Responsive Scrollable Menu

घरेलू स्किन टिप्स: बिना महंगी क्रीम के पाएं चमकदार त्वचा, बस इस फेस पैक को अपनाएं, जानिए आसान तरीका

आज के समय में साफ, चमकदार और हेल्दी त्वचा हर किसी की ख्वाहिश है. बढ़ती धूप, प्रदूषण और गलत स्किन केयर आदतों के कारण टैनिंग, डलनेस और मुंहासे आम समस्याएं बन गई हैं. महंगी क्रीम और पार्लर के बजाय, हल्दी, कॉफी और शहद का यह घरेलू फेस पैक आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग और स्वस्थ बनाएगा.

Continue reading on the app

सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक, रोजाना डिजिटल समय को ऐसे करें कंट्रोल

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा समय तक सोशल मीडिया पर रहने से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इस पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, लंबे समय तक स्क्रीन पर बिताया गया समय हमारी सोच को सीमित कर देता है और वास्तविक दुनिया से दूर ले जाता है। इससे एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन, अकेलापन और पारिवारिक संबंधों में तनाव जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कई लोग सोशल मीडिया की लत का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या और मानसिक शांति दोनों प्रभावित हो रही है।

यही नहीं सोशल मीडिया की लगातार नोटिफिकेशन, लाइक्स और कमेंट्स की चाहत व्यक्ति को लगातार ऑनलाइन रहने के लिए मजबूर करती है। इससे नींद की कमी, तनाव और उदासी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। यंग जनरेशन में यह समस्या और भी ज्यादा देखी जा रही है। ऐसे में डिजिटल समय को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट कुछ उपाय सुझाते हैं, जो कारगर है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित डिजिटल जीवन जीना बहुत जरूरी है। सोशल मीडिया का उपयोग सूचनाओं और जुड़ाव के लिए करें, लेकिन इसे जीवन का केंद्र न बनने दें। अगर आप महसूस करते हैं कि सोशल मीडिया आपकी दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है, तो तुरंत अपने उपयोग पर नियंत्रण करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें।

समय सीमा तय करें: रोजाना सोशल मीडिया के लिए सिर्फ 30-45 मिनट का समय तय करें।

डिजिटल डिटॉक्स: हर दिन कम से कम 4 से 5 घंटे स्क्रीन से दूर रहें। सुबह और रात को फोन खुद से दूर रखें।

नोटिफिकेशन ऑफ करें: अनावश्यक नोटिफिकेशन बंद कर दें, ताकि बार-बार फोन चेक करने की आदत न बने।

ऑफलाइन एक्टिविटीज पर काम करें: किताब पढ़ना, व्यायाम करना, परिवार के साथ समय बिताना और शौक पूरे करना शुरू करें।

स्क्रीन टाइम ऐप्स का उपयोग करें: फोन में उपलब्ध स्क्रीन टाइम ट्रैकर ऐप्स से अपने इस्तेमाल पर नजर रखें।

नींद का ध्यान रखें : सोने से कम से कम 1 घंटा पहले सोशल मीडिया बंद कर दें या मोबाइल दूर कर दें।

परिवार के साथ नियम बनाएं: घर में नो फोन डिनर या फैमिली टाइम जैसे नियम लागू करें।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

124, 10, 104, 13 और अब 77: MI के लिए 'साक्षात काल' बने यशस्वी, नीली जर्सी देखते ही बल्‍ला उगलने लगता है आग

गुवाहाटी के मैदान पर यशस्वी जायसवाल का रुद्र अवतार देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में यशस्वी ने महज 32 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर कोहराम मचा दिया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए बल्कि दिल्ली के समीर रिजवी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया. मुंबई के लिए यशस्वी अब किसी खौफनाक सपने से कम नहीं हैं. Wed, 8 Apr 2026 00:02:12 +0530

  Videos
See all

UP Poster Politics: अखिलेश vs योगी: पोस्टर वॉर ने बढ़ाई सियासी गर्मी! | #ytshorts #cmyogi #akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T23:30:03+00:00

UP Poster Politics: यूपी में फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर, Akhilesh और CM Yogi के बीच छिड़ी 'धुरंधर जंग'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T23:30:06+00:00

Iran America War Update: ईरान के पास नॉर्थ कोरिया की मिसाइल? | Trump | Iran Israel War | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T23:30:04+00:00

News Ki Pathshala | Himanta Biswa Sarma पर आरोप लगा फंस गए पवन खेड़ा, अब लटक रही गिरफ्तारी की तलवार ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T23:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers