'इसे हटाओ, तुरंत रिजल्ट मिलेगा...' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, रिजवान पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल
PSL : पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) खेला जा रहा है. अब तक टूर्नामेंट के कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस बार 8 टीमों के बीच ट्रॉफी लाने के लिए जंग जारी है. पीएसएल में रावलपिंडीज की टीम भी हिस्ला ले रही है. इस टीम के कप्तान पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान है. उनकी कप्तानी में टीम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है और न ही उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. वो लगातार इस सीजन फ्लोप साबित हो रहे हैं.
मोहम्मद रिजवान के निजी प्रदर्शन और बतौर कप्तान टीम का नेत्रत्व करने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स और इस खेल के जानकार लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं. अब उनसे रावलपिंडीज की टीम की कप्तानी छिनने और किसी और खिलाड़ी को देने की बातें भी तूल पकड़ रही हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने रिजवान पर बड़ा बयान दिया है.
पूर्व क्रिकेट का रिजवान पर फूटा गुस्सा
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने पीएसएल में मोहम्मद रिजवान के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने रिजवान को रावलपिंडी के लिए सही कप्तान नहीं ठहराया है. ऐसे में उन्होंने लाइव टीवी शो पर एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने रिजवान को कप्तानी से तुरंत हटाने की मांग कर डाली है.
रिजवान को कप्तानी से हटाओ - सिकंदर बख्त
सिकंदर बख्त ने पाकिस्तान के टीवी चैनल पर बात करते हुए कहा कि, 'PSL 2026 में अगर रावलपिंडीज सच में बेहतर रिजल्ट चाहती हैं, तो उन्हें अपना कैप्टन बदलना होगा. रिजवान को हटाने से उन्हें तुरंत रिजल्ट मिलेंगे. वो डेरिल मिशेल को कैप्टन और सैम बिलिंग्स को कीपर बना सकते हैं'.
Sikandar Bakht said, "If Rawalpindiz really want better results, they must change their captain. Removing Rizwan will give them instant results. They can make Daryl Mitchell the captain and Sam Billings the Keeper." pic.twitter.com/49wFUwXUEv
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 6, 2026
रावलपिंडीज का पीएसएल 2026 में बुरा हाल
आपको बता दें कि रावलपिंडीज की टीम का प्रदर्शन अब तक पीएसएल में निराशाजनक रहा है. टीम ने रिजवान की कप्तानी में 4 मुकाबले खेले हैं और वो अब तक अपना खाता प्वाइंट्स टेबल में नहीं खेल पाई है. टीम को सभी चारों मैचों में हार का समाना करना पड़ा है. इसके बाद से ही रिजवान की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं.
Muhammad Rizwan as Captain in PSL:
— Kashif (@KashifNdmCric) April 5, 2026
2021 - Champions (7 wins out of 12).
2022 - Runners up (10 wins out of 12).
2023 - Runners up (7 wins out of 12).
2024 - Runners up (8 wins out of 12).
2025 - 1 win out of 10.
2026 - Lost first 3 matches so far. pic.twitter.com/jFgtqf5YvX
रावलपिंडीज को पहले मैच में पेशावर जुल्मी के हाथों 5 विकेट से हार मिली. इसके बाद दूसरे मैच में कराची किंग्स ने भी उन्हें 5 विकेट से रौंद दिया. रावलपिंडीज को उनके तीसरे मुकाबले में इस्लामावाद यूनाइटिड ने 7 विकेट से धूल चटाई. इसके बाद अपने चौथे मुकाबले में रावलपिंडीज को मुल्तान सुल्तान ने 7 विकेट से हार दिया.
ARAFAT MINHAS CONTINUES HIS MAGICAL PERFORMANCE IN THE PSL. ????????
— Rayham. (@RayhamUnplugged) April 6, 2026
- Arafat Minhas gets Muhammad Rizwan on the 2nd delivery of his spell. ???? pic.twitter.com/NHLe8i8ubI
मोहम्मद रिजवान का पीएसएल 2026 में प्रदर्शन
अभी रावलपिंडीज के 6 मैच और टूर्नामेंट में बाकी है. लेकिन उसके लिए अब टॉप 4 में जगह बनाना काफी मुश्किल नजर आ रही है. ऐसे में रिजवान के ऊपर सवाल उठना एक आम बात है. इसकी गाज रिजवान पर भी गिर रही है. उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 83 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 41 रन है. उनके बल्ले से अब तक एक भी अर्धशतक नहीं आया है.
ये भी पढ़ें : 22 साल के इस खिलाड़ी ने लगाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के, जानिए रोहित-विराट कौन से नंबर पर मौजूद
Uttarakhand News: उत्तराखंड से आई चौंकाने वाली खबरें! | Weather Update | CM Dhami | Bengal Election
Uttarakhand News: उत्तराखंड से आई चौंकाने वाली खबरें! | Weather Update | CM Dhami | Bengal Election उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए.... #uttarpradeshnews #cmdhami #rain #kedarnath #snowfall #weatherupdate #news18uputtarakhand news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttarakhand SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















