Responsive Scrollable Menu

Matka Malai Kulfi Recipe: गर्मियों में घर पर इस तरह झटपट तैयार करें Sugar Free मटका मलाई कुल्फी, नोट कर लें बनाने की रेसिपी

Matka Malai Kulfi Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मजा ही कुछ और होता है. बच्चे हों या बड़े. ठंडी और क्रीमी कुल्फी का स्वाद सभी को पसंद आता है.  कई लोग सोचते हैं कि बाजार जैसी कुल्फी घर पर बनान मुश्किल होता है लेकिन ऐसा नहीं है.  थोड़ी सी मेहनत से आप घर पर भी आसानी से बेहद ही टेस्टी और हेल्दी कुल्फी बना सकते हैं. अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो शुगर फ्री कुल्फी भी बना सकते हैं. चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में शुगर फ्री मटका मलाई कुल्फी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं. 

शुगर फ्री मटका मलाई कुल्फी सामग्री 

2 लीटर दूध
 ½ कप काजू
150 ग्राम गुड़
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच केसर
कुछ कटे हुए पिस्ता और बादाम

शुगर फ्री मटका मलाई कुल्फी रेसिपी (Sugar Free Matka Malai Kulfi Recipe In Hindi) 

अगर आप घर शुगर फ्री मटका मलाई कुल्फी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें. उबालने के बाद आंच धीमी कर दें और दूध को 15 से 20 मिनट तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा होकर आधा न हो जाए. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह तले में न लगे. अब इसमें इलायची पाउडर, गुड़, केसर, और मलाई डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक पूरी तरह से घुल न जाए. अगर आप इंस्टेंट बना रहे हैं तो पीसी हुई ब्रेड या 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर डाल सकते हैं इससे कुल्फी में बर्फ के क्रिस्टल नहीं जमते. फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इस तैयार रबड़ी को छोटे मटकों के साचों में डालें. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. मटके को फॉयल या ढक्कन से ढक दें और 7 से 8 घंये या रात भर के लिए फ्रीजर में रख दें. आपकी ठंडी-ठंडी कुल्फी तैयार है. 

 

शुगर फ्री मटका कुल्फी खाने के फायदे ( Sugar Free Matka Kulfi Benefits) 

शुगर-फ्री मटका मलाई कुल्फी स्वाद और सेहत का बेहतरीन संतुलन है. यह पारंपरिक कुल्फी का एक हेल्दी विकल्प है, जो वजन को कंट्रोल रखने में सहायक है, कैलोरी की मात्रा कम करती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठे की तलब को बिना ब्लड शुगर बढ़ाए पूरा करती है. यह कैल्शियम से भरपूर होती है और पाचन व हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतर मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: Sugar Free kulfi Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं ये Sugar Free ठंडी-ठंडी कुल्फी, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Continue reading on the app

'अगले 12 घंटे तक ट्रेनों-रेलवे ट्रैक से दूर रहो': इजरायल की ईरानियों को वॉर्निंग, ईरान में आज कयामत की रात?

Israel's Waring for Iranians: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इजरायल ने फारसी भाषा में ईरान‍ियों के ल‍िए तत्‍काल चेतावनी जारी की है. ज‍िसमें ईरान‍ियों को अगले 12 घंटे तक ट्रेनों और रेलवे ट्रैकों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है क‍ि आज की रात ईरान के ल‍िए कयामत लाने वाली हो सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए मुकेश सहनी, लखनऊ में 11 अप्रैल को VIP का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन मजबूत करने पर फोकस

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के पहले सहनी अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। वे 11 अप्रैल को लखनऊ में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसका … Thu, 09 Apr 2026 19:02:26 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत की परमाणु शक्ति देख China-US का ये हुआ हाल ? Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:41:45+00:00

Bengal Election 2026: बंगाल में Mamata Banerjee की होगी वापसी? क्या कहती है C-VOTER सर्वे? |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:32:24+00:00

Tej Pratap Yadav News: महिलाओं पर ये क्या बोल गए लालू के बेटे तेज प्रताप! | #tejpratapyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:41:36+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : ट्रंप पर रूस का तंज ! | Hindi news | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:30:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers