Responsive Scrollable Menu

टी-20 वर्ल्डकप विवाद के बाद BCB प्रेसिडेंट को हटाया:तमीम इकबाल को एड-हॉक कमेटी का हेड बनाया; 90 दिन के अंदर चुनाव होंगे

टी-20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद बांग्लादेश की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को हटा दिया है। इतना ही नहीं, बोर्ड के 6 अन्य डायरेक्टर्स ने भी इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड के कामकाज को संभालने के लिए एड-हॉक कमेटी बनाई गई है, जिसकी कमान पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सौंपी गई है। यह कमेटी 90 दिनों के भीतर क्रिकेट बोर्ड के चुनाव कराएगी। NSC ने मंगलवार को BCB बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया। इसके बाद नई एड-हॉक कमेटी गठित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य बोर्ड के रोजमर्रा के कामकाज को संभालना और तय समय सीमा में चुनाव कराना है। बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के विरोध में भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इंकार कर दिया था। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया था। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने इसकी जांच कराई थी। एड-हॉक कमेटी में 11 मेंबर्स शामिल तमीम इकबाल को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी में 11 मेंबर्स शामिल हैं। इनमें अथर अली खान, राशना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, मिनहाजुल आबेदीन नन्नू, इशराफिल खुसरू, तंजिम चौधरी, सलमान इस्पहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा शामिल हैं। BCB के 6 डायरेक्टर्स ने भी इस्तीफा दिया T20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए विवाद और बोर्ड के भीतर बढ़ते असंतोष के कारण बुलबुल को हटाया गया। इस दौरान छह डायरेक्टरों ने भी इस्तीफा दे दिया था, जिससे बोर्ड पर दबाव बढ़ गया। NSC के डायरेक्टर अमीनुल एहसान ने बताया कि BCB बोर्ड को भंग करने और एड-हॉक कमेटी बनाने की जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को दे दी गई है। ICC नियम में सरकारी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं ICC के नियम सरकारी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देते, लेकिन 90 दिनों में चुनाव कराने की समय सीमा तय होने के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी प्रतिबंध की संभावना कम मानी जा रही है। ------------------------------------- बांग्लादेश क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड- 3 दिन में 6 डायरेक्टर्स का इस्तीफा; प्रेसिडेंट बोले- सब चले जाएं, मैं आखिर तक हूं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) में इस वक्त भारी उठापटक चल रही है। शनिवार को बोर्ड के 4 और डायरेक्टर्स ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को भी 2 मेंबर्स ने अपना पद छोड़ा था। बोर्ड प्रेसिडेंट अमिनुल इस्लाम ने जरूर कह दिया, सब भले चले जाएं, मैं कहीं नहीं जाऊंगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सप्ताह के अंदर BCB की नई सरकार भंग हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

Bihar Womens Marriage Viral Video: 18 साल की रूबी ने दो बच्चों की मां से की शादी #shorts

Bihar Womens Marriage Viral Video: 18 साल की रूबी ने दो बच्चों की मां से की शादी #shorts #womensmarriage #ReeltoReal #viralvideo #news18up news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

नेटफ्लिक्स ने लॉन्च किया Netflix Playground, अपने फेवरेट कार्टून कैरेक्टर वाले गेम खेल सकेंगे बच्चे

नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने की कोई कसर नहीं छोड़ता। यहां एक से बढ़कर एक फिल्म और वेब सीरीज तो मौजूद है इसके अलावा गेमिंग का ऑप्शन भी अवेलेबल है। अब बीते ही दिन प्लेटफार्म में 8 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए एक नई एप्लीकेशन लॉन्च की है। नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड … Wed, 08 Apr 2026 10:29:00 GMT

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire: US-ईरान सीजफायर पर इजरायल खुश नहीं-US मीडिया | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T04:00:28+00:00

Big Breaking on Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका से युद्ध मेंईरान की जीत? | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:58:21+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का युद्धविराम | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:50:03+00:00

Iran-US Ceasefire Updates LIVE: सीजफायर के लिए क्यों माने Trump? | Mojtaba Khamenei | Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:48:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers