Responsive Scrollable Menu

Bollywood Ramayana: चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला 'राम' का जादू, जानें कैसे 200 बार पर्दे पर उतरी मर्यादा पुरुषोत्तम की गाथा

Bollywood Ramayana: भारतीय सिनेमा में प्रभु श्री राम की गाथा 1917 की मूक फिल्म 'लंका दहन' से शुरू होकर आज आधुनिक VFX वाली रणबीर कपूर की 'रामायण' तक पहुंच चुकी है, जहां 100 सालों में 200 से अधिक बार तकनीक और चेहरे तो बदले लेकिन 'राम नाम' का जादू और दर्शकों की अटूट श्रद्धा आज भी वैसी ही बरकरार है।

Continue reading on the app

जब तक ‘AAP’ सरकार सत्ता में है, लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिलती रहेगी: भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के अधीन राज्य के बिजली क्षेत्र में बड़ा ढांचागत बदलाव आया है. जो विभाग कभी घाटे में चल रहा था. इस दौरान अब 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद मुनाफा कमा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल 600 यूनिट मुफ्त बिजली देकर अधिकांश परिवारों के लिए शून्य बिजली बिल सुनिश्चित किए हैं, बल्कि पिछली सरकारों द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने की पुरानी प्रवृत्ति को बदलते हुए 540 मेगावाट गोइंदवाल थर्मल पावर प्लांट खरीदकर बिजली उपलब्धता में महत्वपूर्ण सुधार किया है.

9593 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं सहित अन्य श्रेणियों के लिए टैरिफ कम किए गए हैं, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही है और नए सबस्टेशन व ट्रांसफार्मरों के माध्यम से बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है. रोजगार सृजन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र में 9593 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं और 1750 अन्य पदों पर भर्ती जारी है. पंजाब बिजली विभाग (पीएसपीसीएल) द्वारा ए+ रेटिंग प्राप्त करना और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना राज्य को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है   

बिजली उपलब्ध कराकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार ने हर क्षेत्र को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. पहली बार लोगों को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के लगातार बिजली आपूर्ति दी जा रही है.” उन्होंने आगे कहा, “जब हमने राज्य की बागडोर संभाली थी, तब सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग हो रहा था, लेकिन अब यह बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया है और आने वाले धान सीजन तक इसे 90 प्रतिशत तक पहुंचा दिया जाएगा.”

11,000 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जा रहा

सिंचाई सुधारों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाखड़ा नहर की क्षमता 9500 क्यूसेक है, लेकिन हमारे प्रयासों से अब किसानों को 11,000 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी बिना एक इंच जमीन अधिग्रहित किए एक नई भाखड़ा नहर जैसी क्षमता तैयार कर दी गई है.” उन्होंने कहा, “पहली बार पानी की हर बूंद का हिसाब रखा जा रहा है, जिससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली भी इसी तरह मिलती रहेगी.”

300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही

बिजली आपूर्ति के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, “पहली बार किसानों को धान सीजन के दौरान आठ घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति मिली और दिन के समय 95 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई.” उन्होंने आगे कहा, “घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है और लगभग 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं.”

569 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही

रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “अप्रैल 2022 से पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में लगभग 9593 कर्मचारियों की भर्ती की गई है, जिसमें 8014 सीधी भर्तियां और 1579 तरस के आधार पर दी गई नौकरियां शामिल हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पीएसपीसीएल में 1181 और पीएसटीसीएल में 569 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो जून 2026 तक पूरी हो जाएगी.

थर्मल प्लांट खरीदकर नई मिसाल कायम की

रिकॉर्ड उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने 5 जून 2025 को 16,670 मेगावाट की अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग को पूरा किया, जो 29 जून 2024 के 16,058 मेगावाट के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है.” उन्होंने कहा कि जहां अधिकांश सरकारें सार्वजनिक संपत्तियों का निजीकरण कर रही हैं, वहीं पंजाब सरकार ने 1080 करोड़ रुपये में निजी थर्मल प्लांट खरीदकर नई मिसाल कायम की है.

Continue reading on the app

  Sports

रामायण की मंथरा बनेगी बॉलीवुड की ये मंझी हुई अदाकारा, दमदार एक्टिंग के लिए है मशहूर

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया जा चुका है। टीजर देखने के बाद फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सभी फिल्म की कहानी देखने के लिए उत्साहित हैं। यह बताया जा रहा है की फिल्म को काफी बड़े लेवल पर बेहतरीन ढंग से दर्शकों के सामने पेश किया … Thu, 09 Apr 2026 15:02:21 GMT

  Videos
See all

Vote डालने गए CM Himanta को जब भीड़ ने घेरा तो सुरक्षा को लेकर दिखे चिंतित | Assam Elections 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T10:06:35+00:00

UP: दिनदहाड़े लड़की को खींच कर अश्लीलता करने लगा सैय्यद अमन | #fatehpur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T10:14:40+00:00

Major Gaurav Arya : Israel ने 4 घंटे में तोड़ा Ceasefire! Pakistan का धोखा EXPOSE | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T10:05:26+00:00

US Iran Ceasfire : चावल व्यापारियों पर पड़ी जंग की मार, Export पर ब्रेक और ईरान में फंसा पैसा | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T10:09:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers