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। बादशाह ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने, 4 महीनों के भीतर एक सकारात्मक गीत बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर 50 बालिकाओं की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया। यहां जानिए कब रिलीज हुआ सॉन्ग और क्यों था विवाद… बादशाह ने वीडियो शेयर कर मांगी थी माफी जब गाने को लेकर विवाद हुआ था तो बादशाह ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी. उन्होंने वीडियो में कहा था, 'मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची. मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी पहचान हरियाणा से है. मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं. वो शब्द कभी भी किसी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे. मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे.' अब जानिए राष्ट्रीय महिला आयोग में सिंगर ने क्या कहा, 2 पॉइंट… क्या है टटीरी सॉन्ग, 2 पॉइंट में जानिए… सिमरन ने तीन साल पहले गाया: टटीरी सॉन्ग में फीमेल वोकल देने वाली 20 वर्षीय सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्‌टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन ने करीब तीन साल पहले टटीरी सॉन्ग गाया था। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई तो दोबारा रिकॉर्डिंग कर मंगाया। इसी के बाद बादशाह ने टटीरी को नए ढंग से पेश किया, जिसमें फीमेल वोकल रिमरन ने दी। जींद में हुई थी गाने की शूटिंग: इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई थी। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। सॉन्ग के यूट्यूब से हटाए जाने के बाद मुंबई शो भी कैंसिल कर दिया गया।

Continue reading on the app

बांग्लादेश के विदेश मंत्री का भारत दौरा: क्या मोहम्मद यूनुस के दौर में जमी बर्फ़ पिघलेगी?

बांग्लादेशी विदेश मंत्री का कार्यक्रम भारत में एस जयशंकर के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाक़ात का भी है.

Continue reading on the app

  Sports

22 छक्के, 17 चौके और टी20 में डबल सेंचुरी, जब क्रिकेट जगत ने देखा 140 किलो वजनी क्रिकेटर का 'विकराल रूप'

Rahkeem Cornwall T20 Double Century Record: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल ने 2022 में एक टी20 मैच में दोहरा शतक ठोक तहलका मचाया था. 140 किलो वजनी इस क्रिकेटर ने अमेरिकी कॉम्पिटीशन अटलांटा ओपन लीग में यह कमाल किया था. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 77 गेंदों में नाबाद 205 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी. Wed, 8 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Himanta Biswa Sarma : "दो दिन बाद अखिल गोगोई भी भागेगा" | Rahul Gandhi | BJP | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:50:03+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बौखलाए ट्रंप बुरा फंसे? #iranisraelwar #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:45:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump America को बर्बाद कर देंगे! | Iran | Israel | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:44:39+00:00

IMD Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers