Responsive Scrollable Menu

Motorola G45 5G: सिर्फ 10 हजार में खरीदें धांसू 5G फोन, इसमें है 8GB RAM और 5000mah बैटरी  

 क्या आप 10 हजार की रेंज में एक बढ़िया स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं, तब आपको मोटो के Motorola G45 5G पर विचार जरूर करना चाहिए। यह एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जिसे केवल ₹10,000 के अंदर खरीदा जा सकता है।

इस फोन में 8GB RAM और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक उपयोग के लिए परफेक्ट है। साथ ही यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, जिससे तेज़ इंटरनेट स्पीड और स्मूद ऑनलाइन एक्सपीरियंस मिलता है। Motorola G45 5G उन यूज़र्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो बजट में दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। देखिए इसका प्राइस और फीचर्स।

Motorola G45 5G का प्राइस 
मोटोरोला का Motorola G45 5G फोन का 8GB RAM और 128GB वेरिएंट इस वक्त अमेजन पर ₹12,448 में खरीदने के लिए उपलब्ध है। खास बात है कि कंपनी हैंडसेट पर  2500 रुपए EMI बैंक ट्रांजेक्शन डिस्काउंट भी दे रही है। इससे फोन की प्रभावी कीमत 10 हजार रुपए तक पहुंच जाती है। यह फोन एक साल की वारंटी के साथ आता है। और इसपर आपको महज ₹438 का मंथली EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। 

Motorola G45 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Motorola G45 5G में 8GB RAM और 128GB ROM दिया गया है, जिससे आप लगभग 3000 तक फोटो स्टोर कर सकते हैं और ऐप्स को स्मूदली चला सकते हैं। यह फोन Snapdragon 6s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देता है और हैंग होने की समस्या नहीं होती।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिससे आपको वाइब्रेंट और डिटेल्ड तस्वीरें और क्लियर व शार्प सेल्फी मिलती हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का HD+ 120Hz IPS LCD स्क्रीन है, जो बड़े वीडियो और गेमिंग अनुभव के लिए परफेक्ट है। 5000mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है और इसे चार्ज करने के बाद लगभग 2 दिन तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Continue reading on the app

Who is Ashok Kharat: दुष्कर्म आरोपी के दावे से महाराष्ट्र में हड़कंप, नेताओं से बातचीत का दावा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक दुष्कर्म के आरोपी के साथ संपर्क में रहने का गंभीर आरोप लगाया है।

दमानिया का दावा है कि उन्हें अशोक खरात नामक व्यक्ति के कॉल डिटेल रिकॉर्ड प्राप्त हुए हैं, जो उप मुख्यमंत्री के साथ उसके गहरे संबंधों की ओर इशारा करते हैं। इस खुलासे ने न केवल सरकार की नैतिकता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि विपक्ष को महायुति सरकार के खिलाफ एक बड़ा हथियार दे दिया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस मामले को लेकर जांच एजेंसियों और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

​अंजलि दमानिया का दावा: 17 बार हुई फोन पर बातचीत 
अंजलि दमानिया ने दावा किया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से अशोक खरात के कॉल डिटेल रिकॉर्ड मिले थे। उन्होंने कहा, "एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच कम से कम 17 बार फोन पर बातचीत हुई थी।"

दमानिया ने यह भी जोड़ा कि मामला सिर्फ उप मुख्यमंत्री तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भी कई बड़े नेताओं ने खरात से संपर्क किया था।

उन्होंने इन दावों को पुख्ता करने के लिए सीडीआर का हवाला दिया है और पूछा है कि एक गंभीर अपराधी के साथ सत्ता में बैठे लोगों के क्या संबंध हैं।

​कौन है अशोक खरात? गिरफ्तारी और दर्ज मामले 
अशोक खरात एक गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति है। उसे हाल ही में 18 मार्च को एक महिला के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान खरात के खिलाफ यौन शोषण और वित्तीय अनियमितताओं सहित कई अन्य संगीन अपराधों का खुलासा हुआ है।

अब तक उसके खिलाफ कुल आठ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इतने गंभीर मामलों में संलिप्त व्यक्ति के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री की बातचीत की खबरों ने जनता के बीच भी आक्रोश और संदेह पैदा कर दिया है।

​कांग्रेस का पलटवार: 'जांच के गोपनीय सबूत सार्वजनिक कैसे हुए?' 
इस मामले पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक गंभीर मामला बताते हुए सवाल उठाया कि जांच के दौरान जुटाए गए इतने अहम और गोपनीय सबूत आखिर सार्वजनिक कैसे हो रहे हैं?

सावंत ने कहा, "यह या तो जांच एजेंसियों की गंभीर लापरवाही है या फिर जानबूझकर जानकारी लीक कर राजनीतिक बदला लिया जा रहा है।" उन्होंने महायुति सरकार पर निजी दुश्मनी निकालने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह की घटनाओं से जनता का न्याय व्यवस्था पर से भरोसा कमजोर होता है।

Continue reading on the app

  Sports

राहुल की 97 रन की पारी बेकार, गुजरात ने चखा जीत का स्वाद, को मिली पहली हार

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Highlights: गुजरात की ओर से रखे गए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने घर में 209 रन बना सकी. गुजरात को आखिरी गेंद पर जीत मिली. दिल्ली की यह दिल तोड़ने वाली हार रही. डेविड मिलर को यकीन नहीं हुआ कि उनकी टीम हार गई. गुजरात की इस सीजन यह पहली जीत है जबकि दिल्ली की तीन मैचों में यह पहली हार है. Wed, 8 Apr 2026 23:56:20 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 09 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मेष राशि । ARIES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T23:30:25+00:00

AAJTAK 2 । 09 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T23:30:17+00:00

AAJTAK 2 । 09 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T23:30:31+00:00

Rashtragarv: आसमान में नहीं बचेगी कोई साजिश..इतनी तगड़ी है प्लानिंग! | India Air Defence #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T23:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers