Responsive Scrollable Menu

भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 509 अंक उछला

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 509.73 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,616.58 और निफ्टी 155.40 अंक या 0.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,123.65 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.5 प्रतिशत की तेजी के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर था। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी डिफेंस, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी प्राइवट बैंक बढ़त के साथ बंद हुए। केवल निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एचयूएल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स थे। इंडिगो, एमएंडएम, टाइटन, ट्रेंट, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और इटरनल लूजर्स थे।

लार्जकैप के अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 107.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,600.55 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 9.75 की कमजोरी के साथ 15,843.30 पर था।

एसबीआई सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च हेड सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और निफ्टी 50 ने दिनभर की भारी गिरावट से उबरते हुए 23,100 के ऊपर बंद होने का रिकॉर्ड बनाया।

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण बाजार कमजोर खुले, लेकिन विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस के नेतृत्व में आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी और धातु एवं रियल एस्टेट शेयरों के सपोर्ट से बाजार में रिकवरी देखने को मिली।

अग्रवाल ने आगे कहा कि कल आने वाला आरबीआई की मौद्रिक नीति कमेटी का फैसला और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए अमेरिका द्वारा ईरान को दी गई डेडलाइन, जो भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे समाप्त हो रही है, बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UP Top News Today: शिक्षामित्रों-अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की लगी मुहर

आज कैबिनेट ने बहुत परिवहन विभाग के लिए एक बहुत बड़ा कर्मकारी विषय परिवर्तन आएगा. 49 जन बस अड्डों को आज हवाई अड्डा की तरह बनाने के लिए पीपीपी मॉडल पर स्वीकृति प्राप्त हो गई है. हम लोग बहुत जल्द इसका जो है टेंडर जो है फ्लोट कर देंगे  और टेंडर होने के बाद जो भी विकासकर्ता आएंगे उसकी फिर से स्वीकृति हम लोग कैबिनेट में ले जाएंगे. जो भी चयन जिनका होगा यह टेंडर के बेस पर होगा. करीब करोड़ से  ज्यादा इसमें निवेश आएगा. पहला जो हमने किया था उसमें 2500 करोड़ का निवेश था  और इस बार वाले में मिनिमम 4000 करोड़ का निवेश आने का प्रस्ताव है. 

10 हेक्टेयर जमीन में से दो हेक्टेयर जमीन

यह पहला प्रस्ताव था. दूसरा दूसरा प्रस्ताव था हमारा सिकंद हाथरस डिस्ट्रिक्ट में सिकंदरा राऊ जगह पर कृषि विभाग का दो हेक्टेयर जमीन हमने जो बस अड्डा के लिए निशुल्क जो है कैबिनेट में ले गए थे और जिसमें कृषि विभाग के 10 हेक्टेयर जमीन में से दो हेक्टेयर जमीन हमको निशुल्क प्राप्त हुआ और तीसरा एक नरोरा बुलंदशहर में डिवाई में सिंचाई
विभाग की जमीन में से एक पॉइंट 12 हेक्टेयर जमीन हम ले रहे हैं.

23 लाख तक लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं

ऐसे उनके पास जमीन 43 हेक्टेयर थी. लेकिन हमको उतने ही बस अड्डे की जरूरत थी. उसके लिए हमने निशुल्क लिया है. और तीसरा तुलसीपुर बलरामपुर में हरैया तराहा और देवी पाटन मंदिर के बीच की जमीन है. ये राजस्व की भूमि थी जो अभी पिरोडी के पास थी. उसमें हमने दो हेक्टेयर जमीन बस अड्डा बनाने के लिए हम लिए हैं और यह सब होने से अब जो जनपद हमारे अभी जहां बस अड्डे नहीं थे वहां पर भी बस अड्डे हमारे बन जाएंगे. ये तीन प्रस्ताव हमारे जो बात है वीवीआई जनता वो तो आपके जनता यार बन के रह जाएंगे या कुछ और स्थिति होगी मुझे लगता नहीं है वो जनता वो वीवीआईपी में है. वीवीआई देखिए क्या है कि जैसे हम लोग ये चाहते हैं कि यदि कोई हमारा यात्री आए प्रतिदिन अभी हमारे परिवहन विभाग से मिनिमम 15 लाख और मैक्सिमम 23 लाख तक लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं. कभी-कभी जब त्यौहार होता है दिवाली, होली इस तरह के तो 30 लाख, 35 लाख की भी संख्या हो जाती है उनकी यात्रा करने के लिए. हम लोग चाहते हैं कि कोई आए.

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर बुकिंग में परेशानी से बचें! अभी कर लें e-KYC; जानें Online और ऑफलाइन प्रोसेस

Continue reading on the app

  Sports

Beyers Swanepoel: फ्लाइट पकड़ने की थी जल्दी, मैच छोड़कर भागा, अब छिन गया कॉन्ट्रेक्ट

Beyers Swanepoel: साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानेपोल को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने वन-डे कप फाइनल को बीच में ही छोड़ दिया था. जिसके चलते लायंस क्रिकेट टीम ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है. Fri, 10 Apr 2026 16:12:26 +0530

  Videos
See all

रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की झलक, नाम है बेहद यूनिक #shortsvideo #bollywood #viral #randeephooda #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T10:45:45+00:00

Israel Attack Lebanon: लेबनान पर हमले के बाद Iran का कड़ा फैसला, फिर से महायुद्ध शुरू होने वाला है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T10:46:06+00:00

Shorts | बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम | borewell | #viral #viralvidoe #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T10:39:56+00:00

Amit Shah on BJP Manifesto: महिलाओं को 3 हजार रुपये महीना देने का वादा | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T10:42:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers