सोना ₹2 हजार गिरकर ₹1.47 लाख पर आया:चांदी की कीमत ₹3 हजार कम होकर ₹2.31 लाख हुई, देखें अपने शहर में सोने के दाम
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 7 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.49 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 3 हजार रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए रह गई। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 7 अप्रैल, 2026 सोना ऑल टाइम हाई से ₹29 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.31 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। सोना 68 दिन में ₹29 हजार और चांदी ₹1.54 लाख सस्ती ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
रामपुर के नारायण सिंह डेढ़ बीघा लगाए देसी करेला, बन गया हरा सोना, खेत से हो जा रही डील, लाखों में हो रही कमाई
रामपुर के किसान नारायण सिंह इन दिनों देसी करेले की खेती से जबरदस्त मुनाफा कमा रहे हैं. खास बात ये है कि उन्होंने सिर्फ डेढ़ बीघा जमीन में ये खेती शुरू की और अब उनकी फसल की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि खरीदार पहले ही सौदा तय कर लेते हैं. नारायण सिंह बताते हैं कि वे हर साल अपने खेत के ही पके फलों से बीज तैयार करते हैं, जिससे बीज की लागत पूरी तरह खत्म हो जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18


















