Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, हद में रहने की दे डाली सलाह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत निराशाजनक हुई है। कप्तान अजिंक्य रहाणे भी पहले तीन मुकाबलों में संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रहाणे से उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल पूछा गया था तो वह भड़क पड़े थे। रहाणे के बर्ताव पर भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि खिलाड़ियों को इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए। 

सहवाग ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा कि रहाणे को इस तरह की आलोचना का जवाब बल्ले और अच्छे प्रदर्शन से देना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है कि खिलाड़ियों को इस तरह की बातें कहानी चाहिए। मुझे पता है कि रहाणे कप्तान हैं और उनसे कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने का कारण भी पूछा गया था। रहाणे के पास कोई सीधा जवाब नहीं था तो उन्होंने कह दिया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए। मैं ये समझ सकता हूं। हालांकि, अगर कोई मेरे स्ट्राइक रेट या बल्लेबाजी शैली को लेकर सवाल खड़े करे, तारीफ और आलोचना करें तो ये लोगों का काम है। आपको स्थिति में सामान्य रहना है चाहे फिर आपकी तारीफ हो या फिर आलोचना। 

वहीं सहवाग ने रहाणे को जुबानी जंग में न उलझने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, रहाणे आलोचनाओं का जवाब दे रहे थे, लेकिन अमिताभ बच्चन तक ने कभी आलोचना का जवाब नहीं दिया। सचिन तेंदुलकर से बड़ा उदाहरण क्या ही होगा, एक अखबार ने उनके लिए एंडुलकर लिखा था। 

गौरतलब है, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद रहाणे से उनके स्ट्राइक रेट को लेकर मुश्किल सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि मेरा स्ट्राइक रेट! 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा है। जो लोग मेरे स्ट्राइक रेट पर बात कर रहे हैं वह शायद मैच नहीं देख रहे हैं या फिर उनका मेरे खिलाफ कोई खास मकसद है। वह मुझे खेलता हुआ देखना नहीं चाहते हैं। 

Continue reading on the app

RBI कल रेपो रेट में करेगा बदलाव? इन 5 फैसलों पर टिकी शेयर बाजार की नजरें

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन-दिवसीय बैठक पर बाजार और निवेशकों की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बैठक के नतीजे कल 8 अप्रैल को आएंगे। यह मौजूदा वित्त वर्ष और मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद आरबीआई की पहली पॉलिसी समीक्षा बैठक है। इस चलते इस बैठक के फैसलों का महत्व और बढ़ गया है

Continue reading on the app

  Sports

क्या बदलेगा IPL का पूरा Format? Lalit Modi के दावे से मचा हड़कंप, हजारों करोड़ हैं दांव पर

आईपीएल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है और इस बार वजह है लीग के पूर्व आयुक्त ललित मोदी का बड़ा दावा। उन्होंने कहा है कि मौजूदा प्रारूप के कारण लीग हर साल हजारों करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व से वंचित हो रही है।

बता दें कि हाल ही में दो टीमों की ऊंची कीमत पर बिक्री के बाद आईपीएल की कुल वैल्यू को लेकर काफी उत्साह देखा गया, लेकिन ललित मोदी का मानना है कि मौजूदा ढांचा पूरी क्षमता के हिसाब से काम नहीं कर रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने यह सवाल उठाया है कि जब लीग में टीमों की संख्या बढ़कर दस हो चुकी है, तो फिर सभी टीमों के बीच पूरा घरेलू और बाहरी मुकाबलों का प्रारूप क्यों लागू नहीं किया जा रहा है।

गौरतलब है कि आईपीएल की शुरुआत में हर टीम के लिए तय था कि वह बाकी सभी टीमों के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी। अगर इसी मॉडल को लागू किया जाए तो लीग चरण में कुल मुकाबलों की संख्या करीब 90 तक पहुंच सकती है, जिसके बाद नॉकआउट मुकाबले होते हैं। लेकिन फिलहाल लीग 74 मुकाबलों के साथ ही चल रही है, जिससे कई संभावित मैच कम हो जाते हैं।

ललित मोदी का कहना है कि हर मुकाबले से मिलने वाली आय का बड़ा हिस्सा सीधे बोर्ड और टीमों को जाता है। ऐसे में जब मैच कम होते हैं तो सीधा असर टीमों की कमाई और उनकी वैल्यू पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ खेल का मामला नहीं बल्कि एक व्यावसायिक समझौता है, जिसमें टीमों को घरेलू और बाहरी दोनों तरह के मुकाबले मिलने चाहिए।

मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने अनुमान लगाया है कि अगर पूरा घरेलू-बाहरी प्रारूप लागू किया जाए तो केवल प्रसारण अधिकारों से ही हजारों करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हो सकती है। उनका दावा है कि इससे बोर्ड को बड़ा फायदा होगा और टीमों की कमाई भी बढ़ेगी, जिससे उनकी बाजार कीमत अपने आप बढ़ जाएगी।

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक बन चुकी है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रारूप को लेकर उठ रहे सवाल यह संकेत देते हैं कि भविष्य में लीग के ढांचे पर फिर से विचार किया जा सकता है। हालांकि, व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर और खिलाड़ियों के कार्यभार जैसे मुद्दे भी इस फैसले को प्रभावित करते हैं।

कुल मिलाकर यह बहस अब सिर्फ मैचों की संख्या तक सीमित नहीं रही, बल्कि लीग के आर्थिक मॉडल और दीर्घकालिक रणनीति से भी जुड़ गई है। आने वाले समय में इस पर क्या फैसला होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Tue, 07 Apr 2026 19:18:35 +0530

  Videos
See all

Shimla के Ram Mandir में निकाह पर महा-संग्राम, हिंदू संगठनों ने किया आर-पार का ऐलान! | Himanchal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T14:15:06+00:00

Aman Chopra Debate: PM Modi | Rahul Gandhi | Pawan Khera | Bengal Elections 2026 | Assam Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T14:11:37+00:00

Hamirpur में traffic police का विवादित रवैया, SP ने लिया एक्शन | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T14:11:01+00:00

Iran - US War | ईरान इंटरनेट काट देगा! | Ankit Avasthi Sir | #iranisraelwar #shorts #viralnews #us #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T14:11:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers