Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 08 April 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 08 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  08 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 08 अप्रैल 2026 

वार- बुधवार

तिथि- वैशाख कृष्ण षष्ठी शाम 07 बजकर 01 मिनट तक उसके बाद सप्तमी तिथि होगी.

नक्षत्र- मूल नक्षत्र होगा

योग- वरीयान योग और परिघ योग

करण- वणिज, और विष्टि करण

दिशा शूल- उत्तर दिशा 

दिशा शूल उपाय- मूंग दाल खाकर निकलें

ये भी पढ़ें-Vaishakh Amavasya 2026: 16 या 17 मार्च, कब है वैशाख अमावस्या? नोट कर लें सही तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 06 पर हुआ है.

सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 35 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 09 अप्रैल सुबह 12.27 मिनट पर होगा.

चंद्रअस्त- 09 अप्रैल को सुबह 11.04 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.39 मिनट से 05.27 मिनट तक.

अमृत काल- दोपहर 01.42 बजे से दोपहर 03.30 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 07.49 मिनट से सुबह 09.22 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 10.55 बजे से दोपहर 12.28 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.03 मिनट से दोपहर 12.53 मिनट तक

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया? नोट कर लें सही तारीख और क्या खरीदना होगा शुभ

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

IPL में आज DC vs GT:दिल्ली ने शुरुआती दोनों मैच जीते, गुजरात के कप्तान गिल की वापसी संभव

IPL 2026 के 14वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। DC और GT का इस सीजन पहला मैच होगा। दोनों टीमों का इस सीजन तीसरा मैच होगा। दिल्ली दोनों मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। गुजरात अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हारकर 9वें नंबर पर है। हेड टु हेड में एक मैच का अंतर IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। DC ने 3 और GT ने 4 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिन्हें GT ने जीता था। समीर रिजवी सीजन के टॉप स्कोरर समीर रिजवी टीम और सीजन दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए। रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 163.26 रहा है। गेंदबाजी में टी नटराजन ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। गिल पिछला मैच नहीं खेले थे गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने कमान संभाली थी। DC के खिलाफ गिल की वापसी तय मानी जा रही है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। साई सुदर्शन इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 86 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 156.36 रहा है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है। IPL में यहां 98 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 और दूसरी ने 50 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 278/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट दोपहर में दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगह धूप रहेगी। मौसम में हल्का बदलाव रहेगा और कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की 57% आशंका है। 8 अप्रैल को तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Continue reading on the app

  Sports

जो खुद बच्चा उसने बुमराह को बच्चों की तरह मारा, वैभव सूर्यवंशी के चार छक्के से बदल गया आईपीएल का इतिहास

जो खुद बच्चा उसने बुमराह को बच्चों की तरह मारा, वैभव सूर्यवंशी के चार छक्के से बदल गया आईपीएल का इतिहास Wed, 8 Apr 2026 06:34:29 +0530

  Videos
See all

NKP| Sushant Sinha: America में बड़ी हलचल..... क्या ट्रंप फँसेंगे ? Hindi News| Iran vs Israel #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:00:27+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | इजरायल की ईरान के लोगों को चेतावनी ! | Iran Vs America | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:00:39+00:00

Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, 2 हफ्ते तक रूके हमले | Iran US Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:14:55+00:00

Iran and US agree to conditional ceasefire and opening of Hormuz strait | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:11:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers