जिमनास्टिक्स विश्व कप के काहिरा स्टेशन में चीनी टीम ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीते
बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। 2026 जिमनास्टिक विश्व कप का काहिरा स्टेशन 6 अप्रैल को समाप्त हुआ। इस बार की प्रतियोगिताओं में चीनी टीम ने 3 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते।
5 अप्रैल को यानी इस बार की प्रतियोगिताओं के फाइनल के पहले दिन में चीनी खिलाड़ियों ने 1 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीते। 15 वर्षीय चीनी खिलाड़ी च्यांग शूथिंग को महिलाओं के अनइवन बार्स फाइनल में रजत पदक हासिल हुआ है। चीनी खिलाड़ी यू लिनमिन और ल्यू यांग ने महिला वॉल्ट फाइनल और पुरुष रिंग्स फाइनल में क्रमशः चीनी टीम के लिए कांस्य पदक जीते।
6 अप्रैल को महिलाओं के फ्लोर एक्सरसाइज फाइनल में, चीनी खिलाड़ी ख छिनछिन ने चैंपियनशिप जीती। चीनी खिलाड़ी ल्यू यांग ने पुरुषों के पैरेलल बार्स फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। चीनी खिलाड़ी ली होंग्येन ने पुरुषों के क्षैतिज बार फाइनल में एक और स्वर्ण पदक जीता। साथ ही, महिलाओं के बैलेंस बीम फाइनल में ख छिनछिन और छ्यू छियुआन ने क्रमशः रजत पदक और कांस्य पदक जीते।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Bollywood Ramayana: चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला 'राम' का जादू, जानें कैसे 200 बार पर्दे पर उतरी मर्यादा पुरुषोत्तम की गाथा
Bollywood Ramayana: भारतीय सिनेमा में प्रभु श्री राम की गाथा 1917 की मूक फिल्म 'लंका दहन' से शुरू होकर आज आधुनिक VFX वाली रणबीर कपूर की 'रामायण' तक पहुंच चुकी है, जहां 100 सालों में 200 से अधिक बार तकनीक और चेहरे तो बदले लेकिन 'राम नाम' का जादू और दर्शकों की अटूट श्रद्धा आज भी वैसी ही बरकरार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Moneycontrol





















